Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024   |   Schedule/Date-sheet for Common University Entrance Test [CUET (UG)] – 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

11 जुलाई, 2023

    «    »
 11-Jul-2023

    No Tags Found!

विश्व जनसंख्या दिवस 2023

  • दुनिया भर में जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी कठिनाइयों और परिणामों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को शिक्षित करने के लिये प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
  • यह इन समस्याओं को हल करने और पृथ्वी पर प्रत्येक व्यक्ति की भलाई की दिशा में लगातार प्रयास करने के लिये एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है।
  • विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के प्रभावों को संबोधित करने के लिये समझ को बढ़ावा देना और संयुक्त प्रयासों को प्रेरित करना है।
  • प्रत्येक वर्ष  विश्व जनसंख्या दिवस को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। इस बार विश्व जनसंख्या दिवस 2023 की थीम है 'एक ऐसी दुनिया को इमैजिन करें जहाँ हम सभी 8 अरब लोगों का फ्यूचर एक्सपेक्टेशन और पोटेंशियल से भरपूर हो ( ‘Imagine a world where everyone all 8 billion of us has a future bursting with promise and potential )।'

WMO ने ओज़ोन-यूवी बुलेटिन को पुनर्जीवित किया

  •  विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने सात वर्ष के अंतराल के बाद ओज़ोन-यूवी बुलेटिन प्रकाशित किया है।
  • मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल और इसके संशोधनों के कारण यह संभव हो पाया है कि ओज़ोन रिक्तीकरण के लिये ज़िम्मेदार विनियमित पदार्थों का उत्पादन और उपयोग 99% तक कम हो गया है।
  • परिणामस्वरूप, समताप मंडल ओज़ोन परत धीरे-धीरे ठीक हो रही है और आने वाले दशकों में वायुमंडल के अधिकांश हिस्सों में रिकवरी पूरी हो जाएगी।

मैक्स वेरस्टापेन ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज की

  • मैक्स वेरस्टापेन ने अपनी पहली ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स जीत का दावा करते हुए अपनी रेड बुल टीम के लिये रिकॉर्ड 11 वीं लगातार जीत हासिल की और लगातार छठी रेस में जीत हासिल की।
  • यह वेरस्टापेन की करियर की 43वीं जीत थी और इस वर्ष 10 रेसों में उनकी आठवीं जीत थी।
  • वेरस्टापेन की पहली ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स जीत ने 1988 में मैकलारेन के लगातार 11 रेस जीत के रिकॉर्ड के साथ रेड बुल को बराबरी पर ला दिया।

शिक्षा मंत्रालय ने प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 पर रिपोर्ट जारी की

  • शिक्षा मंत्रालय के साक्षरता विभाग ने स्कूली शिक्षा और राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के लिये प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) तैयार किया है जो व्यापक विश्लेषण के लिये एक सूचकांक बनाकर राज्य/केंद्रशासित प्रदेश स्तर पर स्कूल शिक्षा प्रणाली के प्रदर्शन का आकलन करता है।
  • केंद्रशासित प्रदेशों को पहली बार वर्ष 2017-18 के लिये जारी किया गया था और अब वर्ष 2020-21 तक का जारी किया गया है। भारतीय शिक्षा प्रणाली विश्‍व की सबसे बड़ी शिक्षा प्रणालियों में से है। 
  • इस प्रणाली में लगभग 14.9 लाख विद्यालय, 95 लाख शिक्षक और विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के लगभग 26.5 करोड़ छात्र शामिल हैं।

एनएचबी ने शहरी बुनियादी ढाँचा विकास कोष का परिचालन शुरू किया

  • राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) ने इस वर्ष के बजट में उल्लिखित ₹10,000 करोड़ रुपए के शहरी बुनियादी ढाँचा विकास कोष (यूआईडीएफ) के संचालन की घोषणा की है। 
  • इस कोष का लक्ष्य राज्य सरकारों के प्रयासों को पूरा करते हुए टियर-2 और टियर-3 शहरों में शहरी बुनियादी ढाँचे के निर्माण की सुविधा प्रदान करना है।

के. राजारमन IFSCA के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त 

  • केंद्र सरकार ने दूरसंचार सचिव के. राजारमन को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह वर्ष 2020 में नियुक्त नियामक प्राधिकरण के पहले अध्यक्ष इंजेती श्रीनिवास का स्थान लेंगे। 
  • IFSCA की स्थापना अप्रैल 2020 में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण अधिनियम, 2019 के तहत की गई थी। इसका मुख्यालय गिफ्ट सिटी गांधीनगर में है।