करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

अंकोर वाट

    «    »
 20-Sep-2024

  • स्थान:कंबोडिया  में सिएम रीप शहर के पास स्थित है। 
  • उत्पत्ति: 12वीं शताब्दी के प्रारंभ में राजा सूर्यवर्मन द्वितीय द्वारा भगवान विष्णु को समर्पित एक हिंदू मंदिर के रूप में निर्मित, जिसे बाद में बौद्ध मंदिर में परिवर्तित कर दिया गया। 
  • आकार: विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक, 400 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ। 
  • वास्तुशिल्प डिज़ाइन: यह अपनी जटिल उभरी हुई आकृतियों, नक्काशी और पाँच केंद्रीय मीनारों के लिये जाना जाता है, जो हिंदू-बौद्ध ब्रह्माण्ड विज्ञान में ब्रह्मांडीय केंद्र, मेरु पर्वत का प्रतीक हैं। 
  • सांस्कृतिक प्रभाव: इसमें रामायण और महाभारत जैसे हिंदू महाकाव्यों के दृश्यों को दर्शाया गया है। 
  • यूनेस्को स्थिति: वर्ष 1992 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया। 
  • इसे इटली के पोम्पई शहर को पीछे छोड़कर विश्व का आठवाँ आश्चर्य माना गया। 

कंबोडिया  

  • स्थान : दक्षिण पूर्व एशिया 
  • सीमा: पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में थाईलैंड, उत्तर में लाओस, पूर्व में वियतनाम और दक्षिण में थाईलैंड की खाड़ी। 
  • स्वतंत्रता: 9 नवंबर, 1953 को फ्राँस से 
  • राजधानी : नोम पेन्ह (Phnom Penh)
  • आधिकारिक भाषा: खमेर 
  • मुद्रा : कम्बोडियन रियाल (KHR) 
  • सरकार : संसदीय प्रणाली के साथ संवैधानिक राजतंत्र। 
  • राजा: नोरोदोम सिहामोनी 
  • प्रधानमंत्री: हुन मानेट  

विश्व के अजुबे  

  • कोलोसियम, रोम, इटली 
  • चीन की महान दीवार 
  • ताजमहल, भारत 
  • क्राइस्ट द रिडीमर, ब्राज़ील 
  • माचू पिच्चू, पेरू 
  • चिचेन इट्ज़ा, मेक्सिको 
  • पेट्रा, जॉर्डन 
  • अंकोर वाट, कंबोडिया