CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 13-Jul-2023

13 जुलाई, 2023

करेंट अफेयर्स

विश्व पेपर बैग दिवस, 2023

  •  12 जुलाई को प्रत्येक वर्ष विश्वभर में विश्व पेपर बैग दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण से होने वाले नुकसानों को रोकने और लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करके पेपर बैग के इस्तेमाल को लेकर प्रेरित किया जाता है। 
  • यह हमारे रोज़मर्रा के जीवन में पर्यावरण के प्रति जागरूक विकल्पों को प्राथमिकता देने के लिये एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है और व्यक्तियों एवं  व्यवसायों को अधिक सतत् विकल्पों को अपनाने के लिये प्रोत्साहित करता है।

बांग्लादेश और भारत ने रुपए में व्यापार लेनदेन शुरू किया

  • बांग्लादेश और भारत ने रुपए में लेनदेन शुरू करके अपने द्विपक्षीय व्यापार में एक महत्त्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है।
  • इसका उद्देश्य अमेरिकी डॉलर पर उनकी निर्भरता को कम करना है, साथ ही क्षेत्रीय मुद्रा एवं व्यापार को बढ़ावा देना है।
  • यह व्यापार समझौता बांग्लादेश के लिये एक उल्लेखनीय उपलब्धि का प्रतिनिधित्त्व करता है, क्योंकि यह एक विदेशी राष्ट्र के साथ व्यापार समझौता करने के लिये अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता को कम करने का प्रतीक है।

वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023

  • वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023 विशिष्ट वन भूमि को कानूनी सुरक्षा से छूट प्रदान कर 1980 के वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन करना चाहता है।
  • इसमें 1927 के भारतीय वन अधिनियम के तहत जंगल के रूप में नामित भूमि या 1980 के अधिनियम के प्रभावी होने के बाद आधिकारिक रिकॉर्ड में जंगल के रूप में पहचानी गई भूमि शामिल है।
  • यह अधिनियम उस भूमि पर लागू नहीं होता है जिन्हें12 दिसंबर, 1996 से पहले गैर-वन उपयोग में परिवर्तित कर दिया गया था।

भारत ने 34वाँ अंतर्राष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड जीता

  • भारत ने 34वें अंतर्राष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड (IBO), 2023 में सबसे अधिक पदक जीते, जो 3 से 11 जुलाई 2023 तक अल ऐन, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था, जिसमें प्रत्येक छात्र को स्वर्ण पदक मिला था।
  • यह पहली बार है जब भारत ने आईबीओ में तीनों स्वर्ण पदक जीते हैं।
  • यह पहली बार है जब भारत ने ओलंपिक में सबसे अधिक पदक जीते हैं।

भारत की G20 प्रेसीडेंसी ने ''लंबानी कढ़ाई की वस्तुओं का सबसे बड़ा प्रदर्शन' का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • हम्पी में G20 के तीसरे संस्कृति कार्य समूह की बैठक के तहत, 'संस्कृति सभी को एकजुट करती है' अभियान के तहत, संस्कृति मंत्रालय के संस्कृति कार्य समूह ने 'लंबानी कढ़ाई की वस्तुओं का सबसे बड़ा प्रदर्शन' कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
  • लंबानी कढ़ाई पैचों की इस अनूठी प्रदर्शनी का उद्घाटन संसदीय कार्य और कोयला और खान मंत्री श्री प्रल्‍हाद जोशी ने येदुरु बसवन्ना कॉम्प्लेक्स, हम्पी में किया।
  • प्रदर्शनी का विषय है 'संस्कृति सभी को जोड़ती है।' इस प्रदर्शन का शीर्षक 'एकता के धागे' है और यह लंबानी कढ़ाई की कलात्‍मक अभिव्यक्ति और डिज़ाइन पारिभाषिकी का प्रचार करता है।

नाबार्ड स्थापना दिवस, 2023

  • 12 जुलाई, 2023 को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने देश भर में कई गतिविधियों के साथ अपना 42वाँ स्थापना दिवस मनाया। 
  • इस दिन को देश भर में कार्यक्रमों की एक शृंखला द्वारा चिह्नित किया गया था, जिसमें “नाबार्ड: 42 येरस ऑफ रूरल ट्रांसफॉर्मेशन” थीम पर एक वेबिनार भी शामिल था।
  • इस वेबिनार ने पिछले चार दशकों में ग्रामीण विकास में संगठन के महत्त्वपूर्ण योगदान को प्रतिबिंबित करने का अवसर प्रदान किया।