करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

अग्निपथ योजना

    «    »
 27-Sep-2024

    No Tags Found!
  • लॉन्च: वर्ष 2022 
  • यह सशस्त्र बलों में भर्ती के लिये एक लघु-सेवा जनशक्ति मॉडल है। 
  • प्रतिवर्ष लगभग 45,000 से 50,000 सैनिकों की भर्ती की जाएगी।  
  • यह 17.5 से 21 वर्ष की आयु के व्यक्तियों को चार वर्ष की सेवा अवधि के लिये भर्ती करने की अनुमति देता है, जिसे "अग्निवीर" के रूप में जाना जाता है। 
  • यह अधिकारी रैंक से नीचे के सैन्य कार्मिकों जैसे सैनिकों, वायुसैनिकों और नाविकों की भर्ती की एक योजना है, जो भारतीय सशस्त्र बलों में कमीशन प्राप्त अधिकारी नहीं हैं।
  • उन्हें 4 वर्ष की अवधि के लिये भर्ती किया जाता है, जिसके बाद, इनमें से 25% तक लोग योग्यता और संगठनात्मक आवश्यकताओं के अधीन, स्थायी कमीशन (अन्य 15 वर्ष) पर सेवाओं में शामिल हो सकते हैं। 
  • उद्देश्य 
    • देश के सशस्त्र बलों के लिये स्थायी बल के आकार को महत्त्वपूर्ण रूप से कम करना, जिसमें वर्तमान में 13 लाख से अधिक कार्मिक हैं। 
    • केवल 25% भर्तियों को ही स्थायी कमीशन के तहत अगले 15 वर्षों तक सेवा में बने रहने की अनुमति दी जाएगी। 
    • इस परिवर्तन से अगले 6 से 7 वर्षों में सैन्य बलों में औसत आयु 32 से घटकर 26 हो जाने की उम्मीद है।
  • वेतन और लाभ 
    • यदि उनकी ड्यूटी पर मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए (सेवा निधि पैकेज सहित) और उस अवधि के लिये पूरा वेतन मिलता है, जब सैनिक सेवा नहीं कर सका।
    • विकलांगता की स्थिति में, अग्निवीर को 44 लाख रुपए तक का मुआवज़ा मिल सकता है, जो विकलांगता के प्रतिशत पर निर्भर करता है। 
    • इस योजना के तहत 4 वर्ष की अवधि पूरी होने पर 11.71 लाख रुपए का एकमुश्त भुगतान किया जाता है, लेकिन कोई ग्रेच्युटी या पेंशन नहीं दी जाती।