CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 24-Feb-2025

बंगाल की खाड़ी अंतर-सरकारी संगठन

विविध

चर्चा में क्यों?   

भारत ने मालदीव के माले में आयोजित 13वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में बांग्लादेश से बंगाल की खाड़ी अंतर-सरकारी संगठन की अध्यक्षता ग्रहण की है।

बंगाल की खाड़ी अंतर-सरकारी संगठन: परिचय   

  • वर्ष 2003 में स्थापित यह एक विशिष्ट क्षेत्रीय मत्स्यपालन निकाय है, जो बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में लघु/कारीगर मछुआरों के लिये आजीविका के अवसरों को बढ़ाने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने पर केंद्रित है।  
  • यह संगठन संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के बंगाल की खाड़ी कार्यक्रम से विकसित हुआ, जिसकी शुरुआत 1979 में हुई थी।  
  • इसने कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में अंतर्राष्ट्रीय मानक स्थापित किये हैं, जिनसे लघु मत्स्य पालन क्षेत्र में इसके सदस्य देशों को उल्लेखनीय लाभ प्राप्त हुआ है।  

सदस्य देश  

  • बांग्लादेश, भारत, मालदीव और श्रीलंका इसके पूर्ण सदस्य हैं।  
  • इंडोनेशिया, मलेशिया, म्याँमार और थाईलैंड सहयोगी गैर-अनुबंधित पक्षों के रूप में भाग लेते हैं।  

उद्देश्य  

  • स्थायी समुद्री मत्स्य प्रबंधन पर जागरूकता और ज्ञान को बढ़ावा देना।  
  • लघु-स्तरीय मत्स्य पालन के लिये प्रशिक्षण, शिक्षा और प्रासंगिक प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण के माध्यम से कौशल में वृद्धि करना।  
  • क्षेत्रीय सूचना नेटवर्क स्थापित करना और समुद्री मत्स्य पालन मूल्य शृंखला में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना।