करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स

18 जून, 2024

    «    »
 18-Jun-2024

    No Tags Found!

गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य

  • अवस्थिति: मध्य प्रदेश में मंदसौर और नीमच ज़िलों की उत्तरी सीमा पर स्थित है।
  • क्षेत्रफल: यह राजस्थान राज्य से सटे 368.62 वर्ग किमी. (142.32 वर्ग मील) क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • वनस्पति: यह खटियार-गिर शुष्क पर्णपाती वन पारिस्थितिकी क्षेत्र में स्थित है।
  • प्रमुख भौगोलिक विशेषता: चंबल नदी अभयारण्य से होकर बहती है तथा इसे दो भागों में विभाजित करती है।
  • वर्ष 1974 में अधिसूचित किया गया तथा वर्ष 1984 में अभयारण्यों की सूची में जोड़ा गया।
  • चर्चा में क्यों?
    • गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य को भारत में चीतों का दूसरा घर माना गया है।
    • पहला कुनो राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश था।
    • चीतों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से आयात किया जाएगा।
  • नोट: चंबल नदी के बारे में
  • उद्गम:
    • इसका उद्गम विन्ध्य पर्वत (इंदौर, मध्य प्रदेश) के सिंगार चौरी शिखर से होता है।
    • यह नदी मध्य प्रदेश में लगभग 346 किमी. की लंबाई तक उत्तर दिशा में प्रवाहित होती है तथा उसके बाद राजस्थान से होकर 225 किमी. की लंबाई तक उत्तर-पूर्व दिशा में प्रवाहित होती है।
    • यह नदी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है और इटावा ज़िले में यमुना नदी में मिलने से पहले लगभग 32 किमी. तक प्रवाहित होती है।
  • यह एक वर्षा आधारित नदी है और इसका बेसिन विंध्य पर्वत शृंखलाओं तथा अरावली से घिरा हुआ है।
  • सहायक नदियाँ: बनास, काली सिंध, पार्वती।
  • मुख्य विद्युत परियोजनाएँ/बाँध: गांधी सागर बाँध, राणा प्रताप सागर बाँध, जवाहर सागर बाँध और कोटा बैराज।
  • राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के त्रि-जंक्शन पर चंबल नदी के किनारे स्थित है।
  • यह गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियाल, लाल मुकुटधारी छत वाले कछुए और लुप्तप्राय गंगा नदी डॉल्फिन के लिये जाना जाता है।

चिनाब पुल

  • यह जम्मू-कश्मीर (J&K) के रियासी ज़िले में बक्कल और कौरी के बीच स्थित है।
  • 1.3 किलोमीटर लंबा यह पुल चिनाब नदी के तल से 359 मीटर ऊपर स्थित है।
  • यह विश्व का सबसे ऊँचा सिंगल-आर्च रेलवे पुल है।
  • यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है।
  • विशेषताएँ:
    • मेहराब में स्टील के बक्से हैं और स्थिरता में सुधार के लिये बक्सों में कंक्रीट भरी गई है।
    • पुल को 120 वर्ष की जीवन अवधि के साथ डिज़ाइन किया गया है ताकि यह 266 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज़ हवा की गति को झेल सके।
    • यह देश के अधिकतम तीव्रता वाले जोन-V भूकंप बलों का सामना कर सकता है।
  • उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के बारे में
    • उद्देश्य: उधमपुर से बारामुल्ला तक रेलवे लाइन का निर्माण करना, जो कश्मीर घाटी को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगा।
    • लक्ष्य: कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों के साथ एकीकृत करना और घाटी में विकास को बढ़ावा देना।
    • कुल लंबाई: 272 किमी.।
    • वर्ष 2002 में इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया।
    • प्रमुख विशेषताएँ:
      • मार्ग पर कई पुलों और सुरंगों का निर्माण।
      • 38 सुरंगें, जिनकी संयुक्त लंबाई 119 किमी. होगी।
      • सबसे लंबी सुरंग (टी-49) 12.75 किलोमीटर लंबी है, जो इसे देश की सबसे लंबी परिवहन सुरंग बनाती है।
      • इसमें 927 पुल हैं, जिनकी कुल लंबाई 13 किलोमीटर है, जिसमें प्रतिष्ठित चिनाब पुल भी शामिल है।
      • इसमें भारतीय रेलवे का पहला केबल-स्टेड पुल भी शामिल है, जो वर्तमान में अंजी खड्ड पर निर्माणाधीन है।
  • चर्चा में क्यों?
    • भारतीय रेलवे ने संगलदान से रियासी तक इलेक्ट्रिक इंजन का सफल परीक्षण किया है।
    • यह मार्ग विश्व के सबसे ऊँचे स्टील आर्च रेल पुल, चिनाब ब्रिज को पार करता है।
  • नोट: चिनाब नदी के बारे में
    • उद्गम: इसका उद्गम हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल और स्पीति ज़िले में ऊपरी हिमालय से होता है।
    • संगम: लाहौल और स्पीति ज़िले में केलांग से 8 किमी. दक्षिण पश्चिम में तांडी में दो नदियों, चंद्रा तथा भागा के संगम से निर्मित।
      • भागा नदी सूर्य ताल झील से निकलती है, जो हिमाचल प्रदेश में बारा-लाचा ला दर्रे से कुछ किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।
      • चंद्रा नदी उसी दर्रे के पूर्व में (चंद्र ताल के पास) ग्लेशियरों से निकलती है।
    • मार्ग: यह नदी जम्मू-कश्मीर के जम्मू क्षेत्र से होकर पाकिस्तान के पंजाब के मैदानों में प्रवाहित होती है और फिर सिंधु नदी में मिल जाती है।
  • चिनाब पर महत्त्वपूर्ण परियोजनाएँ/बाँध:
    • रतले जलविद्युत परियोजना
    • सलाल बाँध- रियासी के निकट जलविद्युत परियोजना
    • दुलहस्ती जलविद्युत संयंत्र- किश्तवाड़ ज़िले में विद्युत परियोजना
    • पाकल दुल बाँध (निर्माणाधीन)- किश्तवाड़ ज़िले में मरुसादर नदी की सहायक नदी पर।

भारतीय रेलवे ने अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया

  • यह उपलब्धि विभिन्न स्थानों पर सबसे बड़े सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम की मेज़बानी के लिये है।
  • नोट:
    • लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (LBR) की शुरुआत वर्ष 1990 में भारत में हुई थी।
    • यह एक वार्षिक प्रकाशन है जो भारतीयों द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्डों का दस्तावेज़ीकरण करता है।
    • वर्ष 1990 से अब तक 30 से अधिक संस्करणों के साथ, यह भारत की पहली और सबसे लंबे समय तक लगातार प्रकाशित होने वाली रिकॉर्ड बुक है।
    • इसका स्वामित्व कोका-कोला इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पास है।

विनोद गनात्रा को नेल्सन मंडेला लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया

  • वह दक्षिण अफ्रीका में चल रहे 7वें नेल्सन मंडेला बाल फिल्म महोत्सव में यह पुरस्कार प्रदान करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
  • यह पुरस्कार बच्चों के सिनेमा में उनके योगदान को मान्यता देता है।

विश्व सतत् गैस्ट्रोनॉमी दिवस 2024

  • विश्व सतत् गैस्ट्रोनॉमी दिवस प्रतिवर्ष 18 जून को मनाया जाता है।
  • खाद्य सुरक्षा, कृषि विकास, सतत् खाद्य उत्पादन, पोषण, जैवविविधता के संरक्षण और सतत् विकास को बढ़ावा देने में सतत् गैस्ट्रोनॉमी की भूमिका तथा महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
  • वर्ष 2024 का थीम है More Taste Less Waste अर्थात् अधिक स्वाद कम बर्बादी।