करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स

17 जुलाई, 2024

    «    »
 17-Jul-2024

    No Tags Found!

  करेंट अफेयर्स  

अंतर्राष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलंपियाड (INTERNATIONAL BIOLOGY OLYMPIAD- IBO) 2024

चर्चा में क्यों?

  • 35वें अंतर्राष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलंपियाड (International Biology Olympiad- IBO) 2024 में भाग लेने वाली भारतीय टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जिसमें एक छात्र ने स्वर्ण पदक और तीन छात्रों ने रजत पदक जीता।

परिचय:

  • विजेता:
    • मुंबई, महाराष्ट्र से वेदांत साकरे (स्वर्ण
    • रत्नागिरी, महाराष्ट्र से इशान पेडनेकर (रजत
    • चेन्नई, तमिलनाडु से श्रीजीत शिवकुमार (रजत
    • बरेली, उत्तर प्रदेश से यशस्वी कुमार (रजत)।
  • इसका आयोजन अस्ताना, कज़ाखस्तान में किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलंपियाड (IBO)

  • परिचय: यह वह संघ है जो माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिये विश्व की प्रमुख जीवविज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करता है।
  • उद्देश्य: लाइफ साइंस में अगली पीढ़ी के नेताओं की पहचान करना, उन्हें प्रेरित करना, सशक्त बनाना और उनका समर्थन करना तथा उनका अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क विकसित करना।

नोट

  • कज़ाखस्तान की राजधानी:  अस्ताना 
  • कज़ाखस्तान की मुद्रा: कज़ाखस्तान तेंगे

मिस्सी इलियट

चर्चा में क्यों?

  • राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (National Aeronautics and Space Administration- NASA) ने मिस्सी इलियट के वर्ष 1997 के गीत, The Rain (Supa Dupa Fly) को प्रकाश की गति से शुक्र ग्रह की अंतर-ग्रहीय यात्रा पर भेजा है।

परिचय:

  • इसे डीप स्पेस नेटवर्क  (Deep Space Network- DSN) द्वारा प्रसारित किया गया था
  • इससे पहले, NASA ने वर्ष 2008 में बीटल्स के गीत "एक्रॉस द यूनिवर्स (Across the Universe)" को डीप स्पेस (Deep Space) में भेजा था।

डीप स्पेस नेटवर्क (Deep Space Network- DSN)

  • यह NASA का विशाल रेडियो एंटेना का अंतर्राष्ट्रीय समूह है जो अंतर-ग्रहीय अंतरिक्ष यान मिशनों के साथ-साथ पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले कुछ मिशनों को भी सहायता प्रदान करता है।
  • यह रडार और रेडियो खगोल विज्ञान अवलोकन भी प्रदान करता है जो सौर मंडल एवं विशालकाय ब्रह्मांड के बारे में हमारी समझ को बेहतर बनाता है
  • इसे दक्षिणी कैलिफोर्निया में NASA की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला (Jet Propulsion Laboratory- JPL) द्वारा संचालित किया जाता है।

प्री-क्लीनिकल नेटवर्क सुविधा

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में फरीदाबाद के ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (Translational Health Science & Technology Institute- THSTI) में एशिया की पहली स्वास्थ्य अनुसंधान संबंधी प्री-क्लीनिकल नेटवर्क सुविधा का उद्घाटन किया।

परिचय:

  • यह सुविधा, महामारी तैयारी नवाचार गठबंधन (Coalition for Epidemic Preparedness Innovations- CEPI) द्वारा चुनी गई है
  • यह सुविधा विश्व भर में 9वीं ऐसी नेटवर्क प्रयोगशाला और एशिया में पहली होगी।

महामारी तैयारी नवाचार गठबंधन (Coalition for Epidemic Preparedness Innovations- CEPI)

  • परिचय:
    • यह भविष्य में महामारी को रोकने के लिये टीके विकसित करने हेतु वर्ष 2017 में शुरू की गई एक वैश्विक साझेदारी है। 
    • इसकी स्थापना नॉर्वे और भारत की सरकारों द्वारा स्विट्ज़रलैंड के दावोस में की गई थी।
  • उद्देश्य: महामारी और सर्वव्यापी महामारी के खतरों के विरुद्ध टीकों तथा अन्य जैविक प्रतिउपायों के विकास में तेज़ी लाना ताकि वे सभी ज़रूरतमंद लोगों के लिये सुलभ हो सकें।

विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस 2024

  • यह प्रतिवर्ष 17 जुलाई को मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य विश्व भर में वैश्विक न्याय, जवाबदेही और कानून के शासन को बढ़ावा देना है।
  • यह दिवस 17 जुलाई, 1998 को रोम संविधि के अनुसमर्थन के साथ अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (International Criminal Court- ICC) की स्थापना की याद में मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (International Criminal Court- ICC)

परिचय:

  • यह रोम संविधि नामक एक अंतर्राष्ट्रीय संधि द्वारा शासित है और दुनिया का पहला स्थायी अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय है
  • यह संयुक्त राष्ट्र से स्वतंत्र रूप से संचालित होता है।
  • अध्यक्ष: न्यायाधीश तोमोको अकाने
  • मुख्यालय: हेग, नीदरलैंड
  • क्षेत्रीय कार्यालयः किंशासा, बुनिया, कंपाला, बांगुई, नैरोबी, आबिदजान।
  • आधिकारिक भाषाएँ: अंग्रेज़ी, फ्रेंच, अरबी, चीनी, रूसी और स्पेनिश।
  • कार्यकारी भाषाएँ: अंग्रेज़ी और फ्रेंच।

चांदीपुरा वायरस संक्रमण (CHPV)

चर्चा में क्यों?

गुजरात में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस (CHPV) संक्रमण से छह बच्चों की मौत हो गई है।

परिचय 

  • इसकी पहचान पहली बार वर्ष 1965 में महाराष्ट्र के चांदीपुरा में हुई थी।
  • यह रैबडोविरिडे परिवार का एक वायरस है।
  • फ्लेबोटोमाइन सैंडफ्लाई (Phlebotomine Sandflies) और फ्लेबोटोमस पापाटासी (Phlebotomus Papatasi) जैसी सैंडफ्लाई की कई प्रजातियाँ तथा एडीज़ एजिप्टी (Aedes Aegypti) जैसी मच्छर की कुछ प्रजातियाँ इस वायरस के वाहक माने जाते हैं।
  • यह मुख्यतः 9 महीने से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रभावित करता है।

लक्षण: फ्लू और तीव्र इंसेफेलाइटिस (मस्तिष्क की सूजन) के समान।

उपाय

  • सैंडफ्लाई के काटने के बाद ऊष्मायन अवधि 5 से 10 दिन की होती है।
  • इसे वेक्टर नियंत्रण, कीट निरोधकों, सुरक्षात्मक कपड़ों और कीट जालों के उपयोग के माध्यम से रोका जा सकता है।

  सामान्य ज्ञान  

                                                                                                               

सिल्क रूट

  • परिचय: 
    • यह एक प्राचीन व्यापार मार्ग था जिसकी शुरुआत चीन में हान राजवंश द्वारा लगभग 130 ई.पू. में की गई थी।
    • यह रोमन साम्राज्य और चीन के बीच तथा बाद में मध्ययुगीन यूरोपीय राज्यों एवं चीन के बीच व्यापार का एक प्रमुख माध्यम था।
    • इसका नाम व्यापार मार्ग के सुदूर पूर्वी छोर पर चीन में स्थापित लाभदायक रेशम व्यापार के कारण रखा गया था।
    • रेशम के अलावा इस मार्ग का उपयोग मसालों, सोने और कीमती पत्थरों जैसे अन्य सामानों के परिवहन के लिये भी किया जाता था।
    • इसने वस्तुओं, विचारों और संस्कृतियों के आदान-प्रदान को सुगम बनाया, सांस्कृतिक विरासत तथा भाषा को समृद्ध किया एवं एक विविध, परस्पर संबद्ध विश्व में योगदान दिया।
    • सिल्क रोड नाम जर्मन भूगोलवेत्ता फर्डिनेंड वॉन रिचथोफेन द्वारा गढ़ा गया था।
    • सिल्क रोड के जनक: झांग कियान
  • मार्ग: यह नेटवर्क चीन से लेकर भारतीय उपमहाद्वीप, ईरानी पठार, काकेशस, तुर्की और उत्तरी अफ्रीका, रूस तथा पूर्वी यूरोप तक विस्तृत था।

बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI)

  • इसे चीन द्वारा 2013 में लॉन्च किया गया था।
  • उद्देश्य
    • दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया, खाड़ी क्षेत्र, अफ्रीका और यूरोप को भूमि तथा समुद्री मार्गों के नेटवर्क से जोड़ना।
    • 60 से अधिक देशों के बुनियादी ढाँचे, व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ाकर अंतर्राष्ट्रीय संपर्क को बढ़ावा देना।

जगन्नाथ मंदिर

  • परिचय: 
    • इसका निर्माण 12वीं शताब्दी में ओडिशा के पुरी में गंग वंश के राजा अनंतवर्मन चोडगंगा द्वारा कराया गया था।
    • यह मंदिर कलिंगन स्थापत्य शैली पर आधारित है।
    • वैष्णव परंपरा में इसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
    • यह भारत का एकमात्र मंदिर है जहाँ कृष्ण, बलभद्र (बलराम) और उनकी बहन सुभद्रा की एक साथ पूजा की जाती है।
    • इस मंदिर को श्वेत शिवालय (White Pagoda) कहा जाता है और यह चार धाम तीर्थयात्राओं (बद्रीनाथ, द्वारका, पुरी, रामेश्वरम) का एक हिस्सा है।
    • मंदिर के चार द्वार हैं- पूर्वी 'सिंहद्वार', दक्षिणी 'अश्वद्वार', पश्चिमी 'व्याघ्र द्वार' और उत्तरी 'हस्तिद्वार'।
    • प्रवेश द्वार के सामने अरुण स्तंभ या सूर्य स्तंभ है, जो मूलतः कोणार्क के सूर्य मंदिर में था।