CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




20 दिसंबर, 2023

करेंट अफेयर्स


    No Tags Found!
 20-Dec-2023

गोवा मुक्ति दिवस 2023

  • गोवा मुक्ति दिवस प्रत्येक वर्ष 19 दिसंबर को मनाया जाता है।
  • यह पुर्तगाली औपनिवेशिक शासन से राज्य की मुक्ति को चिह्नित करने के लिये मनाया जाता है।
  • वर्ष 1961 में 19 दिसंबर को भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक गोवा पर अधिकार कर लिया, जिससे सदियों से चले आ रहे पुर्तगाली औपनिवेशिक शासन का अंत हुआ।
  • वर्ष 2023 में यह दिन इस घटना की 62वीं वर्षगाँठ का प्रतीक है

संसद ने भारतीय डाकघर अधिनियम को बदलने के लिये विधेयक पारित किया

  • संसद ने राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक सुरक्षा के हित में डाकघर के कर्मचारियों को ट्रांसमिशन के दौरान किसी भी वस्तु का निरीक्षण करने या नियंत्रण में लेने का अधिकार देने वाले विधेयक को स्वीकृति दे दी।
  • कानून कुछ शर्तों के साथ सेवाएँ प्रदान करने में डाकघर कर्मचारियों के लिये प्रतिरक्षा की भी रूपरेखा तैयार करता है।
  • इसका उद्देश्य भारतीय डाकघर अधिनियम, 1898 को रद्द करना और भारत में डाकघर से संबंधित कानूनों को व्यापक रूप से संशोधित करना है।

अंडर-19 एशिया कप

  • बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने UAE को 195 रन से हराकर अंडर 19 एशिया कप जीत लिया।
  • विकेटकीपर बल्लेबाज़ आशिकुर रहमान शिबली ने बांग्लादेश के खिलाफ पाँचवें मैच में अपना दूसरा शतक बनाकर शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
  • अंडर-19 एशिया कप दुबई में आयोजित किया गया।

IIT कानपुर और भारतीय नौसेना ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

  • भारतीय नौसेना और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IITK) ने नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये।
  • इस सहयोगी उद्यम का उद्देश्य प्रौद्योगिकी विकास को आगे बढ़ाना, आविष्कारशील समाधानों को बढ़ावा देना तथा संयुक्त अनुसंधान और विकास (R&D) पहल में भाग लेना है।

पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स

  • पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स (KIPG) नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
  • हरियाणा ने 40 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य सहित 105 पदक हासिल करके चैंपियन बना।
  • उत्तर प्रदेश ने 25 स्वर्ण, 23 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 62 पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
  • तमिलनाडु ने 20 स्वर्ण, 8 रजत और 14 कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। खेलों में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एथलीटों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।