CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




31 मई, 2023

करेंट अफेयर्स


    No Tags Found!
 31-May-2023

IPL-2023 

  • 30 मई 2023 को, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, गुजरात में, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को पाँच विकेट से हराकर अपनी पाँचवीं इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियनशिप हासिल की।
  • IPL -2023 में पुरस्कार के अन्य विजेता: 
    • डेवॉन कॉनवे ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता।
    • ईडन गार्डन्स और वानखेड़े स्टेडियम को सीज़न के सर्वश्रेष्ठ प्लेग्राउंड के लिये संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया गया।
    • शुभमन गिल ने सर्वाधिक रन बनाने के लिये ऑरेंज कैप अवॉर्ड जीता।
    • मोहम्मद शमी को सर्वाधिक विकेट लेने के लिये पर्पल कैप अवॉर्ड दिया गया।
    • यशस्वी जायसवाल ने ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता।

चंडीगढ़ को स्कॉच सिल्वर अवार्ड- 2023 दिया गया 

  • पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग, चंडीगढ़ द्वारा उपचारित पशुधन के मेडिकल रिकॉर्ड को कंप्यूटरीकृत करने की ई-गवर्नेंस पहल को स्कॉच सिल्वर अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया है।
  • इस एप्लीकेशन का प्राथमिक लक्ष्य पशु पालकों के लिये प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है, जिससे उन्हें अपने पशुओं के उपचार के लिये ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा के साथ ही कृत्रिम गर्भाधान और टीकाकरण जैसी सेवाओं का भी लाभ सुनिश्चित हो सके। 
  • इससे ओ.पी.डी. रिकॉर्ड, स्टॉक बुक, दैनिक औषधि व्यय और कृत्रिम गर्भाधान सहित पशु चिकित्सा अस्पतालों एवं उप-केंद्रों के रिकॉर्ड का कुशल प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जाता है।

सेल्वा प्रभु ने राष्ट्रीय जूनियर रिकॉर्ड तोड़ा

  • ग्रीस में आयोजित वेनिज़ेलिया-चानिया- 2023 एथलेटिक्स मीट में, भारतीय एथलीट सेल्वा प्रभु थिरुमरन ने स्वर्ण पदक हासिल करते हुए जीत दर्ज़ की।
  • थिरुमरन ने पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्द्धा में भाग लिया तथा एक नया सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत रिकॉर्ड  बनाकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की साथ ही एक नया जूनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया।

57वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार

  •  प्रतिष्ठित 57वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार, जोकि भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान भी है, गोवा के एक लेखक दामोदर मौज़ो को प्रदान किया गया है, जो कोंकणी भाषा के लघु कथाकार, उपन्यासकार, आलोचक और पटकथा लेखक के रूप में अपने योगदान के लिये प्रसिद्ध हैं। 
  • वर्ष 2008 में इस सम्मान से सम्मानित रवींद्र केलेकर के नक्शेकदम पर रा प्राप्तकर्त्ता बनने हेतु  प्रेरित किया।
  • मौज़ो जोकि रवींद्र केलेकर जिन्हें वर्ष 2008 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया, के नक्शेकदम पर चलते हुए, उनकी असाधारण प्रतिभा के लिये इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से समानित किया गया है तथा वे इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले गोवा से दूसरा प्राप्तकर्त्ता बने है।

भारत का प्रथम पोलरिमेट्री मिशन

  • एक सहयोगात्मक प्रयास के तहत, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और बेंगलुरु स्थित रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (RRI), एक्स-रे ध्रुवणमापी उपग्रह (XPoSat) के विकास हेतु एक साथ कार्य कर रहे हैं। इस उपग्रह को वर्ष के अंत में लॉन्च किया जायेगा।
  • यह भारत का अग्रणी ध्रुवणमापी (पोलरिमेट्री) मिशन है जिसका उद्देश्य विषम परिस्थितियों में खगोलीय स्रोतों की विभिन्न गतिशीलता का अध्ययन करना है।
  • यह एक्स-रे का उपयोग करने वाला विश्व का दूसरा और भारत का पहला ध्रुवणमापी मिशन है।

 ISRO की GSLV-F12 की सफलता

  • 29 मई को, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने लगभग 2232 किलोग्राम NVS-01 नेविगेशन उपग्रह को सफलतापूर्वक जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित किया।
  • इस लॉन्च का प्राथमिक उद्देश्य भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली (Navigation in Indian Constellation - NavIC) सेवाओं के साथ नेविगेशन की निरंतरता को बढ़ाना है, जो भारत और आस-पास के क्षेत्र में सटीक एवं वास्तविक समय की नेविगेशन सेवाएँ उपलब्ध कराता है।

गोवा राज्य स्थापना दिवस 2023

  • 30 मई, 1987 को गोवा ने सदियों तक पुर्तगाली शासन के अधीन रहने के बाद राज्य का दर्जा प्राप्त किया।
  • वर्ष 1510 में, जब अल्फॉन्सो डी अल्बुकर्क ने  इस क्षेत्र के तत्कालीन शासक बीजापुर के आदिल शाह को हराया, तो गोवा पुर्तगालियों के अधीन हो गया था। चार शताब्दियों के बाद, भारत ने पुर्तगाली नियंत्रण से गोवा को पुनः प्राप्त किया।
  • इस वर्ष गोवा को राज्य का दर्जा मिलने की 36वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।