करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स

26 जुलाई, 2024

    «    »
 26-Jul-2024

    No Tags Found!

  करेंट अफेयर्स  

कारगिल विजय दिवस 2024

चर्चा में क्यों?

  • यह दिवस प्रतिवर्ष 26 जुलाई को भारतीय सेना के वीर जवानों की याद में मनाया जाता है और कारगिल युद्ध (वर्ष 1999) के दौरान पाकिस्तान पर भारतीय सशस्त्र बलों की जीत का जश्न मनाया जाता है। इस वर्ष, राष्ट्र इस जीत की 25वीं वर्षगाँठ मना रहा है।

  • पहली बार भारतीय पक्ष ने पर्वतों की चोटी पर स्थित दुश्मन के ठिकानों को मार गिराने के लिये बोफोर्स FH-77B हॉवित्जर का इस्तेमाल किया
  • संघर्ष के दौरान इज़रायल ने भारत को अपने मानव रहित हवाई वाहन (Unmanned Aerial Vehicles- UAV) उपलब्ध कराए।

ऑपरेशन विजय

  • वर्ष 1999 में, भारत और पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिये लाहौर समझौते पर हस्ताक्षर किये
  • हालाँकि पाकिस्तानी सैनिकों ने ऑपरेशन बद्र के तहत नियंत्रण रेखा (LoC) के भारतीय हिस्से की ओर घुसपैठ करना शुरू कर दिया, ताकि सियाचिन में भारतीय सैनिकों को रोका जा सके।
  • 3 मई, 1999 को पाकिस्तान ने इस युद्ध की शुरुआत की थी, जब उसने कारगिल के पर्वतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी और उस पर कब्ज़ा कर लिया था
  • जब भारत सरकार को इसकी जानकारी मिली, तो भारतीय सेना द्वारा घुसपैठियों को खदेड़ने के लिये ऑपरेशन विजय शुरू किया गया, जिन्होंने विश्वासघात करके भारतीय क्षेत्र पर कब्ज़ा कर लिया था।


खान क्वेस्ट 2024

चर्चा में क्यों?

भारतीय सेना की टुकड़ी बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास खान क्वेस्ट 2024 के लिये रवाना हुई। यह अभ्यास उलानबटार, मंगोलिया में आयोजित किया जाएगा, ताकि भारतीय सशस्त्र बलों को बहुराष्ट्रीय वातावरण में शांति अभियानों के लिये तैयार किया जा सके, जिससे शांति समर्थन अभियानों के लिये अंतर-संचालन और तत्परता को बढ़ाया जा सके। यह अभ्यास पहली बार वर्ष 2003 में अमेरिका और मंगोलियाई सशस्त्र बलों के बीच एक द्विपक्षीय कार्यक्रम के रूप में शुरू हुआ था।

खान क्वेस्ट के बारे में

  • यह मंगोलिया में आयोजित एक बहुराष्ट्रीय शांति अभियान अभ्यास है
  • इसमें संयुक्त राष्ट्र (UN) शांति अभियान कमांड पोस्ट अभ्यास, मंगोलियाई सशस्त्र बलों के फाइव हिल्स प्रशिक्षण क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान (PKO) मिशन क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास शामिल है
  • इस अभ्यास का उद्देश्य शांति स्थापना क्षमताओं में सुधार करना, सैन्य संबंधों को मज़बूत करना और सभी प्रतिभागियों की मुख्य संयुक्त राष्ट्र सिद्धांत PKO दक्षताओं को बढ़ाना है।

नोट:

  • मंगोलिया की राजधानी: 
  • मंगोलिया की मुद्रा: मंगोलियाई तुगरिक
  • राष्ट्रपति: उखनागीन खुरेलसुख


राष्ट्रपति भवन

चर्चा में क्यों?

राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदलकर क्रमशः गणतंत्र मंडप तथा  अशोक मंडप कर दिया गया है। दरबार हॉल वह जगह है जहाँ राष्ट्रीय पुरस्कार दिये जाते हैं, जबकि अशोक हॉल मूल रूप से एक बॉलरूम था।

परिचय:

  • अवस्थिति: नई दिल्ली, भारत
  • ऐतिहासिक महत्त्व: मूल रूप से वायसराय हाउस के रूप में जाना जाने वाला यह भवन वर्ष 1947 में स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रपति भवन बन गया।
  • निर्माण: ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान निर्मित, 1929 में पूरा हुआ।
  • वास्तुकला: शास्त्रीय और भारतीय स्थापत्य शैली।
  • वास्तुकार: ब्रिटिश वास्तुकार सर एडविन लुटियंस।
  • कार्य: भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास।
  • उद्यान: मुगल गार्डन का नाम बदलकर 28 जनवरी, 2023 को अमृत उद्यान कर दिया गया।
  • सांस्कृतिक प्रतीक: भारत के लोकतांत्रिक और बहुसांस्कृतिक लोकाचार का प्रतिनिधित्व करता है।

कर्नाटक के मांड्या और यादगिरी ज़िले

चर्चा में क्यों?

परमाणु ऊर्जा विभाग (Department of Atomic Energy- DAE) के अन्वेषण और अनुसंधान के लिये परमाणु खनिज निदेशालय (Atomic Minerals Directorate- AMD) ने कर्नाटक के मांड्या तथा यादगिरी ज़िलों में लिथियम भंडार की मौजूदगी का पता लगाया है। AMD ने मांड्या ज़िले के मरलागल्ला क्षेत्र में 1,600 टन (G3 चरण) लिथियम संसाधनों की पहचान की है और भंडार के बारे में जानने के लिये यादगिरी ज़िले में प्रारंभिक सर्वेक्षण एवं सीमित भूमिगत अन्वेषण किया गया है।

लिथियम के बारे में

  • यह आवर्त सारणी में समूह 1 (Ia) का एक रासायनिक तत्त्व है जिसका प्रतीक Li (3) है
  • यह एक नरम, चाँदी-सफेद धातु है
  • मानक परिस्थितियों में यह सबसे हल्की धातु और सबसे हल्का ठोस तत्त्व है
  • यह अत्यधिक प्रतिक्रियाशील और ज्वलनशील है तथा इसे खनिज तेल में संग्रहित किया जाना चाहिये
  • यह एक क्षार धातु और एक दुर्लभ धातु है।
  • उपयोग
    • बैटरी
    • चिकित्सा
    • मिश्रधातु
    • काँच और चीनी मिट्टी
    • स्नेहक
    • परमाणु अनुप्रयोग
    • पॉलिमर उत्पादन
    • वायु उपचार
    • क्षारीय बैटरी
    • एल्युमीनियम उत्पादन

परमाणु खनिज निदेशालय (Atomic Minerals Directorate- AMD) अन्वेषण और अनुसंधान

  • स्थापना: वर्ष 1948
  • मुख्यालय: हैदराबाद
  • इसकी शुरुआत एक दुर्लभ खनिज सर्वेक्षण इकाई के रूप में हुई थी। बाद में इसे वर्ष 1958 में परमाणु खनिज प्रभाग में बदल दिया गया और वर्ष 1998 में यह AMD बन गया।
  • यह भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग की सबसे पुरानी इकाई है।
  • यह देश में परमाणु ऊर्जा के लिये आवश्यक कच्चे माल की खोज करने और देश में यूरेनियम संसाधनों को खोजने के लिये सर्वेक्षण करता है, यह दुर्लभ पृथ्वी धातुओं को पुनः प्राप्त करने का भी काम करता है।

परमाणु ऊर्जा विभाग (Department of Atomic Energy- DAE)

  • स्थापना: 3 अगस्त, 1954
  • इसके बारे में: इसे राष्ट्रपति के आदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री के प्रत्यक्ष प्रभार के तहत स्थापित किया गया था।
  • उद्देश्य: ऊर्जा स्वतंत्रता प्राप्त करके और परमाणु और विकिरण प्रौद्योगिकियों के माध्यम से खाद्य सुरक्षा, पोषण तथा स्वास्थ्य सेवा को बढ़ाकर प्रौद्योगिकी, धन सृजन एवं जीवन की बेहतर गुणवत्ता के माध्यम से भारत को सशक्त बनाना।
  • उद्देश्य:
    • स्वदेशी और सिद्ध प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके परमाणु ऊर्जा में हिस्सेदारी बढ़ाना तथा फास्ट ब्रीडर तथा थोरियम रिएक्टर विकसित करना।
    • चिकित्सा, कृषि, उद्योग, कैंसर देखभाल, जल प्रौद्योगिकी और अपशिष्ट प्रबंधन में रेडियो आइसोटोप उत्पादन तथा विकिरण प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों के लिये रिएक्टरों का निर्माण एवं संचालन करना।
    • त्वरक, लेजर, सुपरकंप्यूटर, उन्नत सामग्री और उपकरण विकसित करना; उद्योग को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करना।
    • परमाणु ऊर्जा में बुनियादी अनुसंधान को बढ़ावा देना, विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग करना, DAE के कार्यक्रमों से संबंधित अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं का समर्थन करना तथा अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान सहयोग में संलग्न होना।


  सामान्य ज्ञान  

जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (INTERGOVERNMENTAL PANEL ON CLIMATE CHANGE- IPCC)

  • स्थापना: वर्ष 1988
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
  • अध्यक्ष: जिम स्की
  • यह जलवायु परिवर्तन से संबंधित विज्ञान का आकलन करने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय निकाय है।
  • इसकी स्थापना विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization- WMO) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (United Nations Environment Programme- UNEP) द्वारा की गई थी।
  • यह सरकारों को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UN Framework Convention on Climate Change- UNFCCC) के तहत जलवायु नीतियाँ बनाने और वार्ता का समर्थन करने के लिये वैज्ञानिक आधार प्रदान करता है।
  • मूल्यांकन रिपोर्ट: IPCC लगभग प्रति 5 से 7 वर्ष में व्यापक मूल्यांकन रिपोर्ट प्रकाशित करती है।
    • पहली आकलन रिपोर्ट (FAR) (1990)
    • दूसरी आकलन रिपोर्ट (SAR) (1995)
    • तीसरी आकलन रिपोर्ट (TAR) (2001)
    • चौथी आकलन रिपोर्ट (AR4) (2007)
    • पाँचवीं आकलन रिपोर्ट (AR5) (2014)
    • छठी आकलन रिपोर्ट(AR6) (2023)
    • IPCC वर्तमान (2024) में अपने सातवें आकलन चक्र (AR7) में है
  • विशेष रिपोर्ट: आकलन रिपोर्टों के अतिरिक्त, IPCC विशिष्ट विषयों या उभरते मुद्दों पर विशेष रिपोर्ट जारी करती है।
    • 1.5 डिग्री सेल्सियस की ग्लोबल वार्मिंग पर विशेष रिपोर्ट (2018): पूर्व-औद्योगिक स्तरों से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों की जाँच की गई।
    • जलवायु परिवर्तन और भूमि पर विशेष रिपोर्ट (2019): भूमि उपयोग, भूमि क्षरण और खाद्य सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया।
    • बदलती जलवायु में महासागर और क्रायोस्फीयर पर विशेष रिपोर्ट (2019): महासागर और ध्रुवीय क्षेत्रों में परिवर्तनों को संबोधित किया गया।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization- WMO)

  • स्थापना: वर्ष 1873
  • इसकी स्थापना 1950 में अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन ( International Meteorological Organization- IMO) के उत्तराधिकारी के रूप में की गई थी।
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
  • पहल: वैश्विक अवलोकन प्रणाली (Global Observing System- GOS) और वैश्विक दूरसंचार प्रणाली (Global Telecommunication System- GTS)
  • भारत वर्ष 1950 से WMO का सदस्य है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (United Nations Environment Programme- UNEP)

  • स्थापना: 5 जून, 1972
  • मुख्यालय: नैरोबी, केन्या
  • कार्यकारी निदेशक: इंगर एंडरसन
  • कार्य: यह वैश्विक पर्यावरण एजेंडा निर्धारित करता है, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के भीतर सतत् विकास को बढ़ावा देता है और वैश्विक पर्यावरण संरक्षण की वकालत करता है।
  • प्रमुख रिपोर्टें:
    • उत्सर्जन अंतराल रिपोर्ट
    • अनुकूलन अंतराल रिपोर्ट
    • वैश्विक पर्यावरण आउटलुक
    • फ्रंटियर्स,
    • स्वस्थ ग्रह में निवेश ।
  • प्रमुख अभियान
    • बीट पॉल्यूशन
    • UN75
    • विश्व पर्यावरण दिवस
    • जीवन के लिये जंगल

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UN Framework Convention on Climate Change- UNFCCC)

  • IPCC की स्थापना के बाद वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र में UNFCCC का पाठ अपनाया गया
  • यह 1994 में लागू हुआ
  • कार्यकारी सचिव: साइमन इमैनुएल केर्विन स्टील

नोट:

पार्टियों का सम्मेलन (Conference of the Parties- COP) UNFCCC का शासी निकाय है तथा अपनी आवधिक बैठकों में लिये गए निर्णयों के माध्यम से कार्यान्वयन को आगे बढ़ाता है।

  • COP 1 वर्ष 1995 में बर्लिन, जर्मनी में हुआ था
  • COP 28 वर्ष 2023 में संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था
  • COP 29 नवंबर, 2024 में बाकू, अज़रबैजान में आयोजित किया जाएगा।

गोवा

  • अवस्थिति: अरब सागर तट के साथ भारत के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है।
  • राजधानी: पणजी (पंजिम)
    • इतिहास:
    • यह वर्ष 1510 से पुर्तगाली उपनिवेश था
    • वर्ष 1961 में भारत ने ऑपरेशन विजय शुरू किया, जिसके तहत गोवा, दमन और दीव को भारत में मिला लिया गया। ये क्षेत्र भारत के केंद्रशासित प्रदेश बन गए
    • भारत में एकीकरण के बाद, गोवा वर्ष 1987 में एक राज्य बन गया।
  • मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत
  • सबसे बड़ा शहर: वास्को डी गामा
  • नदियाँ: मंडोवी, जुआरी, चापोरा, साल, तेरेखोल नदी
  • आधिकारिक भाषा: कोंकणी
  • इसकी अधिकांश मृदा लैटेराइट से बनी है।
  • वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान:
    • महादेई वन्यजीव अभयारण्य
    • नेत्रावली वन्यजीव अभयारण्य
    • कोटिगाओ वन्यजीव अभयारण्य
    • भगवान महावीर अभयारण्य
    • मोलेम राष्ट्रीय उद्यान
  • बंदरगाह
    • मोरमुगाओ
    • पणजी
    • वास्को डी गामा
    • बैतूल
    • चापोरा