06-Feb-2025
काला सागर
भूगोल
काला सागर की भौगोलिक स्थिति
- काला सागर, जिसे यूक्सिन सागर के नाम से भी जाना जाता है, विश्व के प्रमुख जल निकायों और प्रसिद्ध अंतर्देशीय समुद्रों में से एक है।
- यह अटलांटिक महासागर का सीमांत सागर है, जो पूर्वी यूरोप और पश्चिमी एशिया के बीच स्थित है।
- यह क्रमशः दक्षिण, पूर्व और उत्तर में पोंटिक, काकेशस और क्रीमियन पर्वतों से घिरा हुआ है।
- तुर्की जलडमरूमध्य प्रणाली- डार्डानेल्स, बोस्पोरस और मरमारा सागर - भूमध्य सागर और काला सागर के बीच एक संक्रमणकालीन क्षेत्र बनाती है।
- काला सागर, केर्च जलडमरूमध्य द्वारा आज़ोव सागर से भी जुड़ा हुआ है।
- काला सागर के सीमावर्ती देश हैं: रूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, तुर्की, बुल्गारिया और रोमानिया।
एनोक्सिक जल:
- एनोक्सिक जल में ऑक्सीजन की काफी कमी होती है।
- काला सागर मेरोमिक्टिक बेसिन वाला सबसे बड़ा जल निकाय है, जिसका अर्थ है कि समुद्र की निचली और ऊपरी परतों के बीच पानी की आवाजाही विश्व में कहीं भी देखने को मिलने वाली एक दुर्लभ घटना है।
- समुद्र में यूट्रोफिकेशन (सुपोषण) की प्रक्रिया की उपस्थिति के कारण भी एनोक्सिक स्थिति उत्पन्न होती है।
क्या आप जानते हैं?
|