करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स

1 जून, 2024

    «    »
 01-Jun-2024

    No Tags Found!

विश्व तंबाकू निषेध दिवस, 2024

  • यह एक वार्षिक वैश्विक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य तंबाकू के उपयोग के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और तंबाकू नियंत्रण उपायों को बढ़ावा देना है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में तंबाकू का सेवन मृत्यु और बीमारी का एक प्रमुख कारण है, जो प्रत्येक वर्ष लगभग 1.35 मिलियन मौतों के लिये जिम्मेदार है।
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस, 2024 की थीम– "Protecting Children from Tobacco Industry Interference" अर्थात् "बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना" है, जिसका लक्ष्य भावी पीढ़ियों की सुरक्षा करना और तंबाकू के उपयोग में लगातार कमी लाना है।

गोवा राज्य दिवस, 2024

  • प्रत्येक वर्ष 30 मई को गोवा राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस वर्ष यह गुरुवार को मनाया गया। 450 से अधिक वर्षों तक पुर्तगाली उपनिवेश रहे गोवा को वर्ष 1961 में भारत ने स्वतंत्र कर दिया था। वर्ष 1987 में दमन और दीव के साथ गोवा को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था।
  • गोवा राज्य दिवस पूरे राज्य में जीवंत समारोहों और कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। 30 मई को सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्सव गोवा की समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं।
  • इस दिन सामाजिक कार्यक्रम, संगीत, नृत्य और गोवा के बेहतरीन व्यंजन पेश किये जाते हैं। यह लोगों के लिये पुर्तगाली शासन से गोवा की आज़ादी के संघर्ष जो लगभग 450 वर्षों तक चला, के दौरान किये गए बलिदानों को याद करने और उनका सम्मान करने का समय है।
  • भारत के पश्चिमी तट पर स्थित गोवा क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य है। अपने लुभावने समुद्र तटों, स्वादिष्ट गोवा के व्यंजनों और आश्चर्यजनक परिदृश्यों के लिए प्रसिद्ध, गोवा एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

एक्सरसाइज़ रेड फ्लैग 24

  • भारतीय वायु सेना (IAF) अलास्का, यू.एस.ए. में 16 दिवसीय बहु-राष्ट्र सैन्य अभ्यास में भाग ले रही है।
  • इसका उद्देश्य एक नकली युद्ध वातावरण में यथार्थवादी प्रशिक्षण प्रदान करना है।
  • 'रेड फ्लैग 24' नामक यह अभ्यास 30 मई 2024 को शुरू हुआ और 14 जून 2024 तक चलेगा।

भारत द्वारा 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्श बैठक (ATCM-46) और 26वीं पर्यावरण संरक्षण समिति (CEP-26) की सफलतापूर्वक मेज़बानी

  • केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने एक नया अंटार्कटिक अनुसंधान केंद्र, मैत्री-II स्थापित करने की योजना की घोषणा की।
  • ATCM-46 का विषय "वसुधैव कुटुंबकम" (एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य) था, जो अंटार्कटिक संधि प्रणाली के शांति, वैज्ञानिक सहयोग और मानवता के लिये अंटार्कटिका के संरक्षण के सिद्धांतों के अनुरूप था।
  • बैठक का उद्घाटन श्री किरेन रिजिजू, राजदूत पवन कपूर और डॉ. शैलेश नायक ने किया।
  • राजदूत पंकज सरन को ATCM-46 का अध्यक्ष चुना गया और डॉ. विजय कुमार ने मेज़बान देश सचिवालय के प्रमुख के रूप में कार्य किया।

रूस द्वारा तालिबान को 'आतंकवादी' सूची से हटाने की योजना

  • रूस तालिबान को प्रतिबंधित आतंकवादी समूह की सूची से हटाने के लिये तैयार है, यह निर्णय अफगानिस्तान में तालिबान के फिर से उभरने के तीन वर्ष बाद आया है।
  • सरकारी नियंत्रण वाली RIA नोवोस्ती समाचार एजेंसी के अनुसार, यह घटनाक्रम रूस द्वारा तालिबान के साथ संबंध बनाने के वर्षों पुराने प्रयासों के बाद हुआ है, जिसमें वैश्विक प्रतिबंधों के बावजूद व्यापक संवाद और आर्थिक सहयोग शामिल है।