28 फरवरी, 2024
करेंट अफेयर्स
28-Feb-2024
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में गोला बारूद और मिसाइल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े गोला बारूद और मिसाइल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।
- यह कॉम्प्लेक्स अदानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस द्वारा लॉन्च किया गया था तथा यह गोला-बारूद, तोप के गोले और कम दूरी की मिसाइलों का उत्पादन करेगा।
मरियम नवाज़ पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं
- PML-N की वरिष्ठ नेता मरियम नवाज़ पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।
- वह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी हैं।
- उन्होंने चुनाव में PTI समर्थित SIC के राणा आफताब को हराया।
विश्व NGO दिवस 2024
- विश्व NGO दिवस प्रतिवर्ष 27 फरवरी को मनाया जाता है।
- इस दिन का उद्देश्य गैर-सरकारी संगठनों के महत्त्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करना है। ये संगठन समाज में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- विश्व NGO दिवस 2024 की थीम है “एक सतत् भविष्य का निर्माण: सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने में NGO की भूमिका।”
पीएम मोदी ने रंगपो में सिक्किम के पहले रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंगपो में सिक्किम के पहले रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया।
- स्टेशन को स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला में डिज़ाइन किया गया है जो सिक्किम की समृद्ध परंपराओं तथा राजसी हिमालयी परिदृश्य को दर्शाता है।
- यह स्टेशन पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के पास सेवोके से सिक्किम में रंगपो तक निर्माणाधीन 45 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का हिस्सा होगा। इसमें 14 सुरंगें और 22 पुल होंगे।
- सेवोके और रंगपो के बीच तीन स्टेशन होंगे - रियांग, तीस्ता एवं मेल्ली, ये सभी पश्चिम बंगाल में होंगे।
अमेरिका और भारत ने साइबर सुरक्षा पहल शुरू की
- अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने मराठा चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज़ एंड एग्रीकल्चर (MCCIA) के सहयोग से पहली यूएस-भारत साइबर सुरक्षा पहल शुरू की।
- इस पहल का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर शीर्ष साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को रोज़गार सृजित करने और अत्याधुनिक समाधान विकसित करने के लिये एकजुट करना है तथा यह साइबरस्पेस में लोगों के बीच संबंधों को भी बढ़ावा देगी।