12 जुलाई, 2024

करेंट अफेयर्स


    No Tags Found!
 12-Jul-2024

  विझिंजम पोर्ट में अपने फर्स्ट मदरशिप का स्वागत किया  

चर्चा में क्यों?

विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट लिमिटेड (VISL) को अपना पहला मदरशिप, सैन फर्नांडो मिला। इसका स्वामित्व SFL कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पास है और इसे मार्सक- (AP मोलर ग्रुप), डेनमार्क द्वारा किराए पर लिया गया है।

विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट लिमिटेड (VISL)

  • परिचय 
    • यह भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय गहरे पानी का ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह है।
    • इसका निर्माण केरल के तिरुवनंतपुरम के निकट विझिंजम में अडानी पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत किया गया था।
    • इसमें एक गहरा जल चैनल और माल उतारने-चढ़ाने के लिये एक बड़ा बर्थ क्षेत्र है।
    • यह बंदरगाह पर एक जहाज़ से दूसरे जहाज़ तक माल के स्थानांतरण की भी अनुमति देता है।
  • महत्त्व 
    • यह बंदरगाह प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग मार्गों के निकट स्थित है।
    • इस बंदरगाह को ट्रांस-शिपमेंट यातायात के हिस्से के लिये कोलंबो, सिंगापुर और दुबई के साथ प्रतिस्पर्द्धा करनी पड़ेगी।

  चिकित्सा उपकरण सूचना प्रणाली (MeDevIS)  

चर्चा में क्यों?

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने MeDevIS लॉन्च किया है।
  • यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो उपयोगकर्त्ताओं को चिकित्सा उपकरणों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराता है।
  • इसमें प्रजनन, मातृ, नवजात और बाल स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोगों सहित विभिन्न स्वास्थ्य क्षेत्रों में उपयोग किये जाने वाले 2301 प्रकार के चिकित्सा उपकरण शामिल हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

  • स्थापना: 17 अप्रैल, 1948
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड 
  • महानिदेशक: डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस।
  • परिचय:
    • यह एक अंतर-सरकारी संगठन है और आमतौर पर स्वास्थ्य मंत्रालयों के माध्यम से अपने सदस्य राज्यों के साथ मिलकर कार्य करता है।
    • भारत सहित इसके 194 सदस्य देश हैं।
  • उद्देश्य 
    • अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्य पर निर्देशन एवं समंवय प्राधिकरण के रूप में कार्य करना।
    • संयुक्त राष्ट्र, विशेष एजेंसियों, सरकारी स्वास्थ्य प्रशासनों, पेशेवर समूहों और ऐसे अन्य संगठनों के साथ प्रभावी सहयोग स्थापित करना तथा बनाए रखना, जिन्हें उचित समझा जाए।
    • अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करने में सरकारों की सहायता करना।
    • स्वास्थ्य की उन्नति में योगदान देने वाले वैज्ञानिक और पेशेवर समूहों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना।

  कृषि नेतृत्व पुरस्कार 2024  

चर्चा में क्यों?

  • नगालैंड को बागवानी में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार दिया गया है। 
  • यह पुरस्कार राज्य को बागवानी विकास के लिये उसके अभिनव कार्यक्रमों और नीतियों के लिये दिया गया।

नगालैंड की बागवानी उपलब्धियाँ

  • भौगोलिक संकेत (Geographical Indication- GI) टैग
    • नगा मिर्च (Naga Chili): इसे किंग चिली के नाम से भी जाना जाता है, यह विश्व की सबसे तीखी मिर्ची में से एक है। इसे वर्ष 2008 में GI टैग मिला था।
    • नगा ट्री टोमेटो: इस विदेशी फल को टैमारिलो (Tamarillo) के नाम से भी जाना जाता है, इसे वर्ष 2015 में GI टैग दिया गया था।
    • नगा स्वीट ककड़ी: अपनी मिठास और अनोखे हरे रंग के लिये जानी जाने वाली इसे वर्ष 2021 में GI टैग से सम्मानित किया गया था।
  • किसान उत्पादक कंपनियाँ (Farmer Producer Companies- FPC)
    • बागवानी विभाग ने 13 किसान उत्पादक कंपनियों (Farmer Producer Companies- FPC) के गठन की सुविधा देकर किसानों को सशक्त बनाने के लिये सक्रिय कदम उठाए हैं। 
    • इस पहल का उद्देश्य कृषि मूल्य शृंखला को मज़बूत करना और किसानों की बाज़ार पहुँच तथा सौदेबाज़ी की शक्ति में सुधार करना है।
  • जैविक कृषि
    • 6,800 हेक्टेयर क्षेत्र को जैविक प्रमाणीकरण के अंतर्गत लाया गया है। 
    • सतत् कृषि पद्धतियों की ओर यह कदम वैश्विक रुझानों और जैविक उत्पादों के लिये उपभोक्ता प्राथमिकताओं के अनुरूप है।
  • राजधानी: कोहिमा
  • मुख्यमंत्री: नेफ्यू रियो
  • राज्यपाल: ला. गणेशन
  • राज्य पक्षी: ब्लिथ्स ट्रैगोपैन

  बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिये बंगाल की खाड़ी पहल  

चर्चा में क्यों?

  • भारत ने दूसरे बिम्सटेक (BIMSTEC) विदेश मंत्रियों की रिट्रीट की मेज़बानी की।

परिचय:

  • यह आयोजन समूह के सदस्यों को बंगाल की खाड़ी क्षेत्र और तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा, संपर्क, व्यापार तथा निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को व्यापक एवं गहरा बनाने का अवसर प्रदान करेगा।
  • पहला संस्करण जुलाई 2023 में थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित किया गया था।

बिम्सटेक (BIMSTEC):

  • यह एक उप-क्षेत्रीय संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 1997 में बैंकॉक घोषणा-पत्र को अपनाने के साथ हुई थी।
  • शुरुआत में 4 सदस्य देशों से मिलकर बना यह संगठन 'बिस्ट-ईसी (BIST-EC)' (बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड आर्थिक सहयोग) के नाम से जाना जाता था। 
  • वर्ष 1997 में म्याँमार के शामिल होने के बाद इसका नाम बदलकर 'बिम्सट-ईसी (BIMST-EC)' कर दिया गया।
  • वर्ष 2004 में नेपाल और भूटान के शामिल होने के बाद इसका नाम बदलकर 'बहु-क्षेत्रीय तकनीकी तथा आर्थिक सहयोग के लिये बंगाल की खाड़ी पहल' (BIMSTEC) कर दिया गया।

लक्ष्य: 

  • बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के देशों के बीच बहुमुखी तकनीकी और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना।

उद्देश्य:

  • उप-क्षेत्र के तीव्र आर्थिक विकास के लिये अनुकूल वातावरण बनाना। 
  • समानता और साझेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना। 
  • सदस्य देशों के साझा हितों के क्षेत्रों में सक्रिय सहयोग और पारस्परिक सहायता को बढ़ावा देना। 
  • शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी आदि में एक-दूसरे के लिये समर्थन में तेज़ी लाना।

  सारस क्रेन  

चर्चा में क्यों?

  • नवीनतम ग्रीष्मकालीन जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में सारस क्रेन की आबादी बढ़ रही है। 
  • सर्वेक्षण में बताया गया है कि इटावा वन प्रभाग में सारस क्रेन की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई, जबकि मऊ वन प्रभाग में एक दशक में पहली बार छह सारस क्रेन देखे गए।

सारस क्रेन के बारे में:

  • यह विश्व का सबसे लंबा उड़ने वाला पक्षी है और इसे वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश (UP) का राज्य पक्षी घोषित किया गया था। 
  • इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature- IUCN) की लाल सूची (Red List) में सुभेद्द के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  • विश्व वन्यजीव कोष (World Wildlife Fund- WWF) के अनुसार, अब उनकी जनसंख्या में गिरावट आ रही है और भारत में उनकी संख्या मात्र 15,000-20,000 रह गई है (जिनमें से अधिकांशतः उत्तर प्रदेश में हैं)।
  • ये सु-अपवाहित मैदानों, आर्द्रभूमियों, तालाबों और दलदली भूमियों, जो इनके प्रजनन एवं भोजन हेतु आदर्श स्थितियाँ प्रदान करते हैं, में मानव के सह-अस्तित्त्व में निवास करते हैं।