करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

पर्यावरण और पारिस्थितिकी

अज़रबैजान इस वर्ष जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (सीओपी) के पक्षों के सम्मेलन में नए जलवायु कोष का शुभारंभ करेगा

    «    »
 18-Sep-2024

    No Tags Found!

चर्चा में क्यों?

इस वर्ष जलवायु सम्मेलन के मेज़बान अज़रबैजान ने एक नया कोष शुरू करने का निर्णय लिया है, क्योंकि देश अभी भी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि विकसित देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिये कितना धन जुटाना चाहिये। इस कोष का उद्देश्य विकासशील देशों में जलवायु कार्रवाई के लिये धन जुटाना होगा।

COP के बारे में

  • COP जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क अभिसमय (UNFCCC) का निर्णय लेने वाला निकाय है।
  • अभिसमय  के सभी पक्षकार राज्यों का COP  में प्रतिनिधित्व होता है।
  • वे अभिसमय  द्वारा अपनाए गए किसी भी कानूनी साधन के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हैं।

UNFCCC के बारे में

  • इस पर 1992 में पर्यावरण एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में हस्ताक्षर किये गये थे, जिसे पृथ्वी शिखर सम्मेलन, रियो शिखर सम्मेलन या रियो सम्मेलन के नाम से भी जाना जाता है।
  • UNFCCC  21 मार्च, 1994 को लागू हुआ।
  • इसका मुख्य सचिवालय जिनेवा में था।
  • वर्ष 1996 से सचिवालय को बॉन, जर्मनी में स्थानांतरित कर दिया गया है।

अज़रबैजान के बारे में

  •  राजधानी: बाकू
  •  मुद्रा: अज़रबैजानी मनात (AZN)
  •  राष्ट्रपति: इल्हाम अलीयेव (2003 से)
  •  प्रधान मंत्री: अली असदोव (2019 से)
  •  राजनीतिक प्रणाली
    • एकात्मक अर्द्ध-अध्यक्षीय गणराज्य (संविधान में एक सदनीय विधायिका का प्रावधान है)
    • राष्ट्रपति के पास राज्य के प्रमुख के रूप में महत्त्वपूर्ण शक्तियाँ होती हैं।
    • प्रधानमंत्री सरकार का मुखिया होता है लेकिन राष्ट्रपति की तुलना में उसके कार्यकारी अधिकार सीमित होते हैं।
  • अर्थव्यवस्था
    • प्रमुख क्षेत्र: तेल और गैस अज़रबैजान की अर्थव्यवस्था पर हावी हैं, जो सकल घरेलू उत्पाद और निर्यात में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं।
    • अन्य उद्योग: कृषि (कपास, फल और सब्जियाँ), रसायन और पर्यटन।
  • भूगोल
    • यह पूर्वी यूरोप और पश्चिमी एशिया के चौराहे पर स्थित है।
    • पूर्व में कैस्पियन सागर, उत्तर में रूस, उत्तर-पश्चिम में जॉर्जिया, पश्चिम में आर्मेनिया और दक्षिण में ईरान से सीमा लगती है।