करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स

11 नवंबर, 2023

    «    »
 11-Nov-2023

    No Tags Found!

भारत को सुरक्षित राज्यों की सूची में शामिल करेगा यू.के. 

  • यूनाइटेड किंगडम ने भारत को सुरक्षित देशों की सूची में शामिल करने के अपने इरादे का खुलासा किया है, यह एक ऐसा निर्णय है जो अनिवार्य रूप से भारत से अनिर्दिष्ट प्रवासियों के लिये शरण अधिकारों को प्रतिबंधित करता है।
  • इस निर्णय का उद्देश्य आव्रजन प्रक्रियाओं को सरल बनाना और सीमा नियंत्रण के उपायों को सशक्त करना है।

लक्जरी ब्रांड, ब्रियोनी, का भारतीय बाज़ार में प्रवेश

  • फ्राँसीसी लक्जरी ग्रुप केरिंग (Kering) के स्वामित्व वाले मेन्सवियर ब्रांड ब्रियोनी को धरमपाल सत्यपाल ग्रुप लिमिटेड की इकाई डी. एस. लक्जरी (DS Luxury) द्वारा भारत में लॉन्च किया गया है।  
  • इसका पहला बुटीक दिल्ली के 'द चाणक्य मॉल' में खुलेगा।
  • यह वैयक्तिकृत विशेष सेवाओं के साथ-साथ पहनने के लिये तैयार कपड़ों और सहायक एक्सेसरीज़ की एक शृंखला  उपलब्ध कराएगा।

एन. श्रीकांत MNRE  में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त 

  • आंध्र प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी एन. श्रीकांत को केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
  • इससे पहले श्रीकांत ऊर्जा सचिव और AP-ट्रांसको के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं।  

भारतीय वायु सेना दुबई एयर शो 2023 के लिये पहुँची

  • भारतीय वायु सेना (IAF) का एक दस्ता 13 से 17 नवंबर, 2023 तक होने वाले द्विवार्षिक दुबई एयरशो में भाग लेने के लिये दुबई के अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँच गया है। 
  • इस IAF दस्ते में दो स्वदेशी प्लेटफॉर्म – हल्का लड़ाकू विमान (LCA) तेजस और अत्याधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर (ALH) ध्रुव शामिल हैं।
  • तेजस स्थैतिक और हवाई प्रदर्शन दोनों का हिस्सा होगा जबकि सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम अपने एरोबेटिक्स कौशल का प्रदर्शन करेगी। 

विश्व की पहली रोबोट CEO

  • हैनसन रोबोटिक्स और पोलिश मूल की एक कंपनी डिटाडोर ने विश्व के सबसे पहले ह्यूमनॉइड रोबोट CEO को नामित किया है, जिसे मीका नाम दिया गया है।
  • यह पहल अत्याधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग को कंपनी के विशिष्ट मूल्यों के साथ एकीकृत करने का प्रयास करती है।

सैमसंग गॉस का अनावरण

  • कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग ने कंपनी के AI फोरम 2023 में सैमसंग गॉस (Samsung Gauss) नामक अपने जेनरेटिव AI मॉडल का सूट पेश किया है।  
  • गॉस में तीन उपकरण लगे हैं: सैमसंग गॉस लैंग्वेज नामक एक जनरेटिव AI मॉडल, सैमसंग गॉस कोड नामक एक कोडिंग सहायक और सैमसंग गॉस इमेज नामक एक इमेज जनरेटर तथा एडिटर।