करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स

28 अगस्त, 2024

    «    »
 28-Aug-2024

    No Tags Found!

  करेंट अफेयर्स   

वित्त वर्ष 2025 में 3 करोड़ पीएम जन धन खाते खोले जाएंगे

चर्चा में क्यों

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि इस वित्तीय वर्ष में PMJDY के तहत करीब 3 करोड़ नए खाते खोले जाने की आशा है। मार्च 2015 में इस योजना के तहत 14.72 करोड़ खाते थे, जो अगस्त 2024 तक बढ़कर 53.13 करोड़ हो गए हैं। इसमें जमा राशि 15,670 करोड़ रुपए से बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गई है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY)

  • शुभारंभ: 28 अगस्त, 2014 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
  • सरकारी मंत्रालय: वित्त मंत्रालय
  • यह वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहलों में से एक है, जिसका उद्देश्य भारत में प्रत्येक परिवार को बुनियादी बैंकिंग सेवाओं तक पहुँच प्रदान करना है।
  • प्राथमिक उद्देश्य
    • बैंकिंग सुविधाओं तक सार्वभौमिक पहुँच सुनिश्चित करना।
    • बुनियादी बचत और जमा खाते उपलब्ध कराना।
    • ऋण, बीमा और पेंशन तक पहुँच को सुगम बनाना।
    • वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना।
  • प्रमुख विशेषताएँ
    • खाते शून्य शेष राशि के साथ खोले जा सकते हैं।
    • खाताधारकों को RuPay डेबिट कार्ड मिलता है, जिसमें 2 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर और 30,000 तक का जीवन बीमा शामिल है।
    • छह महीने तक संतोषजनक परिचालन के बाद, खाताधारक 10,000 रुपए तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा के लिये पात्र होते हैं।
    • सरकारी सब्सिडी और अन्य भुगतान सीधे लाभार्थियों के खातों में स्थानांतरित किये जाते हैं।
    • यह मोबाइल फोन के माध्यम से बुनियादी बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करता है।
    • PMJDY खातों का एक बड़ा हिस्सा महिलाओं के पास है, जो वित्तीय पहुँच में लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है।
    • इसने ग्रामीण और शहरी खाताधारकों के बीच की खाई को सफलतापूर्वक पाट दिया है।


केंद्र ने लद्दाख में 5 नए ज़िलों की घोषणा की

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख में पाँच नए ज़िले बनाने की घोषणा की- ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग। इस कदम का उद्देश्य सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार करना और सरकारी पहलों को दूर-दराज़ के क्षेत्रों के निकट लाना है। पहले, लद्दाख में केवल दो ज़िले थे, लेह तथा कारगिल। गृह मंत्रालय ने लद्दाख प्रशासन से विवरणों का आकलन करने एवं तीन महीने के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिये एक समिति के निर्माण के लिये कहा गया।

लद्दाख 

  • लद्दाख भारत के सबसे उत्तरी भाग में स्थित एक केंद्रशासित प्रदेश (UT) है।
  • यह 5 अगस्त, 2019 तक जम्मू-कश्मीर राज्य का हिस्सा था।
  • यह उत्तर में काराकोरम रेंज और दक्षिण में हिमालय से घिरा है।
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ: चीन और पाकिस्तान
  • राजधानी: लेह लद्दाख की प्रशासनिक राजधानी है, जबकि कारगिल दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
  • उपराज्यपाल: बाल दत्त मिश्रा
  • यह दुनिया की कुछ सबसे ऊँची मोटर योग्य सड़कों का घर है।
  • इसे “दर्रे की भूमि” के रूप में जाना जाता है।
  • आर्कटिक और रेगिस्तानी जलवायु की संयुक्त विशेषताओं के कारण इसे “ठंडा रेगिस्तान (Cold Desert)” कहा जाता है।
  • मृदा का प्रकार: यह जलोढ़ मैदानों पर कंकरीली और रेतीली दोमट मृदा से लेकर सिंधु के बाढ़ के मैदानों पर रेतीली एवं गादयुक्त दोमट मृदा तक विस्तृत है।
  • प्रमुख नदियाँ
    • सिंधु नदी
    • ज़ांस्कर नदी
    • श्योक नदी
    • नुबरा नदी
    • सुरू नदी
    • मरखा नदी
  • संरक्षित क्षेत्र
    • हेमिस राष्ट्रीय उद्यान
    • चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य
    • काराकोरम वन्यजीव अभयारण्य
    • नुबरा वन्यजीव अभयारण्य


लिथियम खनन के कारण अटाकामा नमक मैदान डूब रहा है

चर्चा में क्यों?

चिली विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2020 से वर्ष 2023 तक उपग्रह डेटा का उपयोग करके किये गए अध्ययन के अनुसार, लिथियम ब्राइन निष्कर्षण के कारण चिली का अटाकामा नमक मैदान प्रतिवर्ष 1 से 2 सेंटीमीटर डूब रहा है। IEEE ट्रांजेक्शन ऑन जियोसाइंस एंड रिमोट सेंसिंग में प्रकाशित, अध्ययन में विश्व के दूसरे सबसे बड़े लिथियम उत्पादक चिली के लिये चिंता को उज़ागर किया गया है, क्योंकि यह वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े लिथियम भंडारों में से एक का दोहन करता है।

लिथियम:

  • इसे सफेद सोना के नाम से जाना जाता है
  • यह एक नरम, चाँदी-सफेद क्षार धातु है जिसका परमाणु क्रमांक 3 है
  • यह सबसे हल्की धातु है, सबसे कम घनत्व वाला ठोस तत्त्व है जो जल पर तैरता है।
  • रासायनिक प्रतीक: Li
  • यह अत्यधिक अभिक्रियाशील है, विशेष रूप से जल के साथ तथा लिथियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोजन गैस बनाता है
  • इसे खनिज तेल जैसे गैर-अभिक्रियाशील पदार्थ में संग्रहित किया जाना चाहिये।
  • अनुप्रयोग:
    • लिथियम-आयन बैटरी: सबसे आम अनुप्रयोग, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण में उपयोग किया जाता है।
    • काँच और चीनी मिट्टी: लिथियम ऑक्साइड का उपयोग तापमान परिवर्तन के प्रति उच्च प्रतिरोध वाले काँच तथा चीनी मिट्टी के बर्तनों के उत्पादन के लिये किया जाता है।
    • ग्रीस: लिथियम स्टीयरेट का उपयोग चिकनाई वाले ग्रीस में गाढ़ा करने वाले अभिकारक के रूप में किया जाता है।
    • फार्मास्यूटिकल्स: लिथियम कार्बोनेट जैसे लिथियम यौगिकों का उपयोग द्विध्रुवी विकार के इलाज के लिये किया जाता है, क्योंकि वे मनोदशा को स्थिर करने में मदद करते हैं।
    • मिश्र धातु: इसका उपयोग एयरोस्पेस और अन्य उद्योगों के लिये मज़बूत, हल्के पदार्थ बनाने हेतु एल्युमीनियम तथा मैग्नीशियम के साथ मिश्र धातुओं में किया जाता है।
    • वायु शोधन: लिथियम हाइड्रॉक्साइड का उपयोग अंतरिक्ष यान और पनडुब्बियों जैसे सीमित स्थानों में वायु से कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने के लिये किया जाता है।
  • स्रोत:
    • प्राकृतिक उपस्थिति: यह लगभग सभी आग्नेय चट्टानों और खनिज झरनों में अल्प मात्रा में पाया जाता है।
    • खनिज: जैसे स्पोड्यूमीन और लेपिडोलाइट।
    • ब्राइन पूल: चिली, अर्जेंटीना और बोलीविया (लिथियम त्रिकोण) जैसे नमक के मैदान।
    • प्रमुख उत्पादक: ऑस्ट्रेलिया, चिली, चीन और अर्जेंटीना

लिथियम ब्राइन निष्कर्षण:

  • चिली का अटाकामा रेगिस्तान, जो विश्व के सबसे बड़े लिथियम स्रोतों में से एक है।
  • विधि:
  • पंपिंग: नमक युक्त जल (ब्राइन) को भूमिगत जलभृतों से सतह पर पंप किया जाता है।
  • वाष्पीकरण तालाब: इसके बाद नमकीन जल को बड़े वाष्पीकरण तालाबों में भेज दिया जाता है, जहाँ सौर ऊर्जा जल को वाष्पित कर देती है तथा लिथियम लवण को पीछे छोड़ देती है।
  • अवतलन:
  • निष्कर्षण प्रक्रिया के कारण भू-अवतलन हो सकता है, जहाँ अत्यधिक मात्रा में खारे जल को बाहर निकालने के कारण भूमि धँस जाती है।
  • ऐसा इसलिये होता है क्योंकि खारे जल के निष्कर्षण की दर जलभृतों की प्राकृतिक पुनर्भरण दर से अधिक हो जाती है, जिसके कारण पृथ्वी की सतह का अवतलन हो जाता है।

चिली:

  • अवस्थिति: दक्षिण अमेरिका का पश्चिमी तट, पश्चिम में प्रशांत महासागर, पूर्व में अर्जेंटीना, उत्तर-पूर्व में बोलीविया और उत्तर में पेरू।
  • यह विश्व के सबसे लंबे उत्तर-दक्षिण देशों में से एक है, जो उत्तर में अटाकामा रेगिस्तान से लेकर दक्षिण में पैटागोनियन क्षेत्र तक 4,300 किलोमीटर तक फैला हुआ है।
  • यह विश्व का सबसे बड़ा ताँबा उत्पादक है और इसके पास लिथियम का महत्त्वपूर्ण भंडार है।
  • आधिकारिक भाषा: स्पेनिश
  • स्वतंत्रता: 18 सितंबर, 1810 को स्पेन से।
  • इसने वर्ष 1973 से वर्ष 1990 तक ऑगस्टो पिनोशे के अधीन सैन्य तानाशाही का अनुभव किया।
  • सरकार का प्रकार: एकात्मक राष्ट्रपति गणराज्य
  • राष्ट्रपति: गेब्रियल बोरिक
  • राजधानी: सैंटियागो
  • मुद्रा: चिली पेसो (CLP)


सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी की 35 फीट ऊँची प्रतिमा ध्वस्त 

चर्चा में क्यों

पिछले वर्ष सिंधुदुर्ग स्थित राजकोट किले (जिसे राजा की कोठी के नाम से भी जाना जाता है) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण की गई मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तेज़ हवाओं के कारण ढह गई।

छत्रपति शिवाजी महाराज

  • उनका जन्म 19 फरवरी, 1630 को महाराष्ट्र के पुणे के पास शिवनेरी किले में हुआ था।
  • 6 जून, 1674 को रायगढ़ में उन्हें मराठों के राजा के रूप में ताज पहनाया गया।
  • उपाधियाँ: छत्रपति, शककर्त्ता, क्षत्रिय कुलवंत और हैंदव धर्मोद्धारक।
  • शिवाजी द्वारा स्थापित मराठा साम्राज्य समय के साथ विकसित होता गया और 18वीं शताब्दी की शुरुआत में प्रमुख भारतीय शक्ति बन गया।
  • 3 अप्रैल, 1680 को उनकी मृत्यु हो गई।

महत्त्वपूर्ण युद्ध

युद्ध

विवरण 

प्रतापगढ़ का युद्ध, वर्ष 1659

यह युद्ध महाराष्ट्र के सतारा शहर के निकट प्रतापगढ़ किले पर मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और आदिलशाही सेनापति अफज़ल खान की सेनाओं के बीच लड़ा गया था।

पवन खिंड की लड़ाई, वर्ष 1660

यह युद्ध महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर के निकट विशालगढ़ किले के निकट पहाड़ी दर्रे पर मराठा सरदार बाज़ी प्रभु देशपांडे और आदिलशाही के सिद्दी मसूद के बीच लड़ा गया था।

सूरत पर आक्रमण, वर्ष 1664

छत्रपति शिवाजी महाराज और मुगल कप्तान इनायत खान के बीच गुजरात के सूरत शहर के पास युद्ध हुआ।

पुरंदर का युद्ध, वर्ष 1665

मुगल साम्राज्य और मराठा साम्राज्य के बीच युद्ध हुआ।

सिंहगढ़ का युद्ध, वर्ष 1670

महाराष्ट्र के पुणे शहर के पास सिंहगढ़ किले पर मराठा शासक शिवाजी महाराज के सेनापति तानाजी मालुसरे और मुगल सेना प्रमुख जय सिंह प्रथम के अधीन किलेदार उदयभान राठौड़ के बीच युद्ध हुआ।

कल्याण का युद्ध, वर्ष 1682-83

मुगल साम्राज्य के बहादुर खान ने मराठा सेना को हराकर कल्याण पर अधिकार कर लिया।

संगमनेर का युद्ध, वर्ष 1679

मुगल साम्राज्य और मराठा साम्राज्य के बीच लड़ा गया यह आखिरी युद्ध था जिसमें मराठा राजा शिवाजी ने लड़ाई लड़ी थी।


  सामान्य ज्ञान  

 आज के समाचार में प्रमुख हस्तियाँ

नाम 

पदनाम 

छवि 

रवनीत सिंह बिट्टू

केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री

जॉर्ज कुरियन

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री

सुरेश गोपी

पर्यटन और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री

एकनाथ संभाजी शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

सतीश कुमार

रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)

फारूक अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष

मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया

केंद्रीय श्रम और रोज़गार मंत्री; केंद्रीय युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्री।

टिम कुक

एप्पल इंक. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी

एंटोनियो गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव

टोनी एस्टांगुएट

पेरिस ओलंपिक 2024 के अध्यक्ष

जय शाह

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नए अध्यक्ष

डेनिएला चिरिनोस

वेनेज़ुएला ओलंपिक साइकिल चालक