Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024   |   Schedule/Date-sheet for Common University Entrance Test [CUET (UG)] – 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

03 अगस्त, 2023

    «    »
 03-Aug-2023

    No Tags Found!

चेतना मारू का पहला उपन्यास 'वेस्टर्न लेन' 

  • लंदन में रहने वाली भारतीय मूल की लेखिका चेतना मारू ने अपने पहले उपन्यास 'वेस्टर्न लेन' के साथ बुकर पुरस्कार, 2023 की लॉन्गलिस्ट में जगह बना ली है।
  • केन्या में जन्मी चेतना मारू का पहला उपन्यास 'वेस्टर्न लेन' ब्रिटिश गुजराती परिवार पर आधारित है।
  • बुकर पुरस्कार के जज ने जटिल मानवीय भावनाओं का पता लगाने के लिये एक रूपक के रूप में स्क्वैश के कुशल उपयोग के लिये पुस्तक की सराहना की है। कहानी गोपी नाम की 11 साल की लड़की और उसके परिवार के साथ उसके गहरे संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है।
  • लॉन्गलिस्ट में मलेशिया, नाइजीरिया, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका और यूके का प्रतिनिधित्व करने वाले विविध लेखकों की 13 पुस्तकें शामिल हैं।
  • ये साहित्यिक रचनाएँ सार्वभौमिक और समसामयिक विषयों की एक विस्तृत शृंखला पर प्रकाश डालती हैं, जिनमें मार्मिक व्यक्तिगत कहानियाँ, विनोदी पारिवारिक गाथाएँ, जलवायु परिवर्तन का प्रभाव, अल्पसंख्यकों द्वारा सामना किये जाने वाले मुद्दे, वैज्ञानिक प्रगति और प्रतिस्पर्द्धी खेल शामिल हैं।

अमेज़ॅन का पहला फ्लोटिंग स्टोर

  • अमेज़ॅन इंडिया ने श्रीनगर, कश्मीर की डल झील पर अपने "आई हैव स्पेस" लास्ट-माइल डिलीवरी कार्यक्रम के हिस्से के रूप में अपना पहले फ्लोटिंग स्टोर शुरूआत की है।
  • अमेज़ॅन इंडिया का लक्ष्य इस क्षेत्र में ग्राहकों को त्वरित और अधिक भरोसेमंद डिलीवरी प्रदान करना है।
  • यह पहल छोटे व्यवसायों के लिये भी नए अवसर प्रदान करती है जो अमेज़ॅन के डिलीवरी नेटवर्क को मज़बूत करने का कार्य करती है।

फाल्कन शील्ड 2023

  • चीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) संयुक्त सैन्य अभ्यास और हथियार सौदों के माध्यम से अपने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मज़बूत करने में प्रगति कर रहे हैं। 
  • फाल्कन शील्ड 2023, चीन के झिंज़ियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। 
  • फाल्कन शील्ड 2023 सैन्य अभ्यास का उद्देश्य आपसी समझ और विश्वास को बढ़ावा देते हुए चीनी और यूएई सेनाओं के बीच व्यावहारिक आदान-प्रदान और सहयोग को मज़बूत करना है। 

भारतीय सेना में ब्रिगेडियर और उससे ऊपर की रैंक के अधिकारियों की होगी एक जैसी वर्दी

  • भारतीय सेना ने मूल कैडर और प्रारंभिक नियुक्ति के बावजूद ब्रिगेडियर और उससे ऊपर रैंक वाले सीन‍ियर अफसरों के लिये एक नया सामान्य वर्दी विनियमन (India Army Officers New Uniform) लागू किया है।
  • यह कदम भारतीय सेना ने रेजिमेंट की सीमाओं से परे, वरिष्ठ नेतृत्व के बीच सेवा मामलों में सामान्य पहचान और दृष्टिकोण को बढ़ावा देगा तथा एक निष्पक्ष एवं  न्यायसंगत संगठन के रूप में भारतीय सेना के चरित्र को मज़बूत करेगा।

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत परिचालन का नेतृत्व करने के लिये पुनीत चंडोक को नियुक्त किया

  • पुनीत चंडोक को माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और दक्षिण एशिया का नया कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • वह अनंत माहेश्वरी का स्थान लेंगे और परिचालन कर्तव्यों की देखरेख की भूमिका निभाएंगे।
  • पुनीत चंडोक पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र में माइक्रोसॉफ्ट के व्यवसायों को एकीकृत करने के लिये ज़िम्मेदार होंगे, जिसमें बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं।

पीएम मोदी को मिला लोकमान्य तिलक पुरस्कार

  • स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की 103वीं पुण्य तिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • प्रत्येक वर्ष 1 अगस्त को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट (हिंद स्वराज संघ) की ओर से लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि के अवसर पर दिया जाता है। लोकमान्य तिलक 20वीं सदी की शुरुआत में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक प्रमुख व्यक्ति थे।