करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स

15 सितंबर, 2023

    «    »
 15-Sep-2023

    No Tags Found!

हिंदी दिवस 2023

  • भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
  • वर्ष 1949 में आज ही के दिन हिंदी भाषा को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाया गया था।
  • पहला हिंदी दिवस आधिकारिक तौर पर 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिजिटल हाउस का उद्घाटन किया

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात विधानसभा के डिजिटल हाउस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।
  • यह पहल पूरी तरह से डिजिटलीकृत असेंबली प्रक्रिया की दिशा में एक कदम है, जो कागज़ी दस्तावेज़ीकरण की आवश्यकता को समाप्त करती है।
  • यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वन नेशन, वन एप्लीकेशन' के विचार से प्रेरित है।

भारत बांग्लादेश का सबसे बड़ा निर्यात भागीदार बना

  • जापान और चीन को पीछे करके भारत बांग्लादेश का सबसे बड़ा निर्यात भागीदार बन गया है।
  • इस उपलब्धि का श्रेय भारत-बांग्लादेश पारगमन समझौते द्वारा सुविधाजनक नए व्यापार मार्गों की स्थापना को दिया जा सकता है, जो भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को अगरतला के माध्यम से बंगाल की खाड़ी से जोड़ता है।
  • विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस सहयोग के परिणामस्वरूप बांग्लादेश के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर उल्लेखनीय 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।

केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना को 75 लाख उपभोक्ताओं तक बढ़ाया

  • केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को LPG कनेक्शन के लिये वित्तीय सहायता प्रदान करने के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है।
  • इस योजना का कुल अनुमानित बजट 1,650 करोड़ रुपए है।
  • इस योजना का लक्ष्य वित्त वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक तीन वर्षों में कुल 75 लाख LPG  कनेक्शन जारी करना है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

  • 1 मई 2016 को, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MOPNG) ने 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' (PMUY) की शुरुआत की।
  • इसका उद्देश्य ग्रामीण और वंचित परिवारों को  LPG जैसा स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन उपलब्ध कराना है जो पारंपरिक खाना पकाने के ईंधन जैसे लकड़ी, कोयला, गोबर के उपले आदि का उपयोग कर रहे थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने सारागढ़ी मेमोरियल की आधारशिला रखी

  • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिरोज़पुर में सारागढ़ी स्मारक की आधारशिला रखी।
  • यह सारागढ़ी की लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले 21 साहसी सिख सैनिकों के बलिदान का सम्मान करने के लिये समर्पित है।

मीता वशिष्ठ, फिल्म पॉलिसी गवर्निंग काउंसिल की नई अध्यक्ष हैं

  • प्रसिद्ध अभिनेत्री मीता वशिष्ठ को हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा फिल्म और मनोरंजन नीति के कार्यान्वयन की निगरानी के लिये पॉलिसी गवर्निंग काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • यह नियुक्ति निर्देशक, निर्माता और अभिनेता सतीश कौशिक के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद हुई है, जो पहले इस अध्यक्ष के पद पर थे।

आयुष्मान भव अभियान

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 सितंबर 2023 को वर्चुअल माध्यम से 'आयुष्मान भव' अभियान की शुरुआत की।
  • यह अभियान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक पहल है।
  • आयुष्मान भव का उद्देश्य आयुष्मान कार्ड प्रदान करना,ABHA IDs तैयार करना साथ ही गैर-संचारी रोगों, तपेदिक और सिकल सेल रोग सहित महत्त्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं एवं प्रचलित स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।
  • इसका लक्ष्य अपने तीन प्रमुख घटकों के माध्यम से व्यापक स्वास्थ्य सेवा कवरेज प्राप्त करना है: आयुष्मान - आपके द्वार 3.0, स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (HWCs) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHCs) में आयोजित आयुष्मान मेले, तथा प्रत्येक गांव व पंचायत में आयोजित आयुष्मान सभाएँ आदि करना।
    • आयुष्मान आपके द्वार 3.0: इस पहल का लक्ष्य PM-JAY योजना के तहत नामांकित शेष पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान करना है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि बड़ी संख्या में व्यक्तियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच प्राप्त हो सके।
    • HWCs और CHCs पर आयुष्मान मेलों का आयोजन: आयुष्मान भारत- HWCs और CHCs  में ये सभाएँ ABHA IDs (स्वास्थ्य आईडी) बनाने एवं आयुष्मान भारत कार्ड जारी करने की सुविधा प्रदान करेंगी। इसके अतिरिक्त, वे शीघ्र निदान, व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ, विशेषज्ञों के साथ टेली-परामर्श प्रदान करेंगे, इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उचित अनुशंसाएँ भी प्रदान करेंगे।
    • आयुष्मान सभाएँ: प्रत्येक गाँव एवं पंचायत में आयोजित होने वाली ये सामुदायिक सभाएँ आयुष्मान कार्ड प्रदान करने,  ABHA IDs बनाने और गैर-संचारी रोगों, तपेदिक (निक्षय मित्र), सिकल सेल रोग सहित आवश्यक स्वास्थ्य योजनाओं के साथ प्रचलित स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये  महत्त्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करेंगी।  इसके अतिरिक्त रक्तदान और अंग दान अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा।