करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स

03 मई, 2024

    «    »
 03-May-2024

    No Tags Found!

वर्ल्डलाइन ई-पेमेंट्स इंडिया को पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में RBI की मंज़ूरी

  • वर्ल्डलाइन ईपेमेंट्स इंडिया को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर (PA) के रूप में काम करने के लिये भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से प्राधिकरण प्राप्त हुआ।
  • कंपनी को वर्ष 2022 में PA के रूप में कार्य करने के लिये RBI से सैद्धांतिक प्राधिकरण प्राप्त हुआ था।

SILF में योगदान के लिये डॉ. बीना मोदी सम्मानित  

  • डॉ. बीना मोदी को 'कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान' के लिये भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा सम्मानित किया गया।
  • वह मोदी एंटरप्राइजेज़- के.के. मोदी ग्रुप की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।

DRDO ने SMART का परीक्षण किया

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के तट पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप से सुपरसोनिक मिसाइल-असिस्टेड रिलीज़ ऑफ टॉरपीडो (SMART) प्रणाली का परीक्षण किया।
  • SMART एक अगली पीढ़ी की मिसाइल-आधारित हल्के वजन वाली टारपीडो डिलीवरी प्रणाली है जिसे भारतीय नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता को बढ़ाने के लिये DRDO द्वारा डिज़ाइन और विकसित किया गया है।

डेल्हीवेरी ने ऑल-वुमेन लॉजिस्टिक्स हब लॉन्च किया

  • डेल्हीवरी ने राजस्थान के सीकर में एक ऑल-वुमेन लॉजिस्टिक्स हब लॉन्च किया है।
  • इसका उद्देश्य लॉजिस्टिक्स उद्योग में महिलाओं के अधिक नामांकन करना, सशक्तीकरण को बढ़ावा देना और कंपनी के भीतर समग्र विविधता को आगे बढ़ाना है।

भारत और इज़रायल ने दिल्ली में संयुक्त सुरक्षा अभ्यास आयोजित किया

  • भारत और इज़रायल ने नई दिल्ली में एक संयुक्त सुरक्षा अभ्यास आयोजित किया जिसका उद्देश्य संभावित भविष्य के खतरों का मुकाबला करने के लिये सुरक्षा कर्मियों की तैयारी का आकलन करना था।
  • दिल्ली पुलिस, NSG और अग्निशमन विभाग तथा यातायात पुलिस जैसी स्थानीय सेवाएँ सुरक्षा अभ्यास में शामिल हुईं।