अब तक की सबसे बड़ी सेल! पाएँ एक्सक्लूसिव ऑनलाइन कोर्सेज़ पर 60% की भारी छूट। ऑफर केवल 5 से 12 मार्च तक वैध।   |   CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 28-Feb-2025

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI)

विविध

चर्चा में क्यों? 
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्राणी मित्र और जीव दया पुरस्कार समारोह का आयोजन किया।  

  • पशु चिकित्सकों, नीति निर्माताओं और क्षेत्रीय अधिकारियों की सहायता के लिये पशु कल्याण कानूनों और नीतियों पर चार पुस्तकें जारी की गईं।  

पुरस्कार: परिचय 

  • प्राणी मित्र पुरस्कार (1966): पशु कल्याण और संरक्षण में असाधारण योगदान के लिये व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित किया जाता है।  
  • जीव दया पुरस्कार (2001): पशु कल्याण के प्रति समर्पण के लिये पशु प्रेमियों को सम्मानित किया जाता है।  

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI)  

यह मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय है, जो भारत में पशु कल्याण को बढ़ावा देता है और पशु क्रूरता को रोकता है।  

  • स्थापना: 1962 में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत  
  • मुख्यालय: बल्लभगढ़, हरियाणा  
  • संस्थापक: रुक्मिणी देवी अरुंडेल  

प्रकार्य  

  • पशु कल्याण कानूनों पर केंद्र एवं राज्य सरकारों को सलाह देना।  
  • आश्रय स्थलों, बचाव गृहों और अभयारण्यों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।  
  • बूचड़खानों और पशु परिवहन में कानूनी अनुपालन सुनिश्चित करना।  
  • पशु क्रूरता के मामलों में मुकदमा चलाने में सहायता करता है।  
  • मानव-वन्यजीव संघर्षों को संबोधित करता है और सह-अस्तित्व को बढ़ावा देता है।