करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स

18 जुलाई, 2024

    «    »
 18-Jul-2024

    No Tags Found!

  करेंट अफेयर्स  

छत्रपति शिवाजी का वाघ नख

चर्चा में क्यों?

छत्रपति शिवाजी द्वारा उपयोग किये जाने वाले 'वाघ नख' को तीन साल की अवधि के लिये ऋण के आधार पर महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (Memorandum of Understanding- MoU) के अनुसार लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय से भारत वापस लाया जा रहा है

परिचय:

  • यह तीन साल के लिये शुक्रवार, 19 जुलाई को भारत आएगा
  • इस प्रसिद्ध टाइगर क्लॉ को सतारा के शिवाजी संग्रहालय में रखा जाएगा।

वाघ नख

  • वाघ नख एक प्रकार का पारंपरिक भारतीय हथियार है जिसमें हाथ की पकड़ पर लगे धातु के पंजे होते हैं।
  • इस हथियार को हाथ पर पहनने के लिये डिज़ाइन किया गया था और इसका उपयोग नज़दीक की लड़ाई के लिये किया जाता था।
  • इस खतरनाक हथियार में चार या पाँच घुमावदार ब्लेड लगे होते थे, जो दस्ताने अथवा बार पर लगे होते थे तथा इन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा या गुप्त हमले के लिये डिज़ाइन किया गया था।
  • "वाघ नख" नाम का अर्थ है "बाघ का पंजा"।
  • आस्था का प्रतीक है 'वाघ नख'

'वाघ नख' के साथ छत्रपति शिवाजी का बचाव

  • छत्रपति शिवाजी महाराज ने अफज़ल खान का सामना किया, जिसे बीजापुर सल्तनत ने उन्हें हराने के लिये भेजा था
  • खान ने एक शांतिपूर्ण बैठक का प्रस्ताव रखा लेकिन शिवाजी की हत्या करने की योजना बनाई।
  • शिवाजी महाराज ने विश्वासघात का अनुमान लगाया और टकराव के लिये तैयार हो गए। उन्होंने एक वाघ नख (बाघ के पंजे) को छुपाया तथा अपनी पोशाक के नीचे चेनमेल कवच पहना था।
  • बैठक के दौरान, जब अफज़ल खान ने हमला किया, तो शिवाजी ने उस पर वार करने के लिये वाघ नख का इस्तेमाल किया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई
  • यह उस रणनीतिक सफलता का प्रतीक है जिसने मराठा साम्राज्य के शुरुआती वर्षों को परिभाषित किया।

छत्रपति शिवाजी महाराज

  • समय अवधि: (1630-1680)
  • स्थान: महाराष्ट्र के पुणे ज़िले में शिवनेरी किला


भारत में रूफटॉप सोलर सिस्टम 

चर्चा में क्यों?

भारत में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिये एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank- ADB) द्वारा 240.5 मिलियन डॉलर का ऋण स्वीकृत किया गया है।

परिचय: 

  • भारतीय स्टेट बैंक को एशियाई विकास बैंक (ADB) से 90.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर तथा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development- NABARD) को 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।
  • उद्देश्य: नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जा पहुँच का विस्तार करने के लिये सरकार के प्रयासों को बढ़ावा देना
  • यह वित्तपोषण मल्टीट्रेंच फाइनेंसिंग सुविधा (Multitranche Financing Facility- MFF) के 2 और 3 चरणों का समर्थन करेगा।

रूफटॉप सोलर सिस्टम

  • ये फोटोवोल्टिक (Photovoltaic) पैनल हैं जो सूर्य के प्रकाश को विद्युत में परिवर्तित करने के लिये भवन की छत पर लगाए जाते हैं।
  • वे उपयोग के बिंदु पर विद्युत उत्पन्न करके तकनीकी और परिचालन संबंधी भार को कम करते हैं, जिससे लंबी दूरी की विद्युत आपूर्ति एवं प्रणाली के नुकसान में कमी आती है
  • भारत का लक्ष्य कार्बन उत्सर्जन को कम करने की अपनी वैश्विक प्रतिबद्धताओं के अनुरूप वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन ऊर्जा स्रोतों से लगभग 50 प्रतिशत संचयी विद्युत शक्ति स्थापित क्षमता हासिल करना है।

एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank- ADB)

  • स्थापना: 19 दिसंबर, 1966
  • मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस
  • अध्यक्ष: मासात्सुगु असकावा
  • सदस्य: 68 सदस्य
  • ये रूफटॉप सोलर सिस्टम प्रधानमंत्री के सूर्य घर कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य सौर प्रौद्योगिकी को व्यापक रूप से अपनाना और भविष्य के लचीलेपन के लिये भारत के ऊर्जा बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करना है।


ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते 

चर्चा में क्यों?

रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force- RPF) ने वर्ष 2018 से ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 84,119 बच्चों को बचाया है।

परिचय:

  • नन्हे फरिश्ते एक मिशन है जो विभिन्न भारतीय रेलवे ज़ोन में देखभाल और सुरक्षा की ज़रूरत वाले बच्चों को बचाने के लिये समर्पित है
  • मुक्त किये गए बच्चों को ज़िला बाल कल्याण समिति को सौंप दिया जाता है, साथ ही 135 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर चाइल्ड हेल्प डेस्क स्थापित किये गए हैं, जिससे जागरूकता बढ़ाई जा सके।

रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force- RPF)

  • यह केंद्रीय रेल मंत्रालय के परिचालन और प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक सशस्त्र बल है
  • इसका काम रेलवे की संपत्ति, यात्री क्षेत्रों और यात्रियों की सुरक्षा करना है।
  • रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अन्य कार्य
    • ऑपरेशन जीवन
    • मेरी सहेली
    • ऑपरेशन
    • ऑपरेशन
    • ऑपरेशन यात्री
    • ऑपरेशन सेवा

पावर विदइन: द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी

चर्चा में क्यों?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पावर विदइन: द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी पुस्तक की एक प्रति पर हस्ताक्षर किये।

परिचय

  • लेखक: डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम (बालू)
  • यह पुस्तक प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व यात्रा को दर्शाती है तथा पश्चिमी और भारतीय दृष्टिकोण से इसकी व्याख्या करती है एवं दोनों को मिलाकर लोगों के लिये एक रोडमैप प्रदान करती है जो सार्वजनिक सेवा के जीवन की आकांक्षा रखते हैं।
    • पश्चिमी नेतृत्व सिद्धांत: ये आमतौर पर गुण-उन्मुख दृष्टिकोणों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, और “नेता होने” के महत्त्व पर ज़ोर देते हैं
    • भारतीय नेतृत्व के दृष्टिकोण: इसके विपरीत, ये भारत के समृद्ध सभ्यतागत ज्ञान से प्रेरणा लेते हुए नेतृत्व के अभ्यास पर ध्यान केंद्रित करते हैं।


नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2024

  • यह दिवस प्रतिवर्ष 18 जुलाई को मनाया जाता है।
  • यह दिवस एक स्मरणोत्सव और वैश्विक कार्रवाई के आह्वान के रूप में कार्य करता है, जो विश्व भर के व्यक्तियों तथा समुदायों को मंडेला की सेवा की भावना एवं सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को अपनाने के लिये प्रोत्साहित करता है।
  • वर्ष 2024 के लिये इस दिवस का विषय है गरीबी और असमानता से लड़ना हमारे हाथों में है।
  • इस दिवस का उद्देश्य लोगों से सामुदायिक सेवा या धर्मार्थ गतिविधियों के लिये अपने समय के 67 मिनट समर्पित करने का आह्वान करना है।
  • यह अवधि मंडेला द्वारा सामाजिक न्याय के लिये लड़े गए 67 वर्षों का प्रतीक है, जिसमें जेल में बिताए गए उनके 27 वर्ष भी शामिल हैं।

नेल्सन रोलिहलाहला मंडेला

परिचय:

  • वह वर्ष 1994 से वर्ष 1999 तक दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे
  • वह रंगभेद के खिलाफ संघर्ष में एक केंद्रीय व्यक्ति थे और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बहु-नस्लीय लोकतंत्र में परिवर्तन हेतु महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


  सामान्य ज्ञान  

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)

  • यह भारत की प्रमुख जाँच पुलिस एजेंसी है
  • यह केंद्रीय सतर्कता आयोग और लोकपाल की सहायता करती है
  • CBI कार्मिक विभाग, कार्मिक पेंशन और लोक शिकायत मंत्रालय (PMO) के अधीन कार्य करती है
  • यह एक नोडल पुलिस एजेंसी है जो इंटरपोल सदस्य देशों की ओर से जाँच का समन्वय करती है
  • केंद्रशासित प्रदेशों से परे CBI जाँच का विस्तार करने के लिये राज्य की सहमति आवश्यक है।
  • मामले: स्वप्रेरणा से मामले, भ्रष्टाचार, आर्थिक धोखाधड़ी, विशेष अपराध
  • स्थापना: 1 अप्रैल, 1963
  • वर्तमान निदेशक: प्रवीण सूद
  • CBI की स्थापना की सिफारिश भ्रष्टाचार निवारण पर संथानम समिति (वर्ष 1962-1964) द्वारा की गई थी।


पेरियार टाइगर रिज़र्व (PTR)

परिचय 

  • स्थान: इडुक्की और पथानामथिट्टा ज़िले, केरल
  • गठन: वर्ष 1950 में इसे अभयारण्य और 1978 में टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया
  • यह UNESCO की विश्व धरोहर स्थल है
  • रिज़र्व के अंदर छह आदिवासी समुदाय बसे हुए हैं- मन्नान, पलियान, मलयारायन, माला पंडारम, उरालिस और उल्लादन
  • रिज़र्व से होकर बहने वाली प्रमुख नदियाँ मुल्लायर और पेरियार हैं।
  • इसमें 300 औषधीय पौधे, 1966 फूलदार पौधों की प्रजातियाँ शामिल हैं, जिनमें से 516 पश्चिमी घाट के लिये स्थानिक हैं।


नालंदा विश्वविद्यालय

परिचय 

  • प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय
    • स्थान: राजगीर, बिहार
    • अवधि: 5वीं शताब्दी ई. - 1197 ई.
    • संस्थापक: कुमारगुप्त प्रथम
    • विशेषताएँ: उच्च शिक्षा के लिये प्राचीन केंद्र; विषयों में बौद्ध अध्ययन, दर्शन, तर्कशास्त्र, व्याकरण और चिकित्सा शामिल थे
    • चीन, मंगोलिया, तिब्बत और कोरिया से कई छात्र अध्ययन करने आए थे जिनमें प्रसिद्ध चीनी विद्वान ह्वेन त्सांग, मोक्षदेव तथा इत्सिंग शामिल थे।
    • आक्रमण: सम्राट समुद्रगुप्त के शासनकाल (455-470 ई.) के दौरान पहला हमला, कन्नौज के सम्राट हर्षवर्द्धन के साथ राजनीतिक तनाव के कारण दूसरा हमला (7वीं शताब्दी की शुरुआत)
    • पतन: 1193 ई. में तुर्की शासक कुतुबुद्दीन ऐबक के सेनापति बख्तियार खिलजी द्वारा नष्ट कर दिया गया। 
    • मौजूदा खंडहर UNESCO विश्व धरोहर स्थल हैं।
  • नवीन नालंदा विश्वविद्यालय
    • पुनः स्थापित: भारतीय संसद अधिनियम, 2010
    • स्थान: खंडहर से 12 किमी. दूर
    • ध्यान केंद्रित: उन्नत शोध और स्नातकोत्तर शिक्षा
    • उद्देश्य: सीखने की प्राचीन भावना को पुनर्जीवित करना
    • पुनरुद्धार का विचार 2000 के दशक की शुरुआत में उभरा।
    • पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, सिंगापुर सरकार और पूर्वी एशियाई शिखर सम्मेलन (EAS) देशों के नेताओं ने नालंदा की वापसी की वकालत की।


किसान रेल

परिचय 

  • लॉन्च: अगस्त 2020
  • प्रबंधन: भारतीय रेलवे
  • उद्देश्य: फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करना
  • पहली किसान रेल: देवलाली (महाराष्ट्र)- दानापुर (बिहार) 7 अगस्त, 2020 को।
  • यह पहली बहु-वस्तु, बहु-प्रेषक और बहु-स्टॉपेज प्रणाली है, जो छोटे किसानों को बिना किसी बिचौलिये के अपनी उपज का परिवहन करने की अनुमति देकर लाभाविंत करती है।
  • प्रशीतित डिब्बों वाली इन रेलगाड़ियों ने सब्जियों और फलों जैसे जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पादों को कम समय में बाज़ार तक पहुँचाने में मदद की।
  • माल का वज़न किया जाता है और निर्धारित पार्सल दरों (पी-स्केल) के अनुसार शुल्क लगाया जाता है।
  • ऑपरेशन ग्रीन्स योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा 50% सब्सिडी प्रदान किये जाने के कारण किसानों से उनकी खेप के लिये केवल आधा भाड़ा लिया जाता है।
  • 31 जनवरी, 2024 तक 167 मार्गों पर किसान रेल गाड़ियों की 2,359 यात्राएँ संचालित की गई हैं, जिनके माध्यम से लगभग 7.9 लाख टन माल का परिवहन किया गया है।


टाइगर वुड्स

परिचय 

  • पूरा नाम: एल्ड्रिक टॉन्ट वुड्स
  • जन्मतिथि: 30 दिसंबर, 1975
  • जन्मस्थान: साइप्रस, कैलिफोर्निया, USA
  • पेशा: पेशेवर 
  • पेशेवर पदार्पण: 1996
  • PGA टूर जीत: 82 (सैम स्नेड के साथ बराबरी पर)
  • प्रमुख चैंपियनशिप: 15
  • उल्लेखनीय जीत: 2019 मास्टर्स, 11 वर्षों में उनकी पहली प्रमुख जीत
  • विश्व नंबर 1 रैंकिंग: 683 सप्ताह (लगभग 13 वर्ष) तक बनी रही