करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

भारतीय राजनीति

दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी आतिशी

    «    »
 18-Sep-2024

चर्चा में क्यों?

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं, लेकिन उनका कार्यकाल केवल  52 दिनों का रहा था। शीला दीक्षित 15 वर्ष तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

मुख्यमंत्री के संवैधानिक प्रावधान

  •  नियुक्ति
    • संविधान के अनुच्छेद 164 के अनुसार मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है।
    • राज्यपाल नाममात्र का कार्यपालक है, जबकि मुख्यमंत्री के पास वास्तविक कार्यकारी शक्ति होती है।
    • किसी गैर-विधानसभा सदस्य को छह महीने के लिये मुख्यमंत्री नियुक्त किया जा सकता है, जिसके दौरान उन्हें राज्य विधानमंडल के किसी भी सदन में निर्वाचित होना होगा अन्यथा वे अपना पद खो देंगे।
  • मुख्यमंत्री का कार्यकाल
    • मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता, वह राज्यपाल के प्रसाद पर्यंत अपने पद पर बने रहते हैं।