25 जून, 2024

करेंट अफेयर्स


    No Tags Found!
 25-Jun-2024

कोझिकोड भारत का पहला संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) साहित्य शहर बन गया

  • उत्तर केरल के कोझिकोड को यह उपाधि साहित्य के सांस्कृतिक केंद्र के रूप में इसकी स्थिति के लिये प्रदान की गई।
  • इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने कोझिकोड को अपने क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (UCCN) में शामिल किया था।
  • कोझिकोड (कालीकट) का ऐतिहासिक महत्त्व
    • ज़मोरिंस शहर: एक समय इसे ज़मोरिंस शहर के नाम से जाना जाता था।
    • ब्रिटिश शासन काल में नाम: ब्रिटिश शासन के दौरान इसे कालीकट के नाम से जाना जाता था।
    • यह शहर सदियों पहले फारसियों, अरबों, चीनियों और अंततः यूरोपीय लोगों जैसे कई विदेशियों के लिये समुद्र तट के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता था।
  • कोझिकोड साहित्य का शहर
    • शहर में विभिन्न साहित्यिक आयोजनों का लंबा इतिहास रहा है, जैसे कि केरल साहित्य महोत्सव, जो एशिया के सबसे बड़े साहित्यिक समारोहों में से एक है।
    • यह मान्यता बौद्धिक आदान-प्रदान और साहित्यिक चर्चा के केंद्र के रूप में शहर की भूमिका को पुष्ट करती है।
    • कोझिकोड को 500 से अधिक पुस्तकालयों का घर होने का गौरव प्राप्त है।
    • यह शहर कई प्रसिद्ध लेखकों का भी घर है, जिनमें एस. के. पोट्टेक्कट (शहर के सबसे प्रसिद्ध लेखक), थिकोडिअन और पी. वलसाला संजयन के साथ-साथ कवि, विद्वान तथा प्रकाशक भी शामिल हैं, जिन्होंने मलयालम साहित्य एवं संस्कृति की विविधता व जीवंतता में योगदान दिया है।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (UCCN)

  • इसका निर्माण 2004 में हुआ था।
  • इसका उद्देश्य उन शहरों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है जो रचनात्मकता को अपने शहरी विकास में एक रणनीतिक कारक के रूप में पहचानते हैं।
  • नेटवर्क सात रचनात्मक क्षेत्रों को कवर करता है: शिल्प और लोक कला, मीडिया कला, फिल्म, डिज़ाइन, पाककला, साहित्य तथा संगीत।

भर्तृहरि महताब 18वीं लोकसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर’ बने

  • भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा का 'प्रोटेम स्पीकर' नियुक्त किया है।

प्रोटेम स्पीकर:

संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत राष्ट्रपति द्वारा अध्यक्ष के चुनाव तक अध्यक्ष के कर्त्तव्यों का पालन करने के लिये नियुक्त किया जाता है।

  • प्रो-टेम (Pro-tem) एक लैटिन वाक्यांश है जिसका अर्थ है "फिलहाल के लिये"।
  • प्रोटेम स्पीकर को नव निर्वाचित सदन की बैठकों की अध्यक्षता करने के लिये नियुक्त किया जाता है।
  • आमतौर पर सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है।
  • जब सदन द्वारा नये अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाता है, तो प्रोटेम का पद समाप्त हो जाता है।

प्रोटेम स्पीकर के कर्त्तव्य

  • लोकसभा की प्रथम बैठक की अध्यक्षता करता है तथा नवनिर्वाचित संसद सदस्यों को पद की शपथ दिलाता है।
  • अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिये मतदान कराना।
  • फ्लोर टेस्ट का संचालन करता है।

फ्लोर टेस्ट

  • फ्लोर टेस्ट यह पता लगाने के लिये एक महत्त्वपूर्ण तंत्र के रूप में कार्य करता है कि क्या कार्यपालिका को विधायिका का विश्वास प्राप्त है या नहीं।
  • यह प्रक्रिया संसद और राज्य विधानसभाओं दोनों में संचालित की जाती है।

नामाक्वालैंड में दुनिया के सबसे पुराने दीमक के टीले खोजे गए

  • वे दक्षिण अफ्रीका के नामाक्वालैंड क्षेत्र में बफेल्स नदी के किनारे पाए जाते हैं, जो सतह क्षेत्र के लगभग 20 प्रतिशत हिस्से पर विस्तृत हैं।
  • स्थानीय रूप से इन टीलों को ह्यूवेल्टजीज़ (Heuweltjies) कहा जाता है जिसका अफ्रीकी भाषा में अर्थ होता है छोटी पहाड़ियाँ।
  • इन दीमक के टीलों में सुरंगों का एक भूमिगत नेटवर्क और दक्षिणी हार्वेस्टर दीमक, माइक्रोहोडोटर्मेस विएटर (Microhodotermes Viator) के घोंसले बने हुए हैं।

नामक्वालैंड:

  • यह दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीका का एक रेगिस्तानी क्षेत्र है।
  • उत्तर से दक्षिण तक, यह नामीबिया के करास क्षेत्र से लेकर दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी केप प्रांत तक विस्तृत है।
  • पश्चिम से पूर्व तक यह नामीब रेगिस्तान से कालाहारी रेगिस्तान तक विस्तृत है।
  • इसका क्षेत्रफल 400,000 वर्ग किलोमीटर है।
  • ऑरेंज नदी के उत्तर में स्थित नामीबियाई भाग को कभी-कभी ग्रेट नामाक्वालैंड भी कहा जाता है।
  • ऑरेंज नदी के दक्षिण में स्थित दक्षिण अफ्रीकी भाग को कभी-कभी लिटिल नामाक्वालैंड भी कहा जाता है।
  • यह बहुत शुष्क है और विशाल मैदानों पर केवल रसीले पौधे ही देखे जा सकते हैं।
  • वर्षा अधिकतर शीत ऋतु में होती है।
  • यदि पर्याप्त वर्षा होती है, तो वसंत ऋतु के दौरान कुछ सप्ताहों के लिये जंगली फूल नामाक्वालैंड को ढक लेते हैं।
  • 19वीं सदी में इस क्षेत्र पर जर्मन कब्ज़े से पहले इस क्षेत्र में पारंपरिक रूप से नामा लोग रहते थे।
  • नामाक्वालैंड में ताँबे के बड़े भंडार हैं।
  • 1900 के दशक के प्रारंभ में नामाक्वालैंड में कई स्थानों पर हीरे खोजे गए, जिनमें नामीबिया में स्पेर्गेबिट और दक्षिण अफ्रीका में रिक्टरसवेल्ड शामिल थे।

दीमक (Termites) क्या हैं?

  • दीमक लकड़ी खाने वाले कीड़े हैं।
  • वे दुनिया भर में पाए जाते हैं और उनकी 2,000 से ज़्यादा प्रजातियाँ हैं। हालाँकि वे उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में सबसे आम हैं।
  • कुछ भूमिगत घोंसले, टीलों या टावरों के रूप में ज़मीन से आंशिक रूप से ऊपर उठे होते हैं।
  • दीमक संगठित समूहों में रहते हैं जिन्हें कॉलोनियाँ कहा जाता है। परिपक्व दीमक कॉलोनियों में 60,000 से 1 मिलियन दीमक हो सकते हैं, जो दीमक कॉलोनी के प्रकार पर निर्भर करता है।
  • प्रत्येक कॉलोनी में तीन प्रकार के दीमक होते हैं: राजपरिवार (Royalty), सैनिक (Soldiers) और श्रमिक (Workers), कॉलोनी के भीतर उनके कुछ निश्चित कार्य होते हैं।
  • दीमक मृत लकड़ी को पोषक तत्त्वों में तोड़कर प्रकृति की भी मदद करते हैं। पोषक तत्त्वों को पुनर्चक्रित करके बैक्टीरिया और पौधों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

गामा-रे विस्फोटों का अध्ययन करने के लिये चीन-फ्राँसीसी उपग्रह प्रक्षेपित किया गया

  • स्पेस वेरिएबल ऑब्ज़ेक्ट्स मॉनिटर (Space Variable Objects Monitor- SVOM) उपग्रह को ले जाने वाले लॉन्ग मार्च 2C रॉकेट को शीचांग उपग्रह से प्रक्षेपित किया गया।
  • गामा-रे विस्फोट (Gamma-Ray Bursts- GRB)
    • ये प्रचंड विद्युतचुंबकीय विस्फोट हैं जो कुछ ही सेकंड में इतनी ऊर्जा उत्सर्जित कर सकते हैं जितनी सूर्य अपने पूरे 10 अरब वर्ष में उत्सर्जित करेगा।
  • अंतरिक्ष परिवर्तनीय ऑब्जेक्ट मॉनिटर (Space Variable Objects Monitor- SVOM)
    • यह चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (China National Space Administration- CNSA) और फ्राँस के सेंटर नेशनल डी' एट्यूड्स स्पैटियल्स (Centre National d’ Etudes Spatiales- CNES) के बीच सहयोग है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2024

  • यह दिवस प्रतिवर्ष 23 जून को मनाया जाता है तथा पहली बार वर्ष 1948 में मनाया गया था।
  • इस दिवस का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना और खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश फैलाना है।
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस वर्ष 2024 की थीम है ‘चलो आगे बढ़ें और जश्न मनाएँ’ (Let’s Move and Celebrate)।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति

  • स्थापना: 23 जून, 1894, पेरिस, फ्राँस
  • मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्ज़रलैंड
  • अध्यक्ष (वर्तमान): थॉमस बाख
  • उद्देश्य: उत्कृष्टता, सम्मान और मित्रता के ओलंपिक मूल्यों को बढ़ावा देना।