Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024   |   Schedule/Date-sheet for Common University Entrance Test [CUET (UG)] – 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

06 जुलाई, 2023

    «    »
 06-Jul-2023

    No Tags Found!

SAFF चैंपियनशिप 2023 फाइनल 

  • भारत और कुवैत के बीच SAFF (साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन) चैंपियनशिप 2023 फाइनल में मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
  • हालाँकि, रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में भारतीय टीम विजयी रही और 5-4 से जीत हासिल की।
  • SAFF चैम्पियनशिप 1993 का उद्घाटन संस्करण जो लाहौर, पाकिस्तान में हुआ था। फाइनल में मेज़बान पाकिस्तान को हराकर भारत चैंपियन बना था।
  • SAFT चैंपियनशिप 2023 की मेज़बानी भारत में की गई थी।

ईरान बना शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का नया सदस्य

  • शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के लिये भारत द्वारा आयोजित एक आभासी शिखर सम्मेलन के दौरान, ईरान को पूर्ण सदस्यता प्रदान कर दी गई है।
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभावशाली समूह का पूर्ण सदस्य बनने पर ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और वहाँ के लोगों को बधाई दी।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO):

  • 15 जून 2001 को शंघाई में स्थापित एक अंतर-सरकारी संगठन है। SCO में वर्तमान में नौ सदस्य देश (कज़ाखस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान और ईरान) शामिल हैं।
  • भारत वर्ष 2017 में SCO का सदस्य बना था।

भारत 6G एलायंस की घोषणा 

  • केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत 6G एलायंस की घोषणा की तथा  भारत 6G एलायंस की वेबसाइट भी लॉन्च की गई है।
  • दूरसंचार क्षेत्र उच्च तकनीकी अप्रचलन के साथ एक निरंतर विकसित होने वाला क्षेत्र है।
  • मोबाइल सर्विस में भारत ने 2G से 3G, 4G से 5G में परिवर्तन देखा गया है और अब अगला पड़ाव 6G है।
  •  भारत 6G एलायंस (B6GA) एक सहयोगी प्लेटफॉर्म है जिसमें सार्वजनिक और निजी कंपनियाँ, शिक्षाविद, अनुसंधान संस्थान और मानक विकास संगठन शामिल हैं।
  • B6GA अन्य 6G वैश्विक गठबंधनों के साथ गठबंधन और तालमेल बनाएगा तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा।

'मिशन वात्सल्य' योजना

  • मिशन वात्सल्य योजना को केंद्र सरकार द्वारा उन नाबालिगों को आश्रय, भोजन और कानूनी सहायता प्रदान करने के लिये एक योजना शुरू की, जिन्हें बलात्कार के बाद गर्भधारण करने के चलते उनके परिवारों ने छोड़ दिया है। जिनके पास खुद की देखभाल करने का कोई साधन नहीं है। 
  • यह योजना वर्ष 2021 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी।

स्टार्टअप- 20 शिखर सम्मेलन 

  • भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत स्टार्टअप-20 संवाद समूह द्वारा आयोजित स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन गुरुग्राम में शुरू हुआ। 
  • यह दो दिवसीय कार्यक्रम, स्टार्टअप- 20 के पहले वर्ष के सफल समापन की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि तथा अंतिम नीति विज्ञप्ति को जारी करने को रेखांकित करता है। 
  • यह दो दिवसीय कार्यक्रम स्टार्टअप 20 संवाद समूह की पहली महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।

साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर 

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया।
  • श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट द्वारा निर्मित कन्वेंशन सेंटर सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आध्यात्मिकता और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देने वाले दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्त्व करता है।