09 नवंबर, 2023

करेंट अफेयर्स


    No Tags Found!
 09-Nov-2023

एक्सिस बैंक और IRMA ने भारत में वित्तीय समावेशन और साक्षरता को बढ़ावा देने के लिये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

  • एक्सिस बैंक और इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट आनंद (IRMA) ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिये एक्सिस बैंक चेयर स्थापित करने के लिये एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। 
  • यह पहल भारत में वित्तीय समावेशन और वित्तीय साक्षरता को आगे बढ़ाने के लिये महत्त्वपूर्ण है।
  • वित्तीय समावेशन के लिये एक्सिस बैंक चेयर की स्थापना पाँच वर्ष की अवधि के लिये की गई है।

विश्व रेडियोग्राफी दिवस, 2023

  • विश्व रेडियोग्राफी दिवस प्रत्येक वर्ष 8 नवंबर को मनाया जाता है।
  • यह दिन 1895 में जर्मन भौतिक विज्ञानी विल्हेम कॉनराड रोएंटजेन द्वारा एक्स-विकिरण की महत्त्वपूर्ण खोज को समर्पित है।
  • वर्ल्ड रेडियोग्राफी डे 2023 की थीम ‘ सलेब्रटिंग पेशेंट सेफ्टी’ हैं।

चिली अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन ISA का 95वाँ सदस्य बन गया है

  • चिली आधिकारिक तौर पर अपने 95वें सदस्य के रूप में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में शामिल हो गया है।
  • यह ISA की पहल में भाग लेने और लक्ष्यों को पूरा करने के लिये चिली की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • ISA का लक्ष्य सौर ऊर्जा और सतत् विकास को बढ़ावा देना है।

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने WTM 2023 में भाग लिया

  • पर्यटन मंत्रालय, यात्रा संचालक और राज्य पर्यटन विभागों समेत विभिन्न हितधारकों के साथ 6 से 8 नवंबर 2023 तक WTM, लंदन में भाग ले रहा है। 
  • पर्यटन मंत्रालय ने विश्व पर्यटन बाज़ार (WTM) 2023, लंदन में अतुल्य भारत मंडप के लिये 650 वर्ग मीटर की जगह ली है, जिसमें “अतुल्य भारत!  भारत भ्रमण वर्ष 2023'' थीम के तहत भारत में आने वाले लोगों के लिये विभिन्न पर्यटन उत्पादों और परिवर्तनकारी अनुभवों की शृंखला का प्रदर्शन किया जाएगा।

विदित गुजराती, वैशाली आर. ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज इवेंट में खिताब जीता

  • भारतीय शतरंज खिलाड़ी विदित गुजराती और आर. वैशाली ने आइल ऑफ मैन में आयोजित फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज 2023 में उल्लेखनीय जीत हासिल की, जिससे उन्हें प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त हुआ।
  • विदित आर. ने संभावित 11 में से 8.5 अंक अर्जित करते हुए अलेक्जेंडर प्रेडके के विरुद्ध खिताब हासिल किया।
  • वैशाली गुजराती ग्रैंड स्विस जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

IREDA ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल में पारदर्शिता में सुधार के लिये CSR पोर्टल लॉन्च किया

  • नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत सरकार का एक मिनी रत्न (श्रेणी - I) उद्यम, भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) ने अपनी CSR पहल में पारदर्शिता बढ़ाने के लिये एक कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पोर्टल लॉन्च किया है। पोर्टल विभिन्न संगठनों और संस्थानों से CSR अनुरोधों की प्राप्ति एवं निपटान में पारदर्शिता की सुविधा प्रदान करेगा। 
  • CSR अनुरोधों की जाँच के लिये CSR नीति और प्रस्ताव चेकलिस्ट के साथ यह सभी के लिए 24x7 उपलब्ध होगा। यह पोर्टल अपने CSR प्रयासों के हिस्से के रूप में IREDA की सामाजिक कल्याण पहलों के अधिक कुशल निष्पादन में भी योगदान देगा, जिससे वे जनता के लिये आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
  • पोर्टल को दिल्ली में कंपनी के पंजीकृत कार्यालय में आयोजित “सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023” के समापन समारोह के दौरान लॉन्च किया गया था।