25 जुलाई, 2024

करेंट अफेयर्स


    No Tags Found!
 25-Jul-2024

करेंट अफेयर्स

मुक्त व्यापार समझौता (FREE TRADE AGREEMENT- FTA)

चर्चा में क्यों?

भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) ने पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौता (FTA) करने के लिये अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की। दोनों पक्षों ने UK-भारत प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल की शुरुआत की, जिसे UK ने 'ऐतिहासिक' समझौता बताया।

  • UK-भारत प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल के बारे में
  • यह यूनाइटेड किंगडम और भारत के बीच पिछले दूरसंचार समझौतों पर आधारित है।
  • उद्देश्य: उभरती सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करना और नए निवेश अवसरों का लाभ उठाना।
  • इस समझौते की अगुवाई यूनाइटेड किंगडम और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने की।

नोट:

  • ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार: टिम बॉरो
  • भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार: अजीत डोभाल

मुक्त व्यापार समझौते के बारे में

  • यह दो या दो से अधिक देशों के बीच आयात और निर्यात में बाधाओं को कम करने के लिये किया गया समझौता है
  • मुक्त व्यापार नीति के तहत, वस्तुओं एवं सेवाओं का अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के पार क्रय और विक्रय किया जा सकता है, जिसमें उनके आदान-प्रदान को बाधित करने के लिये बहुत कम या कोई सरकारी शुल्क, कोटा, सब्सिडी या प्रतिबंध नहीं होते हैं
  • मुक्त व्यापार की अवधारणा व्यापार संरक्षणवाद अथवा आर्थिक अलगाववाद के विपरीत है।
  • इसे अधिमान्य व्यापार समझौता, व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (Comprehensive Economic Cooperation Agreement- CECA) और व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (Comprehensive Economic Partnership Agreement- CEPA) के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।
  • भारत और मुक्त व्यापार समझौते
  • नवंबर 2019 में भारत द्वारा क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (Regional Comprehensive Economic Partnership- RCEP) से बाहर निकलने के बाद, भारत के FTA को रोक दिया गया था
  • मई 2021 में भारत ने यूरोपीय संघ के साथ बातचीत फिर से शुरू की, जो वर्ष 2013 में रुकी हुई थी
  • लेकिन अब भारत के द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौतों पर संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के साथ बातचीत चल रही है।
  • भारत के महत्त्वपूर्ण व्यापार समझौते:
    • व्यापक आर्थिक सहयोग और भागीदारी समझौता (Comprehensive Economic Cooperation and Partnership Agreement- CECPA)
    • दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र (South Asian Free Trade Area- SAFTA)
    • एशिया प्रशांत व्यापार समझौता (Asia Pacific Trade Agreement- APTA)
    • दक्षिण एशिया तरजीही व्यापार समझौता (South Asia Preferential Trading Agreement- SAPTA)

यूटा (UTAH)

चर्चा में क्यों?

  • संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के यूटा राज्य में साल्ट लेक सिटी वर्ष 2034 में शीतकालीन ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों की मेज़बानी करेगा। इसे पेरिस में 142वें IOC सत्र के दौरान अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee- IOC) द्वारा चुना गया था। इस शहर ने पहली बार वर्ष 2002 में शीतकालीन ओलंपिक की मेज़बानी की थी।
  • यूटा के बारे में
  • स्थान: पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका
  • राजधानी: साल्ट लेक सिटी
  • सीमाएँ: इडाहो (उत्तर), व्योमिंग (उत्तर-पूर्व), कोलोराडो (पूर्व), न्यू मैक्सिको (दक्षिण-पूर्व, फोर कॉर्नर पर), एरिज़ोना (दक्षिण) और नेवादा (पश्चिम)
  • राज्य का दर्जा: 4 जनवरी, 1896 को 45वाँ राज्य बना
  • उपनाम: द बीहाइव स्टेट
  • राष्ट्रीय उद्यान: आर्चेस, ब्राइस कैन्यन, कैन्यनलैंड्स, कैपिटल रीफ और ज़ायन
  • प्रमुख शहर: साल्ट लेक सिटी, वेस्ट वैली सिटी, प्रोवो और ओग्डेन।
  • त्योहार: सनडांस फिल्म फेस्टिवल, पार्क सिटी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एक प्रमुख स्वतंत्र फिल्म महोत्सव।

नोट:

  • ग्रेट साल्ट लेक पश्चिमी गोलार्द्ध की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee- IOC)

  • स्थापना: 23 जून, 1894 पेरिस, फ्राँस में
  • संस्थापक: पियरे डी कुबर्टिन
  • मुख्यालय: लुसाने, स्विट्ज़रलैंड
  • परिचय: यह एक गैर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
  • उद्देश्य:
  • ओलंपिक खेलों का नियमित आयोजन सुनिश्चित करना तथा ओलंपिकवाद और ओलंपिक आंदोलन को बढ़ावा देना।
  • समिति ओलंपिक खेलों के नियम और विनियम तय करती है।
  • यह यह भी तय करती है कि अगला ओलंपिक आयोजन कब और कहाँ होगा।

सीन नदी

  • चर्चा में क्यों?
  • पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह सीन नदी पर आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में हज़ारों एथलीट और कलाकार नदी के 6 किलोमीटर के हिस्से में परेड करेंगे।
  • परिचय:
  • अवस्थिति: उत्तरी फ्राँस
  • स्रोत: सीन
  • मुहाना: इंग्लिश चैनल (फ्रेंच: ला मांचे)
  • नदी प्रणाली: सीन बेसिन
  • यह फ्राँस की दूसरी सबसे लंबी नदी है, जबकि पहली लॉयर है।

वर्ल्ड ड्राउनिंग प्रिवेन्शन डे 2024

  • यह दिवस प्रतिवर्ष 25 जुलाई को वैश्विक स्तर पर डूबने की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने और कार्रवाई में तेज़ी लाने के लिये मनाया जाता है। वर्ष 2024 में इस दिवस का थीम है 'कोई भी डूब सकता है, किसी को भी नहीं डूबना चाहिये' जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस दिवस के लिये चुना गया नारा है 'कुछ सेकंड एक जीवन बचा सकते हैं'।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization- WHO)
  • स्थापना: वर्ष 1948
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
  • इसके बारे में: यह एक अंतर-सरकारी संगठन है और आमतौर पर स्वास्थ्य मंत्रालयों के माध्यम से अपने सदस्य राज्यों के साथ मिलकर काम करता है।
  • उद्देश्य:
    • अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्य पर निर्देशन और समन्वय प्राधिकरण के रूप में कार्य करना
    • संयुक्त राष्ट्र, विशेष एजेंसियों, सरकारी स्वास्थ्य प्रशासन, पेशेवर समूहों और ऐसे अन्य संगठनों के साथ प्रभावी सहयोग स्थापित करना तथा बनाए रखना, जिन्हें उचित समझा जा सकता है
    • स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करने में सरकारों को अनुरोध पर सहायता प्रदान करना
    • स्वास्थ्य की उन्नति में योगदान देने वाले वैज्ञानिक और पेशेवर समूहों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना।

  सामान्य ज्ञान   

 गैरकानूनी गतिविधियाँ रोकथाम अधिनियम (UAPA)

  • अधिनियमित: वर्ष 1967
  • उद्देश्य: अलगाववादी आंदोलनों और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से निपटना।
  • यह राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को देश भर में UAPA के तहत मामलों की जाँच और मुकदमा चलाने का अधिकार देता है।
  • परिचय
    • यह संदिग्धों को बिना किसी आरोप या सुनवाई के 6 महीने तक हिरासत में रखने की अनुमति देता है।
    • यह आतंकवादी कृत्यों के लिये उच्चतम दंड के रूप में मृत्युदंड और आजीवन कारावास का प्रावधान करता है।
  • प्रसिद्ध मामले
    • एल्गार परिषद मामला, वर्ष
    • भीमा कोरेगाँव मामला, वर्ष
    • दिल्ली दंगे, वर्ष
    • यासीन मलिक, वर्ष 2022
  • राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) के बारे में
  • स्थापना: वर्ष 2009
  • एजेंसी का गठन 2008 में मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) अधिनियम, 2008 के तहत किया गया था।
  • यह गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करती है।
  • प्राधिकरण
    • राज्य पुलिस बलों और अन्य एजेंसियों से आतंकवाद से संबंधित मामलों की जाँच अपने हाथ में लेना।
    • राज्य सरकारों से पूर्व अनुमति लिये बिना राज्य की सीमाओं के पार जाँच करना।
  • राज्य सरकार NIA अधिनियम 2008 की धारा 6 के तहत अनुसूचित अपराधों से संबंधित मामलों को NIA जाँच के लिये केंद्र सरकार को भेज सकती है।
  • आतंकवाद के वित्तपोषण से संबंधित वामपंथी उग्रवाद (Left Wing Extremism- LWE) मामलों से निपटने के लिये एक विशेष प्रकोष्ठ है
  • अनुसूचित अपराध
    • विस्फोटक पदार्थ अधिनियम
    • परमाणु ऊर्जा अधिनियम
    • गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम
    • अपहरण विरोधी अधिनियम
    • नागरिक उड्डयन की सुरक्षा के विरुद्ध गैरकानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम
    • सार्क (SAARC) कन्वेंशन (आतंकवाद का दमन) अधिनियम
    • महाद्वीपीय शेल्फ पर समुद्री नेविगेशन और स्थिर प्लेटफार्मों की सुरक्षा के विरुद्ध गैरकानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम
    • सामूहिक विनाश के हथियार और उनकी आपूर्ति प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियाँ निषेध) संशोधन विधेयक-2022
    • भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कोई अन्य प्रासंगिक अपराध।
  • स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT)

  • स्थापना: 18 अक्तूबर, 2010 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम, 2010 के तहत
  • अध्यक्ष: न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव
  • इसके पास पर्यावरण संरक्षण से संबंधित मामलों की सुनवाई करने, पर्यावरण कानूनों को लागू करने और नुकसान के लिये राहत एवं मुआवज़ा प्रदान करने का अधिकार है।
  • भारत ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बाद विश्व का तीसरा देश और विशेष पर्यावरण अधिकरण स्थापित करने वाला पहला विकासशील देश बन गया।
  • पाँच स्थानों पर नई दिल्ली, भोपाल, पुणे, कोलकाता, चेन्नई हैं
  • अधिकार क्षेत्र: सात कानून  (Seven laws
    • जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974
    • जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) उपकर अधिनियम, 1977
    • वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980
    • वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981
    • पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986
    • सार्वजनिक दायित्व बीमा अधिनियम, 1991
    • जैविक विविधता अधिनियम, 2002

क्रिस्टोफर थॉमस (सी. टी.) कुरियन

  • सी.टी. कुरियन कर्नाटक के बेंगलूरू में स्थित अर्थशास्त्र के एक भारतीय प्रोफेसर थे।
  • 23 जुलाई, 2024 को 93 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
  • उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया और बाद में केरल के तिरुवनंतपुरम में सेंटर फॉर डेवलपमेंट स्टडीज़ (CDS) के निदेशक के रूप में कार्य किया।
  • उन्होंने विकास अर्थशास्त्र में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया, विशेष रूप से केरल के अद्वितीय विकास मॉडल के संदर्भ में।
  • कार्य: उन्होंने अर्थशास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर 15 पुस्तकें लिखीं।
  • उल्लेखनीय कार्य
    • पावर्टी, प्लानिंग एंड सोशल ट्रांसफॉर्मेशन (1978)
    • ग्रोथ एंड जस्टिस (1992)
    • वेल्थ एंड इलफेयर (2012)
    • आवर फाइव इयर प्लान्स (1966)
    • व्हाट इज़ ग्रोथ?


सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)

  • यह एक ऐसा सहयोग है जिसमें सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की ताकतों को एक साथ मिलाकर एक ऐसी परियोजना या सेवा प्रदान की जाती है जिससे जनता को लाभ हो।
  • एक निजी इकाई को खुली प्रतिस्पर्द्धी बोली के आधार पर चुना जाता है और उसे प्रदर्शन से जुड़े भुगतान प्राप्त होते हैं।
  • प्रकार
    • बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOT)
    • बिल्ड-ओन-ऑपरेट (BOO)
    • बिल्ड-ऑपरेट-लीज-ट्रांसफर (BOLT)
    • डिज़ाइन-बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (DBFOT)
    • लीज-डेवलप-ऑपरेट (LDO)
    • ऑपरेट-मेंटेन-ट्रांसफर (OMT)
  • उदहारण
    • अटल वितरण परिवर्तन योजना (आदित्य)
    • तेजस एक्सप्रेस
    • ई-सेवा

कोलंबिया

  • इसे आधिकारिक तौर पर कोलंबिया गणराज्य के रूप में जाना जाता है, जो दक्षिण अमेरिका में स्थित है
  • यह दक्षिण अमेरिका का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी तटरेखा अटलांटिक और प्रशांत महासागर
  • को छूती है
  • यह रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है, जो दुनिया का एक ऐसा क्षेत्र है जो अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोटों के लिये जाना जाता है
  • एंडीज पर्वत कोलंबिया के कुल क्षेत्रफल का लगभग 25% हिस्सा कवर करते हैं
  • यह दुनिया का दूसरा सबसे ऊँचा जैवविविधता स्तर है
  • यह विश्व के 17वें सबसे अधिक विविधता वाले देशों में से एक है।
  • सीमाएँ
    • उत्तर में कैरेबियन सागर।
    • पूर्व में वेनेज़ुएला।
    • दक्षिण-पूर्व में ब्राज़ील।
    • दक्षिण में इक्वाडोर और पेरू।
    • पश्चिम में प्रशांत महासागर।
    • उत्तर-पश्चिम में पनामा।

भारत-कोलंबिया संबंध

  • भारत और कोलंबिया ने 1959 में राजनयिक संबंधों पर सहमति जताई थी।
  • यह लैटिन अमेरिका में भारत के प्रवेश का वाणिज्यिक बिंदु है।
    दोनों देशों ने 1970 के दशक में नई दिल्ली और बोगोटा में दूतावास खोले।
  • भारत की तेल कंपनी ने 2006 में कोलंबिया में तेल उत्पादन में 425 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया था।

कोलंबिया

  • स्थापना: वर्ष 1966
  • राजधानी: बोगोटा
  • सरकार का प्रकार: अधिनायकवादी राष्ट्रपति शासन के तहत गणराज्य
  • राष्ट्रपति: गुस्तावो फ्रांसिस्को पेट्रो उरेगो (गुस्तावो पेट्रो)
  • मुद्रा: कोलंबियाई पेसो
  • आधिकारिक भाषा: स्पेनिश