02 जुलाई, 2024

करेंट अफेयर्स


    No Tags Found!
 02-Jul-2024

SEBEX-2

चर्चा में क्यों?

  • भारत ने SEBEX-2 भारत की नई विस्फोटक क्रांतिकारी सैन्य मारक क्षमता पेश की है।

SEBEX-2 के बारे में

  • SEBEX-2 भारतीय नौसेना द्वारा प्रमाणित एक उन्नत विस्फोटक सूत्रीकरण (Advanced Explosive Formulation) है।
  • SEBEX-2 2.01 के ट्राईनाइट्रोटॉलुइन (Trinitrotoluene- TNT) समतुल्यता के साथ विस्फोटक शक्ति में हुई उल्लेखनीय प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है।
    • नोट: ट्राईनाइट्रोटॉलुइन (TNT) शब्द एक पीला ठोस है जिसका प्रायः रासायनिक संश्लेषण में अभिकर्मक के रूप में उपयोग किया जाता है, हालाँकि इसे आमतौर पर आसान हैंडलिंग गुणों वाले विस्फोटक के रूप में पहचाना जाता है। यह एक प्रभावी विस्फोटक है क्योंकि यह ठोस से तेज़ी से फैलने वाली गर्म गैसों में तीव्रता से परिवर्तित होने की क्षमता रखता है।
  • यह उपलब्धि SEBEX-2 को विश्व के सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु विस्फोटकों में शामिल करती है, जो इष्टतम भार बनाए रखते हुए विभिन्न युद्ध सामग्री में क्रांति लाने के लिये तैयार है।
  • मेड इन इंडिया अभियान के तहत इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (EEL) द्वारा निर्मित SEBEX-2, उच्च-पिघलने वाले विस्फोटक (High-Melting Explosive- HML) के मिश्रण का उपयोग करता है।
  • इस सूत्रीकरण से तोप के गोले, हवाई बम, हथियारों और अन्य प्रक्षेप्यों की मारक क्षमता अत्यधिक बढ़ जाती है।

रवि अग्रवाल CBDT प्रमुख नियुक्त

चर्चा में क्यों?

  • 1988 बैच के IRS अधिकारी रवि अग्रवाल को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes- CBDT) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • जिसका स्थान लिया है: नितिन गुप्ता

CBDT के बारे में

  • यह भारत के प्रत्यक्ष कर कानूनों को लागू करने के लिये जवाबदेह सरकारी निकाय है।
  • यह वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन कार्य करता है।
  • वर्ष 1963 में स्थापित केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) में छह सदस्य होते हैं: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और चार अतिरिक्त सदस्य।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2024

  • राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हर वर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है।
  • उद्देश्य: यह एक वार्षिक उत्सव है जो हमारे समाज में चिकित्सा पेशेवरों के अमूल्य योगदान का सम्मान करता है।
  • इतिहास: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती पर मनाया जाता है, जिन्होंने अपना जीवन अनगिनत व्यक्तियों की सेवा एवं उपचार के लिये समर्पित कर दिया।
  • राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, वर्ष 2024 की थीम है: हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स (Healing Hands, Caring Hearts)।

लियोन मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप

चर्चा में क्यों?

  • विश्वनाथन आनंद ने 10वीं लियोन मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप जीती।

लियोन मास्टर्स टूर्नामेंट के बारे में:

  • लियोन मास्टर्स स्पेन के लियोन में आयोजित एक प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट है।
  • इसमें विश्व के शीर्ष चार शतरंज
  • लाड़ी शामिल होते हैं।
  • वर्ष 2024 में प्रतिभागी होंगे:
    • विश्वनाथन आनंद (भारत)
    • अर्जुन एरिगैसी (भारत)
    • वेसेलिन टोपालोव (बुल्गारिया)
    • जैमे सैंटोस लतासा (स्पेन)

विश्वनाथन आनंद की उपलब्धियाँ:

  • वह 1988 में पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर बने।
  • वह पाँच बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप के विजेता भी रहे हैं।
  • वह 15 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय मास्टर का खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हैं।
  • आनंद को छह बार वर्ष 1997, 1998, 2003, 2004, 2007 और 2008 में शतरंज ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (अब मेज़र ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार) और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले है।