14 मार्च, 2024
करेंट अफेयर्स
14-Mar-2024
भारत वैश्विक हथियार आयात में शीर्ष पर
- भारत ने विश्व के सबसे बड़े हथियार आयातक के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। वर्ष 2019 से वर्ष 2023 की अवधि में, देश ने कुल वैश्विक हथियार आयात का उल्लेखनीय 9.8% हिस्सा लिया।
- स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के हालिया आँकड़े वर्ष 2014-2018 और वर्ष 2019-2023 की अवधि के बीच भारत के हथियारों के आयात में 4.7% की वृद्धि का संकेत देते हैं।
प्रधानमंत्री ने 'इंडियाज़ टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में भाग लिया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 'इंडियाज़ टेकडे: चिप्स फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
- इस कार्यक्रम में उन्होंने सामूहिक रूप से लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपए मूल्य की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
- अनावरण की गई सुविधाओं में गुजरात में धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (DSIR) में एक सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई, असम के मोरीगाँव में एक आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली व टेस्ट (OSAT) सुविधा एवं साणंद, गुजरात में एक और OSAT सुविधा शामिल है।
जापान का पहला निजी क्षेत्र का रॉकेट 'कैरोस'
- वाणिज्यिक अंतरिक्ष उद्योग में प्रवेश करने की जापान की आकांक्षाओं को झटका देते हुए, कक्षा में पहुँचने वाले देश के पहले निजी क्षेत्र के उद्यम के रूप में प्रशंसित एक रॉकेट उड़ान भरने के तुरंत बाद विस्फोट हो गया।
- जापानी स्टार्टअप स्पेस वन कंपनी द्वारा विकसित स्पेस वन रॉकेट, पश्चिमी जापान में स्पेस पोर्ट Kii से अपने पहले प्रक्षेपण के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
- इसको कैरोस नाम दिया गया, जिसका प्राचीन ग्रीक में अनुवाद "सही समय" होता है, रॉकेट को एक सरकारी उपग्रह ले जाने का काम सौंपा गया था। कैरोस का लक्ष्य उपग्रह को कक्षा में तैनात करना था।
भारत ने अग्नि-V फायरिंग में MIRV तकनीक की सफलता हासिल की
- भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक वाली घरेलू स्तर पर विकसित अग्नि-V मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण पूरा किया।
- परीक्षण के दौरान, भारत ने तीन MIRV से सुसज्जित अग्नि-V मिसाइल लॉन्च की, जो 3000 किमी. से अधिक की दूरी तय करती है, जबकि मिसाइल की क्षमता 5000 किमी. तक की दूरी तक पहुँचने की है।
- मिसाइल का नामकरण, "अग्नि", इसकी MIRV कार्यक्षमता का संकेतक है, क्योंकि इसके हथियार अंतरिक्ष में अलग हो जाते हैं, जबकि वायुमंडल में पुनः प्रवेश करने पर, मिसाइल लगभग छह किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से यात्रा करते हुए घर्षण के कारण एक आग के गोले जैसा दिखता है।
योग महोत्सव 2024
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 की 100 दिनों की उलटी गिनती के उपलक्ष्य में विज्ञान भवन में योग महोत्सव-2024, कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- यह कार्यक्रम इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "महिला सशक्तीकरण के लिये योग" के साथ मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष 10 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
- योग महोत्सव 2024 का उद्देश्य महिलाओं की भलाई पर फोकस करने और वैश्विक स्वास्थ्य तथा शांति को बढ़ावा देने के साथ योग को एक व्यापक आंदोलन बनाना है।
- मंत्रालय उम्र या परिस्थिति की परवाह किये बिना महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के साथ PCOS/PCOD और तनाव प्रबंधन जैसी महिलाओं को प्रभावित करने वाली विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों को संबोधित करने वाले अध्ययनों का समर्थन करने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है।
आर. अश्विन बने नंबर 1 गेंदबाज़
- ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह की जगह शीर्ष पर पहुँच गए।
- यह 13 मार्च, 2024 को नवीनतम रैंकिंग अपडेट के अनुसार, अश्विन की नंबर 1 स्थान पर वापसी का प्रतीक है, जो पहले वह जनवरी 2024 तक इस पद पर थे।
- अश्विन का शीर्ष स्थान दोबारा हासिल करने का सफर तब शुरू हुआ जब उन्होंने नवंबर 2015 में ICC टेस्ट रैंकिंग में शुरुआत में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की