Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024   |   Schedule/Date-sheet for Common University Entrance Test [CUET (UG)] – 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

03 अप्रैल 2023

    «    »
 03-Apr-2023

    No Tags Found!

भारत की विदेश व्यापार नीति 2023 

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को विदेश व्यापार नीति (Foreign Trade Policy- FTP) 2023 का अनावरण किया।
  • नीति का प्रमुख दृष्टिकोण इन चार स्तंभों पर आधारित है:  
    • प्रोत्साहनों से छूट की ओर बढ़ना
    • गठबंधनों - निर्यातकों, राज्यों, जिलों, भारतीय मिशनों के माध्यम से निर्यात संवर्द्धन
    • व्यवसाय करने की सुगमता, कारोबार लागत में कमी तथा ई-पहल 
    • उभरते क्षेत्र- निर्यात हबों के रूप में ई-कॉमर्स विकासशील ज़िले तथा स्कोमेट नीति को विवेकपूर्ण बनाना।
  • FTP की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
    • यह निर्यात को सुगम बनाने वाली समय की कसौटी पर खरी उतरने वाली योजनाओं की निरंतरता पर आधारित है।
    • यह नीति ‘ भरोसे ‘ के सिद्धांतों तथा निर्यातकों के साथ ‘ साझीदारी ‘ पर आधारित है।
    • इसका लक्ष्य निर्यातकों के लिये व्यवसाय करने की सुगमता को सरल बनाने के लिये प्रोसेस रि-इंजीनियरिंग तथा ऑटोमेशन पर ध्यान केंद्रित करना है।
    • FTP 2023 ‘‘ टाऊंस ऑफ एक्सपोर्ट एक्सेलेंस स्कीम ‘‘ के माध्यम से नए शहरों तथा ‘‘ स्टेटस होल्डर स्कीम ‘‘ के माध्यम से निर्यातकों को सम्मानित करने को भी प्रोत्साहित करती है।
    • इस विदेश व्यापार नीति 2023 को समय-समय पर जरूरत के हिसाब से अपडेट किया जाएगा।

और पढ़ें…


RBI का स्थापना दिवस

  • भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार की गई थी। इसलिये 1 अप्रैल को RBI के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • आरंभ में रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में स्थापित किया गया था, लेकिन वर्ष 1937 में इसे स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया। केंद्रीय कार्यालय वह स्थान है जहाँ गवर्नर बैठते हैं और जहाँ नीतियाँ बनाई जाती हैं।

और पढ़ें…


रिचर्ड वर्मा

  • संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट ने भारत में पूर्व अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा को राज्य, प्रबंधन और संसाधन के उप सचिव (Deputy Secretary of State, Management and Resources) के रूप में पुष्टि की है। यह एक ऐसा पद है जिसे आमतौर पर अमेरिकी सरकार के शक्तिशाली स्टेट डिपार्टमेंट के CEO के रूप में देखा जाता है।

और पढ़ें…


फ़िनलैंड बना नाटो (NATO) का सदस्य 

  • नाटो का सदस्य बनने हेतु किये गए आवेदन को तुर्की की संसद द्वारा मंज़ूरी मिलने के बाद फिनलैंड नाटो का 31वाँ सदस्य बन गया है।

और पढ़ें…


नाटो

  • उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization- NATO) की नींव आधिकारिक तौर पर 4 अप्रैल, 1949 को उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर के साथ रखी गई थी, जिसे अधिक लोकप्रिय रूप से वाशिंगटन संधि (Washington Treaty) के रूप में जाना जाता है।
  • जेन्स स्टोल्टेनबर्ग नाटो के महासचिव हैं।

और पढ़ें…


नव भारत साक्षरता कार्यक्रम

  • हाल ही में शिक्षा राज्य मंत्री ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में "नव भारत साक्षरता कार्यक्रम” (New India Literacy Programme- NILP) के बारे में जानकारी दी। 
  • सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 से 2026-27 तक पाँच वर्षों के दौरान 1037.90 करोड़ रुपए के वित्तीय परिव्यय के साथ कार्यान्वयन हेतु एक नई केंद्र प्रायोजित योजना "नव भारत साक्षरता कार्यक्रम” (New India Literacy Programme- NILP) की शुरुआत की है।
  • इस योजना का लक्ष्य 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के 5.00 करोड़ निरक्षरों को कवर करना है।

और पढ़ें…


भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि

  • भारत की विदेशी मुद्रा संपत्ति (Foreign Currency Assets- FCA), जो कि विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक है,  4.38 बिलियन डॉलर से बढ़कर 509.72 बिलियन डॉलर हो गया है।
  • भारत का स्वर्ण भंडार 1.37 बिलियन डॉलर की वृद्धि के साथ 45.48 बिलियन डॉलर हो गया है जबकि SDR और IMF में भारत की आरक्षित स्थिति में क्रमशः 18.41 मिलियन डॉलर और 5.15 मिलियन डॉलर की वृद्धि देखी गई।

और पढ़ें…


भारतीय मूल के इंजीनियर को नासा के कार्यक्रम का प्रमुख नियुक्त किया गया

  • भारतीय-अमेरिकी सॉफ्टवेयर और रोबोटिक्स इंजीनियर अमित क्षत्रिय को नासा के नए स्थापित मून टू मार्स कार्यक्रम के पहले प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • यह कार्यक्रम अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा की चंद्रमा पर दीर्घकालिक उपस्थिति की तैयारियों को सुनिश्चित करेगा ताकि मानव को अंतरिक्ष विज्ञान की नई उपलब्धि के तहत लाल ग्रह (मंगल) तक भेजा जा सके।

और पढ़ें…


हरियाणा में 100% विद्युतीकृत रेल नेटवर्क

  • भारतीय रेलवे ने मार्च 2023 में हरियाणा राज्य में समग्र रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण किया।
  • इसने हरियाणा को समग्र रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण करने वाला देश का पहला राज्य बना दिया है।

और पढ़ें…