करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

एशियाई चैंपियन ट्रॉफी

    «    »
 18-Sep-2024

चर्चा में क्यों?

भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में चीन को हराया और इस तरह भारतीय टीम 5वीं बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। नई रणनीति के साथ भारत ने हुलुनबुइर (चीन) में चीन को हराया।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी

  • प्रथम संस्करण:  2011
  •  प्रारूप: राउंड-रॉबिन प्रारूप
  • यह एशियाई हॉकी महासंघ (AHF) द्वारा आयोजित एक वार्षिक फील्ड हॉकी टूर्नामेंट है।
  •  यह एशिया की शीर्ष राष्ट्रीय पुरुष टीमों को महाद्वीप की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिताब हेतु प्रतिस्पर्द्धा करने के लिये एक साथ लाता है।
  •  इसे एशियाई हॉकी कैलेंडर में प्रमुख प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है।
  •  टूर्नामेंट का पहला महिला संस्करण: 2016
  • भाग लेने वाली टीमें
    • एशिया की शीर्ष छह राष्ट्रीय टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेती हैं
    • इन टीमों में सामान्यतः भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और चीन शामिल होते हैं।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रदर्शन

  • 2011 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत के बाद से भारत इस टूर्नामेंट में सबसे सफल टीमों में से एक रहा है।
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और इसे प्रायः शीर्ष दावेदारों में से एक माना जाता है।
  • सर्वाधिक खिताब: भारत के पास सबसे अधिक एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने का रिकॉर्ड है, जिसने पाँच बार जीत हासिल की है: 2011, 2016, 2018 (संयुक्त), 2023 और 2024।
  • भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक बार फाइनल में प्रवेश किया है।