करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

एनी बेसेंट

    «    »
 01-Oct-2024

  • जन्म: 1 अक्तूबर 1847, आयरलैंड 
  • वह आयरिश स्वतंत्रता की प्रबल समर्थक थीं। 
  • उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी धार्मिक मान्यताओं पर सवाल उठाया और चर्च ऑफ इंग्लैंड की आलोचना की। 
  • एक नारीवादी और राजनीतिक कार्यकर्त्ता के रूप में, उन्होंने बौद्धिक स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता, महिला अधिकार, जन्म नियंत्रण, श्रमिकों के अधिकार और फेबियन समाजवाद को बढ़ावा दिया, जबकि व्यक्तिगत जीवन में चर्च के हस्तक्षेप का विरोध किया। 
  • वर्ष 1889 में हेलेना ब्लावात्स्की से मिलने के बाद, वह थियोसोफिस्ट बन गईं और हिंदू धर्म और इसकी आध्यात्मिक अवधारणाओं में उनकी रुचि विकसित हुई। 
  • वर्ष 1907 से वर्ष 1933 तक थियोसोफिकल सोसाइटी के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए, वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से प्रेरित हुईं और ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष में सक्रिय रूप से भाग लिया। 
  • योगदान  
    • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में: वर्ष 1916 में, उन्होंने अखिल भारतीय होमरूल लीग की स्थापना की, जो भारत में पूर्ण स्वतंत्रता की मांग करने वाला पहला समूह था। 
    • शैक्षिक सुधारों में; 
      • शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये वर्ष 1898 में वाराणसी में सेंट्रल हिंदू स्कूल की स्थापना की । 
      • वर्ष 1916 में मदन मोहन मालवीय के प्रयासों से वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की अध्यक्ष बनीं। 
      • वह वर्ष 1917 में महिला भारतीय एसोसिएशन की सह-संस्थापक भी थीं, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 1927 में पुणे में अखिल भारतीय महिला सम्मेलन और अड्यार में महिला भारतीय एसोसिएशन की स्थापना हुई।