करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स

17 जून, 2024

    «    »
 17-Jun-2024

    No Tags Found!

USISPF द्वारा 7वीं वार्षिक नेतृत्व शिखर सम्मेलन की शुरुआत

  • संयुक्त राज्य अमेरिका -भारत रणनीतिक भागीदारी मंच (United States-India Strategic Partnership Forum- USISPF) ने सातवीं वार्षिक नेतृत्व शिखर सम्मेलन की शुरुआत की।
  • यह वाशिंगटन में आयोजित किया गया।
  • शिखर सम्मेलन में महत्त्वपूर्ण और उभरती हुई प्रौद्योगिकी पहल (iCET), US-भारत आपूर्ति शृंखलाओं को मज़बूत करने, क्वाड के साथ एक मज़बूत इंडो-पैसिफिक को सुरक्षित करने और वाणिज्यिक द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
  • iCET के चार फोकस क्षेत्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और वायरलेस टेलीकम्युनिकेशन हैं।
  • नोट:
    • USISPF एकमात्र स्वतंत्र गैर-लाभकारी संस्था है जो वाशिंगटन DC और नई दिल्ली में US-भारत साझेदारी को मज़बूत करने के लिये समर्पित है।
    • यह व्यवसायों, गैर-लाभकारी संगठनों, प्रवासी और भारत एवं संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकारों के लिये एक विश्वसनीय भागीदार है।

RBI को वर्ष 2024 का जोखिम प्रबंधक पुरस्कार

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) को यह पुरस्कार लंदन स्थित प्रकाशन गृह सेंट्रल बैंकिंग द्वारा दिया गया।
  • बैंक को संगठन में अपने उद्यम-व्यापी जोखिम प्रबंधन (ERM) ढाँचे में सुधार के लिये मान्यता दी गई।
    • नोट:
      • भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार की गई थी।
      • इसे शुरू में कोलकाता में स्थापित किया गया था, लेकिन वर्ष 1937 में इसे स्थायी रूप से मुंबई ले जाया गया।
    • कार्य:
      • यह देश के लिये डिज़ाइन की गई मौद्रिक नीतियों की योजना बनाता है और उनकी देखरेख करता है।
      • यह उन मापदंडों को डिज़ाइन करता है जिनके तहत देश के सभी बैंकों को काम करना चाहिये।
      • भारत और अन्य देशों के बीच होने वाले सभी विदेशी मुद्रा विनिमय का रखरखाव और देखभाल RBI द्वारा की जाती है।
        • RBI वह प्राधिकरण है जो नोट जारी करता है, पुराने नोटों को विनिमय/रद्द करता है और यह तय करता है कि लोगों के बीच कौन-सी मुद्रा प्रचलन के लिये उपयुक्त है।
      • यह देश में भुगतान प्रणालियों के सुरक्षित एवं कुशल तरीकों को पेश करता है और उन्हें अपग्रेड करता है ताकि बड़े पैमाने पर जनता की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
  • एंटरप्राइज़ रिस्क मैनेजमेंट (ERM) क्या है?
    • यह किसी संगठन की गतिविधियों की योजना बनाने, व्यवस्थित करने, निर्देशन करने और नियंत्रित करने की प्रक्रिया है, ताकि उसकी पूंजी एवं आय पर जोखिम के हानिकारक प्रभावों को कम किया जा सके।
    • इसमें वित्तीय, रणनीतिक और परिचालन जोखिम रवन आकस्मिक नुकसान से जुड़े जोखिम शामिल हो सकते हैं।

महाराष्ट्र के किसान सिद्धेश साकोरे UNCCD द्वारा भूमि नायक के रूप में नामित

  • मरुस्थलीकरण से निपटने हेतु संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (UNCCD) ने महाराष्ट्र में किसानों के सामने आने वाली आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिये सिद्धेश साकोरे के समर्पण की प्रशंसा की।
  • उन्होंने आर्थिक संकटों, विषैले रसायनों के प्रयोग और जलवायु परिवर्तन के कारण धारणीय कृषि पर पड़ने वाले कुप्रभाव पर प्रकाश डाला, तथा पर्यावरण के अनुकूल व लागत प्रभावी प्रौद्योगिकियों के महत्त्व पर बल दिया।
    • नोट:
      • मरुस्थलीकरण से निपटने हेतु संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (UNCCD) की स्थापना वर्ष 1994 में की गई थी।
      • यह एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी पर्यावरण कन्वेंशन है जो विकास और पर्यावरण को सतत् भूमि प्रबंधन से जोड़ता है।
      • इसका मुख्यालय बॉन, जर्मनी में है।
  • UNCCD तीन रियो कन्वेंशन में से एक है, अन्य दो हैं:
    • जैविक विविधता पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (United Nation Convention on Biological Diversity- UNCBD)
    • जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (United Nations Framework Convention on Climate Change- UNFCCC)
    • यह सतत् भूमि प्रबंधन प्रथाओं को बढ़ावा देकर, क्षीण पारिस्थितिकी तंत्र को पुनः स्थापित करके और इन मुद्दों से प्रभावित समुदायों का समर्थन करके मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण एवं अनावृष्टि ( Land Degradation and Drought- DLDD) से निपटने का काम करता है।

भारतीय शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने अंडर-20 विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2024 जीती

  • वह बल्गेरियाई ग्रैंड मास्टर बेलोस्लावा क्रस्टेवा को हराकर यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली चौथी भारतीय महिला बनीं।
  • इस चैंपियनशिप का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा किया गया था।
    • नोट:
      • वर्ष 1924 में स्थापित अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) शतरंज का नियामक निकाय है और सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को नियंत्रित करता है।
      • इसका मुख्यालय लौसाने में है।
      • एक गैर-सरकारी संस्था के रूप में गठित इस संस्था को वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा वैश्विक खेल संगठन के रूप में मान्यता दी गई थी।
      • आदर्श वाक्य: Gens una Sumus (हम एक परिवार हैं)

वैश्विक पवन दिवस 2024

  • स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत के रूप में पवन ऊर्जा के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रत्येक वर्ष 15 जून को वैश्विक पवन दिवस मनाया जाता है।
  • वैश्विक पवन दिवस 2024 की थीम है- पवन-ऊर्जा: भारत के भविष्य को सशक्त बनाना।