करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स

4 दिसंबर, 2023

    «    »
 04-Dec-2023

    No Tags Found!

दिल्ली में 'जल इतिहास उत्सव' का आयोजन

  • जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने 1 दिसंबर, 2023 को दिल्ली के महरौली में जहाज़ महल के शम्सी तालाब में 'जल इतिहास उत्सव' का आयोजन किया।
  • इस आयोजन का उद्देश्य जल विरासत स्थलों के संरक्षण के बारे में सार्वजनिक जागरूकता तथा जनता के बीच ज़िम्मेदारी की भावना को बढ़ाना, पर्यटन को प्रोत्साहित करना और इन ऐतिहासिक संरचनाओं के पुनरुद्धार में भूमिका निभाना है।

RBI और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने सूचना के आदान-प्रदान के लिये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और बैंक ऑफ इंग्लैंड (BoE) ने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिये एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं।
  • इस MoU का ज़ोर सहयोग को बढ़ावा देने और क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाने पर है।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) का 59वाँ स्थापना दिवस

  • 1 दिसंबर को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपना 59वाँ स्थापना दिवस मनाया।
  • यह संस्था पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारत की सीमाओं को सुरक्षित करने में केंद्रीय स्थान रखती है।
  • BSF का गठन वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद किया गया था।
  • राष्ट्र की सुरक्षा के लिये BSF की प्रतिबद्धता इसके आदर्श वाक्य, "जीवन पर्यंत कर्त्तव्य" (ड्यूटी अंटू डेथ) में समाहित है।

बिहार ने लॉन्च किया 'मिशन दक्ष'

  • बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक कठिनाइयों का सामना करने वाले लगभग 25 लाख बच्चों की सहायता करने के लक्ष्य के साथ एक नया कार्यक्रम शुरू किया है।
  • "मिशन दक्ष" (ज्ञान एवं कौशल के लिये गतिशील दृष्टिकोण) नाम की यह पहल राज्य भर में कक्षा 3-8 के छात्रों को लक्षित हिंदी, गणित और अंग्रेज़ी पाठ प्रदान करने पर केंद्रित है।

भारत वर्ष 2028 में COP 33 की मेज़बानी करेगा

  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2028 में UNFCCC (COP 33) की पार्टियों के 33वें सम्मेलन की मेज़बानी का प्रस्ताव दिया है।
  • संयुक्त अरब अमीरात में COP 28 को संबोधित करते हुए, मोदी ने जलवायु परिवर्तन प्रक्रिया के लिये संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क और 11 वर्ष पहले निर्धारित उत्सर्जन तीव्रता लक्ष्यों के प्रति भारत का समर्पण व्यक्त किया।

भारतीय नौसेना ने नौसेना जहाज़ में पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर की नियुक्ति की

  • एडमिरल आर. हरि कुमार ने नौसेना जहाज़ के लिये पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर के चयन की घोषणा की।
  • उन्होंने महिला कर्मियों के लिये 'सभी भूमिकाएँ-सभी रैंक' के दर्शन के अनुरूप, भारतीय नौसेना में 1,000 से अधिक महिला अग्निवीरों को शामिल करने का भी उल्लेख किया।

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2023

  • 2 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2023, वर्ष 1984 में दुखद भोपाल गैस घटना की याद दिलाता है।
  • यह प्रदूषण के विनाशकारी प्रभावों की एक महत्त्वपूर्ण अनुस्मारक के रूप में खड़ा है और प्रदूषण नियंत्रण की तत्काल आवश्यकता के विषय में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करता है।
  • वर्ष 2023 की थीम, "स्वच्छ और स्वस्थ ग्रह के लिये सतत् विकास", पर्यावरण संरक्षण एवं सतत् प्रगति की परस्पर निर्भरता को रेखांकित करती है।