करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स

17 अक्तूबर, 2023

    «    »
 17-Oct-2023

    No Tags Found!

विश्व खाद्य दिवस 2023

  • विश्व खाद्य दिवस प्रत्येक वर्ष 16 अक्तूबर को मनाया जाता है।
  • यह आयोजन भूख, खाद्य सुरक्षा और पर्याप्त पोषण की उपलब्धता जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करने का प्रयास करता है।
  • संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना वर्ष 1945 में हुई थी।
  • 34 वर्ष बाद 1979 में FAO के सम्मेलन में विश्व खाद्य दिवस को आधिकारिक तौर पर वैश्विक अवकाश के रूप में स्वीकार किया गया।
  • विश्व खाद्य दिवस, 2023 का विषय है “जल ही जीवन है, जल ही भोजन है’ किसी को पीछे न छोड़ें।”

वाशिंगटन में सबसे ऊँची बी.आर. अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण

  • वाशिंगटन के मैरीलैंड के एक उपनगर में भारत के संविधान के प्रमुख निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की एक प्रतिमा का आधिकारिक तौर पर अनावरण किया गया।
  • यह प्रतिमा 19 फीट की ऊँचाई पर खड़ी है।
  • यह विश्व में बी.आर. अंबेडकर की सबसे ऊँची प्रतिमा है।

23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा

  • केंद्र सरकार ने 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है। यह फैसला चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग और प्रज्ञान रोवर की तैनाती के साथ चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का जश्न मनाने के लिए किया गया।
  • चंद्रयान -2023 मिशन की सफलता के साथ भारत अंतरिक्ष यात्रा करने वाले देशों के एक विशिष्ट समूह में शामिल हो गया, जो चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला राष्ट्र बन गया।

पंजाब के नवांपिंड सरदारन गाँव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव का पुरस्कार मिला

  • पंजाब के गुरदासपुर में स्थित खूबसूरत नवांपिंड सरदारन गाँव को हाल ही में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा “भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव 2023” के खिताब से नवाज़ा गया।
  • सभी अपनी-अपनी पेशेवर जिंदगी में व्यस्त है इसके बावजूद पाँच बहनों ने यहाँ नवांपिंड सरदारन गाँव में अपने दो पैतृक आवास के संरक्षण का बीड़ा उठाया और उनकी मेहनत रंग लाई

पी. एम. मोदी ने 2036 ओलंपिक की मेज़बानी के लिये भारत की दावेदारी की पुष्टि की

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, 2036 की मेज़बानी के लिये भारत की महत्वाकांक्षा व्यक्त की।
  • इसका लक्ष्य भारत को खेलों का आयोजन करने वाला चौथा एशियाई देश बनाना है।

'वर्ल्ड एनेस्थीसिया डे' 2023

  • 'वर्ल्ड एनेस्थीसिया डे' हर साल 16 अक्तूबर को मनाया जाता है।
  • यह घटना समकालीन चिकित्सा पद्धतियों में एनेस्थीसिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।
  • वर्ष 2023 में वर्ल्ड एनेस्थीसिया डे की थीम 'एनेस्थीसिया और कैंसर देखभाल' है।