CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 23-Apr-2025

चर्चित पुरस्कार

विविध

पुरस्कार  

  

चर्चा में क्यों?  

  

विवरण   

लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिये प्रधानमंत्री पुरस्कार 2024  

  

पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन ने 2024 में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिये प्रधानमंत्री पुरस्कार प्राप्त किया। 

  

  • पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) द्वारा विकसित किया गया है।

  • पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन पोषण ट्रैकर कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 0-6 वर्ष की आयु के बच्चों में विकास संबंधी चिंताओं की पहचान करना और उनका समाधान करना है। यह बच्चों को स्वस्थ विकास और वृद्धि के लिये आवश्यक पोषण सुनिश्चित करने के लिये वास्तविक समय की निगरानी और WHO विकास चार्ट का उपयोग करता है।  

गुरुदेव कालीचरण ब्रह्मा पुरस्कार  

  

हाल ही में असम के कोकराझार में एक समारोह के दौरान KIIT और KISS के संस्थापक अच्युत सामंत को 2025 का गुरुदेव कालीचरण ब्रह्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।  

  • गुरुदेव कालीचरण ब्रह्मा ट्रस्ट द्वारा स्थापित गुरुदेव कालीचरण ब्रह्मा पुरस्कार शिक्षा, सामाजिक सशक्तीकरण और सामुदायिक उत्थान में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष गुरुदेव कालीचरण ब्रह्मा की जयंती पर दिया जाता है।  
  • पुरस्कार में एक प्रशस्ति-पत्र, एक स्मृति चिह्न और 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार शामिल है, जो असम के कोकराझार में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदान किया जाता है।