11 जून, 2024
करेंट अफेयर्स
11-Jun-2024
नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू किया
- नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, जवाहरलाल नेहरू के बाद वे लगातार तीसरा कार्यकाल हासिल करने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 72 सदस्यीय केंद्रीय मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाई।
SEBI ने सर्वश्रेष्ठ व्यापार नियामक पुरस्कार जीता
- भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिये सर्वश्रेष्ठ व्यवसाय संचालन नियामक का पुरस्कार जीता।
- यह पुरस्कार एशियन बैंकर द्वारा भारत में प्रतिभूति बाज़ारों के लिये नियामक ढाँचे को बढ़ाने में भूमिका के लिये दिया गया।
- SEBI एक वैधानिक निकाय है जिसकी स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी।
- इसकी शक्तियाँ और कार्य निवेशकों के हितों की रक्षा करना तथा प्रतिभूति बाज़ार को विनियमित करना है।
कार्लोस अल्काराज़ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता
- 21 वर्षीय कार्लोस अल्काराज़ ने अलेक्जेंडर ज़ेवेरेव को हराकर अपना पहला फ्रेंच ओपन और तीसरा ग्रैंड स्लैम जीता।
- वर्ष 2000 के बाद से, वह 22 वर्ष की आयु से पहले फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले एकमात्र दूसरे व्यक्ति हैं।
- वर्ष 2005 और 2007 में राफेल नडाल ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी थे।
पूजा तोमर UFC जीतने वाली पहली भारतीय फाइटर बनीं
- पूजा तोमर ने देश में मिक्स मार्शल आर्ट के लिये अल्टीमेट फाइट चैंपियनशिप (UFC) जीती।
- वह ब्राज़ील की रेयान डॉस सैंटोस को हराकर UFC में जीतने वाली पहली भारतीय फाइटर बनीं।
अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस 2024
- अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस प्रतिवर्ष 9 जून को मनाया जाता है।
- इस दिन का उद्देश्य सार्वजनिक, निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों को दीर्घकालिक अभिलेखीय संरक्षण और पहुँच की आवश्यकता के बारे में पूरी तरह से जागरूक बनाना है।