करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स

12 अगस्त, 2024

    «    »
 12-Aug-2024

    No Tags Found!

  करेंट अफेयर्स  

चावल की किस्मों द्वारा नाइट्रोजन का उपयोग

चर्चा में क्यों?

गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (Guru Gobind Singh Indraprastha University- GGU) के जैव प्रौद्योगिकीविदों ने भारत में चावल की प्रचलित किस्मों में नाइट्रोजन का उपयोग करने की उनकी क्षमता में व्यापक अंतर पाया है। इससे ऐसी नई किस्मों का विकास हो सकता है जो कम नाइट्रोजन का उपयोग करती हैं और अधिक उपज देती हैं, जिससे आयातित उर्वरकों पर लागत कम होती है तथा नाइट्रोजन से जुड़े प्रदूषण में कमी आती है।

नाइट्रोजन (N) के बारे में:

द्वारा खोजा गया

वर्ष 1772 में डैनियल रदरफोर्ड

प्रतीक

N

समूह 

15

आवर्त

2

ब्लॉक 

p

परमाणु संख्या

7

परमाणु द्रव्यमान

14

अवस्था 

गैसीय

इलेक्ट्रॉन विन्यास

[He] 2s22p3

प्रमुख यौगिक

नाइट्रस ऑक्साइड (N20) डाइ-नाइट्रोजन (N2) अमोनिया (NH3) नाइट्रेट (NO3) नाइट्रिक ऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड

नाइट्रोजन प्रदूषण के बारे में:

  • यह पर्यावरण में नाइट्रोजन यौगिकों की मुख्य रूप से नदियों और झीलों जैसे जल निकायों में अत्यधिक उपस्थिति को संदर्भित करता है।
  • स्रोत:
    • कृषि गतिविधियाँ
    • औद्योगिक प्रक्रियाएँ
    • पशुधन खेती
    • बायोमास जलाना
  • प्रभाव:
    • अतिरिक्त नाइट्रोजन जलीय पौधों के लिये पोषक उर्वरक के रूप में कार्य करता है, जिससे शैवाल और अन्य जलीय वनस्पतियों की अत्यधिक वृद्धि होती है। इस घटना को सुपोषण के रूप में जाना जाता है जो ऑक्सीजन-रहित क्षेत्र (मृत क्षेत्र) बनाता है।
    • वायु में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2) का उच्च स्तर अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी स्थितियों को बढ़ा सकता है और श्वसन संक्रमण के जोखिम को बढ़ा सकता है
    • पेयजल में नाइट्रेट संदूषण भी खासकर शिशुओं के लिये मेथेमोग्लोबिनेमिया अथवा "ब्लू बेबी सिंड्रोम" का कारण बनकर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न कर सकता है।
    • वायुमंडल में उत्सर्जित नाइट्रस ऑक्साइड (N2O) से समतापमंडलीय ओज़ोन परत का क्षरण हो सकता है, जो पृथ्वी को हानिकारक पराबैंगनी (UV) विकिरण से बचाती है।
    • ओज़ोन परत के क्षरण से मनुष्यों में त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है, साथ ही समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र एवं कृषि फसलों को भी नुकसान पहुँचा सकता है।
    • इससे क्षोभमंडलीय ओज़ोन परत का निर्माण भी होता है, जिससे श्वसन संबंधी बीमारियाँ होती हैं।
  • सरकारी पहल:
    • भारत स्टेज (Bharat Stage VI) उत्सर्जन मानक
    • पोषक तत्त्व आधारित सब्सिडी (Nutrient-Based Subsidy- NBS)
    • मृदा स्वास्थ्य कार्ड
    • नैनो यूरिया


महाभूकंप संबंधी सलाह

चर्चा में क्यों?

जापान ने प्रशांत तट के किनारे एक कंपायमान समुद्री क्षेत्र के किनारे 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद पहली बार महाभूकंप चेतावनी जारी की है, जिसे नानकाई गर्त के नाम से जाना जाता है। इस चेतावनी में कहा गया है कि जापान के दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत तट के साथ एक प्रविष्ठन क्षेत्र (Subduction Zone), नानकाई गर्त पर तेज़ झटकों और बड़ी सुनामी की संभावना सामान्य से ज़्यादा है।

नानकाई गर्त के बारे में:

  • यह प्रशांत महासागर में दो विवर्तनिक प्लेटों के बीच एक प्रविष्ठन क्षेत्र (Subduction Zone) है, जहाँ पहले भी बड़े भूकंप आ चुके हैं।
  • यह जल के नीचे का प्रविष्ठन क्षेत्र (लगभग 900 किमी लंबा) है, जहाँ यूरेशियन प्लेट फिलीपीन सागर प्लेट से टकराती है, जिससे फिलीपीन सागर प्लेट पृथ्वी के नीचे प्रविष्ठन होती है।
  • यह टोक्यो के पश्चिम में शिज़ुओका से क्यूशू द्वीप के दक्षिणी सिरे तक फैला हुआ है।
  • यह प्रत्येक एक या दो शताब्दी में आठ या नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंपों का स्थल रहा है।

प्रविष्ठन क्षेत्र (Subduction Zone):

  • यह वह स्थान है जहाँ ग्रह की दो विवर्तनिक प्लेटें टकराती हैं और एक प्लेट दूसरी के नीचे प्रविष्ठन होती है या धँस जाती है।
  • विवर्तनिक प्लेटें पृथ्वी की कठोर बाहरी परत के टुकड़े हैं जो लाखों वर्षों में ग्रह की सतह पर धीरे-धीरे गति करती हैं।
  • वे प्रशांत महासागर के किनारे, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और इंडोनेशिया के तट से दूर तथा न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी किनारे तक, जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है, घोड़े की नाल के आकार में पाए जाते हैं।
  • ये क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक भूकंपीय और ज्वालामुखीय सक्रिय क्षेत्र हैं, जो विश्व के 80% से अधिक सबसे बड़े भूकंपों तथा ग्रह के अधिकांश सक्रिय ज्वालामुखियों के लिये ज़िम्मेदार हैं।

नोट:

महाभूकंप असाधारण रूप से बड़े परिमाण के भूकंप को संदर्भित करता है और इसे रिक्टर पैमाने पर 8.0 या उससे अधिक परिमाण वाली भूकंपीय घटना के रूप में परिभाषित किया जाता है। ये शक्तिशाली भूकंप बहुत अधिक मात्रा में ऊर्जा निर्मुक्त करते हैं तथा व्यापक तबाही मचा सकते हैं, जिसमें गंभीर भूस्खलन, सुनामी, भूस्खलन और अन्य द्वितीयक प्रभाव शामिल हैं।

नोट:

जापान की राजधानी: टोक्यो

जापान की मुद्रा: जापानी येन (¥)

प्रधानमंत्री: फूमियो किशिदा


अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2024

  • यह प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है।
  • पहला अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त, 2000 को मनाया गया था।
  • प्रस्तावित: वर्ष 1998 में पुर्तगाल के लिस्बन में आयोजित युवाओं के लिये ज़िम्मेदार मंत्रियों के विश्व सम्मेलन द्वारा।
  • यह युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को समझने के साथ-साथ समाज के विकास में उनके योगदान को चिह्नित करने के लिये मनाया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 का विषय है "From Clicks to Progress: Youth Digital Pathways for Sustainable Development अर्थात् क्लिक से प्रगति तक: सतत् विकास के लिये युवा डिजिटल मार्ग।"

विश्व हाथी दिवस 2024

  • हाथियों और उनके आवासों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु यह दिवस हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है।
  • इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी, जब कनाडाई फिल्म निर्माता पेट्रीसिया सिम्स और माइकल क्लार्क ने विभिन्न संरक्षण संगठनों के सहयोग से इस वैश्विक पहल की शुरुआत की थी।
  • विश्व हाथी दिवस 2024 का विषय "Personifying Prehistoric Beauty, Theological Relevance, and Environmental Importance अर्थात् प्रागैतिहासिक सौंदर्य, धार्मिक प्रासंगिकता और पर्यावरणीय महत्त्व का व्यक्तित्व" है।

  सामान्य ज्ञान  

आज के समाचार में प्रमुख हस्तियाँ

नाम पदनाम फोटो
नटवर सिंह भूतपूर्व विदेश मंत्री
मोहम्मद मुइज़्ज़ु मालदीव के राष्ट्रपति
सुनीता विलियम्स अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री
बुच विल्मोर NASA अंतरिक्ष यात्री
माधबी पुरी बुच प्रतिभूति नियामक निकाय भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के अध्यक्ष
अभिनव बिंद्रा भूतपूर्व भारतीय निशानेबाज़
हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री