23 मार्च, 2024
करेंट अफेयर्स
23-Mar-2024
विश्व जल दिवस 2024
- विश्व जल दिवस प्रतिवर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है।
- इस दिन का उद्देश्य स्वच्छ जल के संसाधनों के सतत् प्रबंधन को बढ़ावा देना है।
- इस दिन का विषय ‘शांति के लिये जल का लाभ उठाना’ है
IMT TRILAT-2024 समुद्री अभ्यास
- भारत, मोज़ाम्बिक और तंज़ानिया ने त्रिपक्षीय अभ्यास (IMT TRILAT) का आयोजन किया।
- भारतीय नौसेना के जहाज़ आईएनएस तीर और आईएनएस सुजाता अभ्यास में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा इसे बंदरगाह व समुद्री चरण में आयोजित करने की योजना है।
- IMT TRILAT अभ्यास का पहला संस्करण अक्तूबर 2022 में आयोजित किया गया था।
ITU ने नीरज मित्तल को डिजिटल इनोवेशन बोर्ड के सह-अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया
- अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) ने नीरज मित्तल को भारत के दूरसंचार उद्योग के डिजिटल इनोवेशन बोर्ड का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया।
- डिजिटल इनोवेशन बोर्ड में ITU के 23 सदस्य देशों के दूरसंचार/ICT के मंत्री और उप मंत्री शामिल हैं।
एम. वी. राव को भारतीय बैंक संघ के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया
- एम.वी. राव को भारतीय बैंक संघ (IBA) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
- वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और CEO हैं।
नवीन जिंदल इंडियन स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष बने
- नवीन जिंदल इंडियन स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष बने।
- वह जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष हैं।
- उन्होंने दिलीप ओम्मन का स्थान लिया जो AMNS इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं।