करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स

30 अक्तूबर, 2023

    «    »
 30-Oct-2023

    No Tags Found!

76वाँ शौर्य दिवस

  • 27 अक्तूबर, 2023 को उधमपुर स्थित उत्तरी कमान द्वारा 76वाँ शौर्य दिवस मनाया गया।
  • वर्ष 1947 में जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के हमले को नाकाम करने के लिये 27 अक्तूबर को भारतीय सेना द्वारा शुरू किये गए अभियान की याद में यह दिवस मनाया जाता है।

HAL और सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन ने वाणिज्यिक इंजनों के उत्पादन के लिये औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं।
  • लीडिंग एज़ एविएशन प्रोपल्शन (LEAP) कहे जाने वाले इन इंजनों का उपयोग एयरबस A320 नियो और बोइंग 737 मैक्स विमान में किया जाता है।

16वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया (UMI) सम्मेलन और प्रदर्शनी 2023 :

  • 16वाँ अर्बन मोबिलिटी इंडिया (UMI) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2023 का उद्घाटन मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने 27 अक्तूबर 2023 को किया। 
  • प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में भारत और विदेशों के शहरी परिवहन में सर्वोत्तम सेवाओं, नवीनतम शहरी परिवहन प्रौद्योगिकियों, सेवाओं एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों का प्रदर्शन शामिल रहता है। यह प्रदर्शनी एवं सम्मेलन तीन दिनों तक जारी रहे। मेट्रो रेल कंपनियों, सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों से लगभग 22 कंपनियां इसमें सम्मिलित हुईं।

डार्क पैटर्न बस्टर हैकथॉन 2023

  • भारत सरकार के उपभोक्ता कार्य विभाग ने IIT-BHU के सहयोग से आज नई दिल्ली में 'डार्क पैटर्न बस्टर हैकथॉन 2023' शुरू किया। 
  • इस हैकथॉन का उद्देश्य निम्नांकित नवोन्मेषी ऐप अथवा सॉफ्टवेयर आधारित समाधानों को डिज़ाइन और प्रोटोटाइप करना होगा।

जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना का पुनः शुभारम्भ

  • दिल्ली सरकार जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना को फिर से शुरू करने के लिये तैयार है, जो इच्छुक मेडिकल, इंजीनियरिंग और सिविल सेवा उम्मीदवारों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करेगी।
  • इसके तहत दिल्ली स्थित SC , ST, OBC और EWS श्रेणी के छात्रों को निःशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जायेगी।

जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 

  • जियो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव 27 अक्तूबर को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में शुरू हुआ।
  • 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में 70 विविध भाषाओं में 250 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
  • कार्यक्रम की शुरुआत जियो मामी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत प्रियंका चोपड़ा द्वारा आयोजित एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई।

रिलायंस जियो ने पेश किया 'जियोस्पेसफाइबर'

  • रिलायंस जियो ने भारत की पहली सैटेलाइट-आधारित गीगाबिट ब्रॉडबैंड सेवा 'जियोस्पेसफाइबर' लॉन्च की है, जिसका उद्देश्य देश भर के दूरदराज़ के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करना तथा राष्ट्रव्यापी कवरेज सुनिश्चित करना है।
  • इस सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा का प्राथमिक उद्देश्य भारत के उन क्षेत्रों में तेज़ इंटरनेट प्रदान करना है, जो पहले कम सेवा वाले और दूरस्थ थे।

टाटा समूह भारत में एप्पल आईफोन का निर्माण करेगा

  • बंगलुरु के पास विस्ट्रॉन प्लांट खरीदने के बाद टाटा ग्रुप भारत का पहला घरेलू आईफोन बनाने के लिये तैयार है।
  • केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग टाटा समूह के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करते हुए इस महत्त्वपूर्ण पहल का खुलासा किया।