12-Feb-2025
14वाँ एशियाई मत्स्य पालन और जलीय कृषि मंच (14AFAF)
विविध
चर्चा में क्यों?
यह कार्यक्रम 12 से 14 फरवरी, 2025 तक ICAR कन्वेंशन सेंटर, पूसा कैंपस, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
- थीम/ विषय: Greening the Blue Growth in Asia-Pacific अर्थात् एशिया-प्रशांत में ब्लू ग्रोथ को हरित बनाना
- उद्देश्य: विश्वभर के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, युवा शोधकर्त्ताओं और अन्य हितधारकों को अपने शोध अनुभव और नवीन विचारों को साझा करने के लिये एक अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करना।
- आयोजक: एशियाई मत्स्य पालन सोसायटी (AFS), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), मत्स्य पालन विभाग (DoF), AFS भारतीय शाखा (AFSIB)
- प्रतिभागी: शोधकर्त्ताओं, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं सहित 24 देशों के 1,000 से अधिक प्रतिनिधि।
- 14AFAF में मुख्य चर्चाएँ क्या हैं?
फोरम में अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के नेतृत्व में 20 से अधिक तकनीकी सत्र शामिल होंगे, जिनमें निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी:
- सतत् मत्स्य प्रबंधन- ज़िम्मेदार मत्स्य पालन, जैव विविधता संरक्षण और कुशल संसाधन उपयोग को बढ़ावा देना।
- जलवायु परिवर्तन और मत्स्य पालन- मछली आवासों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का आकलन करना और अनुकूली रणनीति विकसित करना।
- स्मार्ट एक्वाकल्चर और प्रौद्योगिकी अपनाना- मछली पालन की दक्षता को बढ़ाने के लिये AI, IoT और ब्लॉकचेन का लाभ उठाना।
- मत्स्य आनुवंशिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी- रोग प्रतिरोधक क्षमता और उच्च पैदावार के लिये आनुवंशिक सुधार को आगे बढ़ाना।
- फसलोपरांत प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्द्धन- मछली की गुणवत्ता, सुरक्षा और वैश्विक बाज़ारों तक पहुँच में सुधार।
क्या आप जानते हैं?
|