CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 07-Apr-2025

बिम्सटेक

विविध

चर्चा में क्यों? 

छठे बिम्सटेक शिखरसम्मेलन थाईलैंड की अध्यक्षता में बैंकॉक में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। 

बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिये बंगाल की खाड़ी पहल): परिचय 

  • यह एक क्षेत्रीय संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 1997 में बैंकॉक घोषणा के माध्यम से की गई थी। 
  • बिम्सटेक एक क्षेत्र-संचालित समूह है जिसमें सात सदस्य देश शामिल हैं:
    बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्याँमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड। 
  • श्रीलंका में आयोजित 5वें शिखर सम्मेलन (2022) में बिम्सटेक चार्टर को अंतिम रूप दिया गया। 

छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलनके मुख्य परिणाम 

  1. बिम्सटेक बैंकॉक विज़न 2030 
    • एक रणनीतिक योजना जिसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक एक समृद्ध, लचीला और खुला बिम्सटेक बनाना है। 
    • फोकस क्षेत्रों में आर्थिक एकीकरण, क्षेत्रीय संपर्क और मानव सुरक्षा शामिल हैं। 
  2. समुद्री परिवहन सहयोग समझौता 
    • इसका उद्देश्य दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच समुद्री संपर्क को बढ़ावा देना, रसद दक्षता में वृद्धि करना और व्यापार लागत को निम्न करना है। 

भारत के नेतृत्व में प्रमुख पहल 

  • बिम्सटेक उत्कृष्टता केंद्र 
    • भारत आपदा प्रबंधन, सतत् समुद्री परिवहन, पारंपरिक चिकित्सा और कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान जैसे प्रमुख क्षेत्रों में केंद्र स्थापित करेगा। 
  • बोधि कार्यक्रम 
    • (मानव संसाधन अवसंरचना के संगठित विकास के लिये बिम्सटेक) 
    • एक कौशल विकास पहल जो पेशेवरों और छात्रों को प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति प्रदान करती है। 
  • डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना अध्ययन 
    • भारत इस क्षेत्र में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना की आवश्यकता और व्यवहार्यता पर एक पायलट अध्ययन करेगा। 
  • बिम्सटेक खेल 2027 
    • भारत लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने के लिये 2027 में पहले बिम्सटेक खेलों की मेज़बानी करेगा। 
  • बिम्सटेक चैंबर ऑफ कॉमर्स 
  • आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिये वार्षिक बिम्सटेक व्यापार शिखर सम्मेलन के साथ एक चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना की योजना।