Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024   |   Schedule/Date-sheet for Common University Entrance Test [CUET (UG)] – 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

21 जुलाई, 2023

    «    »
 21-Jul-2023

    No Tags Found!

जकार्ता में INS सह्याद्रि और INS कोलकाता

  • भारतीय नौसेना के दो प्रमुख जहाज़, INS सह्याद्रि और INS कोलकाता, इंडोनेशियाई नौसेना बलों के साथ द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग लेने के लिये जकार्ता पहुँचे।
  • भारतीय और इंडोनेशियाई नौसैनिक दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी सहयोग और समझ को मज़बूत करने के उद्देश्य से व्यावसायिक बातचीत, संयुक्त योग सत्र, खेल कार्यक्रम तथा क्रॉस-डेक यात्राओं की एक विस्तृत कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 
  • जकार्ता में अपनी उपस्थिति के दौरान, INS सह्याद्रि और INS कोलकाता दोनों ने इंडोनेशियाई नौसेना के साथ समुद्र में समुद्री साझेदारी अभ्यास (Maritime Partnership Exercise- MPX) में सक्रिय रूप से भाग लिया।
  • यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच पहले से मौजूद उच्च स्तर की अंतरसंचालनीयता को सुदृढ़ करने के लिये आयोजित किया गया था, जिसे मध्य पूर्व में उनके संयुक्त अभियानों के माध्यम से विकसित किया गया है।

निवृत्ति राय इन्वेस्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक और CEO के रूप में शामिल हुईं

  • सुश्री निवृति राय को इन्वेस्ट इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया गया। 
  • उन्होंने उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की संयुक्त सचिव सुश्री मनमीत के. नंदा से यह पदभार ग्रहण किया है, जिन्होंने मार्च 2023 में अंतरिम रूप से एमडी और सीईओ का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया था।

गृह लक्ष्मी योजना

  • कर्नाटक की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने घोषणा की कि गृह लक्ष्मी योजना के लिये पंजीकरण 19 जुलाई से शुरू होगा।
  • इस योजना का उद्देश्य परिवारों की महिला मुखियाओं को प्रत्येक महीने ₹2,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

IIT प्रोफेसर को प्रतिष्ठित 'एनी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है

  • IIT मद्रास के प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप को ऊर्जा और पर्यावरण में उनके अभूतपूर्व शोध के लिये प्रतिष्ठित एनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • यह पुरस्कार उन्नत नैनोस्केल सामग्रियों का उपयोग करके किफायती स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने में उनके अभिनव कार्य को मान्यता प्रदान करता है। 

एनी पुरस्कार 

  • वर्ष 2007 में स्थापित, इस पुरस्कार का उद्देश्य ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा, डीकार्बोनाइज़ेशन और पर्यावरण संरक्षण में क्रांतिकारी सफलताओं को बढ़ावा देना है।
  • यह ऊर्जा और पर्यावरणीय स्थिरता में गंभीर चुनौतियों का समाधान करने के लिये शोधकर्त्ताओं की अगली पीढ़ी को प्रोत्साहित और प्रेरित करने हेतु एक मंच के रूप में कार्य करता है।

विश्व शतरंज दिवस 2023

  • प्रत्येक वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य शतरंज के खेल के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना और दुनिया भर में कुशल शतरंज खिलाड़ियों का सम्मान करना है।
  • वर्ष 1996 में यूनेस्को द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ के निर्माण की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस घोषित किया गया था, जिसे व्यापक रूप से शतरंज के लिये विश्व निकाय (Fédération Internationale des Échecs- FIDE) के रूप में जाना जाता है, इसे पेरिस, फ्राँस में स्थापित किया गया था।

शतरंज के लिये विश्व निकाय (FIDE)  

  • FIDE अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिये ज़िम्मेदार वैश्विक संगठन के रूप में कार्य करता है और अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं के लिये शासी निकाय के रूप में अधिकार रखता है।
  • वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज को बढ़ावा देने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिये FIDE को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी।
  • FIDE, जिसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड में है, विश्व भर में शतरंज के लिये एक शासी निकाय है।

UNDP और 'एब्सोल्यूट' ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) को मज़बूत करने के लिये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

  • एब्सोल्यूट, एक बायोसाइंस कंपनी और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने केंद्र सरकार की प्रमुख पहल, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) को बढ़ावा देने के लिये एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये गए हैं।
  • इसका प्राथमिक उद्देश्य प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) के कार्यान्वयन को बढ़ाना है।
  • फसल बीमा तथा कृषि ऋण प्रक्रियाओं की सेवा वितरण को डिजिटल बनाकर इस योजनाओं की तकनीकी क्षमताओं को मज़बूत किया जाएगा।
  • अंतिम लक्ष्य किसानों के बीच इन योजनाओं की पहुँच को बढ़ाना है।