करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स

30 मई, 2024

    «    »
 30-May-2024

    No Tags Found!

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2024

  • संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 29 मई को मनाया जाता है।
  • यह दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिये शांति सैनिकों के योगदान का सम्मान करता है।
  • वर्ष 2024 की थीम है- “भविष्य के लिये उपयुक्त: एक साथ बेहतर निर्माण करना (Fit for the Future: Building Better Together)”।

REC ने सस्टेनेबिलिटी चैंपियन– एडिटर्स चॉइस अवार्ड 2024 जीता

  • REC लिमिटेड को आउटलुक प्लैनेट सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2024 में सस्टेनेबिलिटी चैंपियन– एडिटर्स चॉइस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • इस पुरस्कार ने स्थिरता पहलों के प्रति REC की प्रतिबद्धता और हरित भविष्य की दिशा में प्रगति को आगे बढ़ाने के उसके प्रयासों को मान्यता दी।

प्रगति- 2024

  • केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) ने प्रगति- 2024 (आयुर्ज्ञान और तकनीकी नवाचार में फार्मा अनुसंधान) का शुभारंभ किया।
  • इसका उद्देश्य अनुसंधान के अवसरों का पता लगाना और CCRAS तथा आयुर्वेद दवा उद्योग के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।

RBI ने प्रवाह, रिटेल डायरेक्ट मोबाइल एप्लीकेशन और फिनटेक रिपॉजिटरी लॉन्च की

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने प्रवाह पोर्टल, RBI रिटेल डायरेक्ट मोबाइल एप्लीकेशन और फिनटेक रिपोजिटरी लॉन्च की।
  • प्रवाह एक सुरक्षित और केंद्रीकृत वेब-आधारित पोर्टल है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति या संस्था रिज़र्व बैंक को भेजे गए किसी भी संदर्भ पर प्राधिकरण, लाइसेंस या विनियामक अनुमोदन प्राप्त कर सकता है।
  • रिटेल डायरेक्ट मोबाइल एप खुदरा निवेशकों को रिटेल डायरेक्ट प्लेटफॉर्म तक सहज और सुविधाजनक पहुँच प्रदान करेगा तथा सरकारी प्रतिभूतियों (G-Secs) में लेन-देन में आसानी प्रदान करेगा।
  • फिनटेक रिपॉजिटरी में भारतीय फिनटेक क्षेत्र के बारे में जानकारी होगी, जिससे नियामक दृष्टिकोण से इस क्षेत्र को बेहतर ढंग से समझा जा सकेगा और उचित नीति दृष्टिकोण तैयार करने में सुविधा होगी।

राधिका सेन को 2023 मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड मिला

  • भारतीय सेना की मेजर राधिका सेन को 2023 मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड मिला।
  • यह पुरस्कार शांति रक्षक के रूप में सेवा करते हुए महिलाओं और लड़कियों के लिये उनके समर्थन को मान्यता देता है।
  • वह मेजर सुमन गवानी के बाद यह सम्मान पाने वाली दूसरी भारतीय शांति रक्षक हैं, जिन्होंने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ कार्य किया और वर्ष 2019 में यह पुरस्कार प्राप्त किया।