Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

04 अप्रैल 2023

    «    »
 04-Apr-2023

    No Tags Found!

भारतीय रुपए में व्यापार करने के लिये सहमत हुए भारत और मलेशिया

  • विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और मलेशिया अब अन्य मुद्राओं के अतिरिक्त भारतीय रुपए में भी व्यापार का लेन-देन कर सकते हैं। 
  • यह निर्णय भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा विगत वर्ष INR में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में लेन-देन को मंज़ूरी देने के बाद आया है।
  • कुआलालंपुर के इंडिया इंटरनेशनल बैंक ऑफ मलेशिया के साथ भारत के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ INR में लेन-देन की सुविधा के लिये रुपए वोस्ट्रो खाता खोलने के साथ इस कदम का उद्देश्य व्यापार वृद्धि को प्रोत्साहित करना है।

स्रोत


विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस

  • ऑटिज़्म स्पीक्स (Autism Speaks) नामक एक संगठन जो ऑटिज़्म से ग्रसित व्यक्तियों के लिये कार्य करता है, हर साल अप्रैल के महीने को विश्व ऑटिज़्म माह (World Autism Month) के रूप में मनाता है, जिसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीकृत विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस 2 अप्रैल से होती है। वर्ष 2023 में इस दिवस की 16वीं वर्षगाँठ मनाई जा रही है। 
  • इसका उद्देश्य शीघ्र निदान और मध्यक्षेप को प्रोत्साहित करना भी है जिससे ऑटिज़्म वाले व्यक्तियों के संबंध में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

ऑटिज़्म क्या है?

  • ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम विकार (ASD) सामाजिक विकृतियों, संवाद में परेशानी, प्रतिबंधित, व्यवहार का दोहराव और व्यवहार का स्टिरियोटाइप पैटर्न द्वारा पहचाना जाने वाला तंत्रिका विकास संबंधी जटिल विकार है। ऑटिज़्म सभी उम्र, नस्लों और जातियों के व्यक्तियों को प्रभावित करता है।

वर्ष 2023 के लिये थीम

  • वर्ष 2023 के लिये विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस की थीम है- "ट्रांसफॉर्मिंग द नैरेटिव: कंट्रीब्यूशन्स एट होम, एट वर्क, इन द आर्ट्स एंड पॉलिसी मेकिंग।

स्रोत 


भारतीय नौसेना के नए वाइस चीफ

  • वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह ने भारतीय नौसेना के उप-प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ) के रूप में पदभार संभाला है, जिन्होंने वाइस एडमिरल एसएन घोरमाडे का स्थान ग्रहण किया है, जो 39 वर्षों से अधिक की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।   

स्रोत 


रुद्रेंद्र टंडन ग्रीस में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त

  • रुद्रेंद्र टंडन को ग्रीस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। 
  • इससे पूर्व वह सितंबर 2020 में अफगानिस्तान में भारत के राजदूत बनाए गए थे। 

स्रोत  


इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) द्वारा शुरू की गई व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाएंँ

  • इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने एयरटेल के सहयोग से 'व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाएंँ' लॉन्च की, जो आईपीपीबी (IPPB) ग्राहकों के लिये बैंकिंग सेवाओं तक पहुँचने हेतु अपने मोबाइल फोन का उपयोग करना संभव बनाएगी। 
  • केंद्रीय संचार मंत्रालय के अनुसार, यह कदम नागरिकों के बीच उनकी भाषा में डिजिटल और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिये सरकार के लक्ष्य के अनुरूप है।
  • एयरटेल-IPPB व्हाट्सएप बैंकिंग सॉल्यूशन का उद्देश्य विभिन्न भाषाओं को समर्थन प्रदान करना है, जिससे यह उन ग्राहकों के लिये और भी आसान हो जाता है, जो विशेष रुप से ग्रामीण क्षेत्रों से आते है।
  •  गुरशरण राय बंसल इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सीजीएम और मुख्य बिक्री विपणन अधिकारी हैं।

स्रोत


भारतीय-श्रीलंका नौसेना के बीच 10वांँ द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास

  • कोलंबो, भारत और श्रीलंका के बीच 3 अप्रैल को 10वें वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास स्लीनेक्स-2023 (SLINEX-2023) की मेजबानी करेगा। 
  • यह अभ्यास दो चरणों में किया जा रहा है, हार्बर चरण (Harbour Phase) और सागर चरण (Sea Phase), जोकि प्रत्येक तीन दिनों तक चलेगा।
  • आईएनएस किल्टन और आईएनएस सावित्री भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि एसएलएनएस विजयबाहु और एसएलएनएस समुदुरा श्रीलंकाई नौसेना का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • इस अभ्यास में श्रीलंका के वायु सेना डोर्नियर और बीईएल 412 हेलीकॉप्टरों के साथ-साथ चेतक हेलीकॉप्टर और भारतीय नौसेना के डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान की भागीदारी भी शामिल होगी। इसमें दोनों नौसेनाओं के विशेष बल भी एक साथ अभ्यास में भाग लेंगे।  

स्लीनेक्स-2023 

  • स्लीनेक्स-2023 दोनों नौसेना बलों के बीच बहुआयामी समुद्री संचालन में परिचालन क्षमता, आपसी समझ और व्यापार की सर्वोत्तम कार्यप्रणाली तथा  क्रियापद्धति के बीच सुधार करेगा। 
  • खेल-कूद, योग कक्षाएंँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम हार्बर चरण  का हिस्सा होंगे, जो दोनों नौसेनाओं के लोगों को एक-दूसरे से सीखने, अपने साझा मूल्यों की पुष्टि करने और मित्रता के बंधन बनाने का अवसर प्रदान करेगा।

स्रोत


प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया

  • 1 अप्रैल, 2023 को दिल्ली के हजरत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन और मध्य प्रदेश में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी। 
  • यह ट्रेन शनिवार के अतिरिक्त प्रत्येक दिन चलेगी और 7 घंटे, 30 मिनट में 701 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह झाँसी, ग्वालियर, आगरा और वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर रुकेगी। 

वंदे भारत एक्सप्रेस

  • यह देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन सेवा है, जोकि 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ चलेगी।
  • इसकी योजना और निर्माण भारत में किया गया है, जिसके 80 प्रतिशत हिस्से स्वदेशी हैं।   
  • यह यात्रियों को वाई-फाई, स्वचालित दरवाजे, बायो-वैक्यूम शौचालय, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली और अन्य सुविधाएंँ प्रदान करती है।

स्रोत 


भारत की बेरोज़गारी दर में वृद्धि

  • सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंँकड़ों के अनुसार, मार्च 2023 में भारत की बेरोज़गारी दर बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई, जो तीन महीने के उच्चतम स्तर पर है और देश के श्रम बाज़ार की स्थितियों में गिरावट का संकेत देती है। 
  • उपलब्ध आंँकड़ों के अनुसार, मार्च 2023 में भारत में बेरोज़गारी की दर शहरी क्षेत्रों में 8.4 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 7.5 प्रतिशत तक पहुँच गई।  

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE)

  • सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी, एक प्रमुख व्यावसायिक सूचना कंपनी है। यह प्राथमिक तौर पर एक स्वतंत्र थिंक टैंक के रूप में वर्ष 1976 में स्थापित की गई थी। 
  • CMIE एक निजी स्वामित्व वाली और पेशेवर रूप से प्रबंधित कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है।
  • अध्यक्ष- एस ए दवे 
  • प्रबंध निदेशक- महेश व्यास

स्रोत 


ब्रिटेन, भारत-प्रशांत मुक्त-व्यापार ब्लॉक में होगा शामिल

  • अपने सबसे बड़े व्यापार समझौते पर ब्रिटेन ने हस्ताक्षर किये हैं, जो ब्रेक्सिट के बाद ब्रिटेन के लिये महत्त्वपूर्ण विकास है।  
  • देश ट्रांस-पॅसिफिक पार्टनरशिप के लिये  व्यापक और प्रगतिशील समझौते (CPTPP) में शामिल होने की योजना बना रहा है, जो लगभग 500 मिलियन लोगों और संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद में £9 ट्रिलियन के साथ बाज़ार को कवर करता है।

ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप के लिये व्यापक और प्रगतिशील समझौता (CPTPP)

  • ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप के लिये व्यापक और प्रगतिशील समझौता (सीपीटीपीपी) ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई दारुस्सलाम, कनाडा, चिली, जापान, मलेशिया, मैक्सिको, पेरू, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और वियतनाम के बीच एक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) है।
  • 11 देशों ने 8 मार्च 2018 को सैंटियागो, चिली में CPTPP पर हस्ताक्षर किये थे। 
  • 30 दिसंबर, 2018 को ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, सिंगापुर के लिये CPTPP लागू हुआ; वियतनाम के लिये 14 जनवरी 2019 को; पेरू के लिये 19 सितंबर 2021 को; मलेशिया के लिये 29 नवंबर 2022 को और चिली के लिये 21 फरवरी 2023 को लागू हुआ।

स्रोत