भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
04-Feb-2025
BIS: परिचय
- अध्यक्ष: प्रमोद कुमार तिवारी (महानिदेशक, BIS)
- मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत
- उद्देश्य: उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के तहत भारत का राष्ट्रीय मानक निकाय मानकीकरण के माध्यम से उत्पाद की गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है।
- महत्त्वपूर्ण कार्य:
- उत्पादों और सेवाओं के लिये मानक निर्धारित करता है (ISI मार्क, हॉलमार्किंग)।
- मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं के माध्यम से उत्पाद प्रमाणन और परीक्षण आयोजित करता है।
- ISO और IEC जैसे वैश्विक मानक निकायों में भारत का प्रतिनिधित्व करता है ।
- नवीनतम अपडेट
- स्थायी केंद्र/ फोकस: पर्यावरण मानकों को विकसित करने के लिये पर्यावरण और पारिस्थितिकी विभाग (2024) का शुभारंभ किया गया।
- अग्निरोधी विनियम: अक्तूबर 2024 से गैर-घरेलू फर्नीचर के लिये अग्निरोधी कपड़े अनिवार्य कर दिये गए हैं ।
- EV मानक: बैटरी और पावरट्रेन जैसे EV घटकों के लिये सुरक्षा दिशानिर्देश (2024) जारी किये गए।
- गुणवत्ता नियंत्रण आदेश: निम्न स्तरीय आयात को रोकने के लिये 500 से अधिक उत्पादों को कवर करने वाले 65 आदेश।