09 अप्रैल, 2024
करेंट अफेयर्स
09-Apr-2024
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024
- विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है।
- यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना को चिह्नित करता है।
- वर्ष 2024 में विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम "मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार" है।
- यह उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं, व्यापक शिक्षा और सटीक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जैसे आंतरिक मानव अधिकार पर ज़ोर देता है।
अनिल चौहान प्रथम 'परिवर्तन चिंतन' के अध्यक्ष
- संयुक्तता और एकीकरण प्रयासों को आगे बढ़ाने वाले नवीन विचारों, पहलों एवं सुधारों को बढ़ावा देने के लिये तैयार किया गया ‘परिवर्तन चिंतन त्रि-सेवा सम्मेलन’ 8 अप्रैल, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व में दिन भर की चर्चा भविष्य के संघर्षों के लिये तैयारी की दिशा में भारतीय सशस्त्र बलों की परिवर्तनकारी यात्रा को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है।
- प्रमुख पहलों का उद्देश्य उभरती रणनीतिक चुनौतियों की प्रत्याशा में त्रि-सेवा मल्टी-डोमेन संचालन के लिये संरचनाओं को संरेखित करना, संयुक्तता और एकीकरण को बढ़ाना है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 75-दिवसीय उल्टी गिनती के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के पुणे स्थित वाडिया कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित 'योग महोत्सव' में लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
- यह मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
- इस भव्य कार्यक्रम में हज़ारों प्रतिभागी एकत्रित हुए और सामान्य योग प्रोटोकॉल (CYP) के अभ्यास में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
- इस कार्यक्रम के दौरान उत्साह और भागीदारी का यह उल्लेखनीय प्रदर्शन व्यक्तिगत व सामाजिक सुधार को बढ़ावा देने में योग के बढ़ते महत्त्व को रेखांकित करता है।
INS शारदा पुरस्कार
- नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान की यात्रा के दौरान INS SHARDA को 'ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति-पत्र' से सम्मानित किया।
- यह सम्मान एंटी-पाइरेसी ऑपरेशन के सफल क्रियान्वयन के लिये दिया गया।
- INS SHARDA ने ईरानी मत्स्यन जहाज़ ओमारी के सभी 19 चालक दल के सदस्यों (11 ईरानी और 08 पाकिस्तानी) की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्हें सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डाकुओं ने बंधक बना लिया था।
मिराज के सितार और तानपुरा को भौगोलिक संकेत टैग से सम्मानित किया गया
- महाराष्ट्र के सांगली ज़िले में स्थित मिराज शहर ने संगीत वाद्ययंत्र, विशेष रूप से सितार और तानपुरा के निर्माण में अपनी असाधारण शिल्प कौशल के लिये प्रसिद्धि प्राप्त की है।
- हाल ही में इन उपकरणों को प्रतिष्ठित भौगोलिक संकेत (Geographical Indication- GI) टैग प्रदान किये गए, जो उनकी विशिष्ट उत्पत्ति और असाधारण गुणवत्ता की पुष्टि करते हैं।